गर्मियों में लीची का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। रसीली लीची के सेवन से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। साथ ही यह स्वाद में काफी मीठा भी होता है। इसलिए अधिकतर लोग लीची का सेवन करना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में सवाल यह है कि क्या लीची के सेवन से शरीर का वजन घट (Litchi Benefits) सकता है? क्या लीची वजन घटाने में प्रभावी है? इस विषय पर जानकारी के लिए हमने डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी से बातचीत की। आइए जानते हैं क्या कहती हैं डायटीशियन?
क्या लीची वजन घटाने में है प्रभावी? (Is Litchi Good for Weight Loss )
कामिनी कुमारी का कहना है कि लीची के सेवन से आप शरीर के वजन को घटा सकते हैं। दरअसल, लीची एक ऐसा फल है, जो फाइबर से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल जा सकता है। साथ ही यह वजन को कम करने में प्रभावी होता है। इसके अलावा स्वाद में भी यह फल काफी मीठा होता है, लेकिन इसमें बावजूद इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसलिए जब भी आपको कुछ मीठा और रसीला खाने का मन हो, तो लीची सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
इतना ही नहीं, फाइबर से भरपूर लीची पाचन की प्रक्रिया को दुरुस्त करने में प्रभावी हो सकता है। अगर आप अपने शरीर के बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो लीची का सेवन करें। लीची के सेवन से आप कब्ज की समस्या से भी राहत पा सकते हैं। लीची मल त्याग को आसान कर सकता है और शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों को बनाए रखने में आपकी मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें - लीची के छिलके फेंकने के बजाय इस तरह करें इस्तेमाल, त्वचा को मिलेंगे कई फायदे
इसके अलावा लीची वजन कम करने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल कर सकता है। इसमें पोटेशियम भरपूर रूप से होता है और सोडियम की मात्रा भी कम होती है। इससे शरीर में ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। साथ ही लीची के सेवन से आपका शरीर एक्टिव रहता है। ऐसे में लीची वजन को घटाने के साथ-साथ शरीर की कई परेशानियों को दूर करने में प्रभावी होता है।
टॉप स्टोरीज़
लीची खाने के कुछ अन्य फायदे (Litchi Benefits)
- लीची के सेवन से शरीर में डिहाइड्रेशन की परेशानी से बचाव किया जा सकता है।
- इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट की जा सकती है। दरअसल, इसमें बीटा कैरोटीन, विटामिन सी, नियासिन, फोलेट और राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यून पावर को बूस्ट कर सकता है।
- लीची पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है। इससे कब्ज, गैस, अपच जैसी परेशानी दूर रहती है।
- लीची के सेवन से गठिया की परेशानी को दूर किया जा सकता है।
- गले में खराश को दूर करने के लिए लीची का सेवन करें।

लीची के नुकसान (Litchi Side Effects)
अगर आप अधिक मात्रा में लीची का सेवन करते हैं, तो यह आपको ब्लड प्रेशर काफी कम हो सकता है। इसके अलावा अधिक मात्रा में लीची का सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर कम हो सकता है। इसलिए सीमित मात्रा में लीची का सेवन करें। वहीं, कुछ लोगों को लीची के सेवन से एलर्जी की भी शिकायत हो सकत है। ऐसे में डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।
इसे भी पढ़ें - लीची के बीज भी होते हैं बड़े काम के, इन 4 समस्याओं को कर सकते हैं दूर