कैसे करें रिलेशनशिप डिटॉक्स? इन 4 तरीकों से मिलेगी मदद

Relationship Detox: रिलेशनशिप डिटॉक्स, रिश्ते में सुधार का एक तरीका है। मौजूदा समय में कई कपल इस तकनीक को अपना रहे हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि वास्तव में रिलेशनशिप डिटॉक्स क्या है और आप कैसे इस पर अमल कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
कैसे करें रिलेशनशिप डिटॉक्स? इन 4 तरीकों से मिलेगी मदद


Tips To Go On A Relationship Detox: रिश्ता चाहे कैसा भी हो, हर तरह के रिश्ते में किसी न किसी तरह की अनबन होती है। विशेषकर, लव रिलेशनशिप में ऐसा देखने को मिलता है। हालांकि, लव रिलेशनिश्प में रूठना-मनाना होना चाहिए। कहते हैं, इससे प्यार बढ़ता है। रिश्ते में गर्मजोशी बनी रहती है। बहरहाल, आपने नोटिस किया होगा कि हाल के सालों में लोगों अपने रिश्ते में सुधार करने के लिए एक नई तरकीब को अपनाया है। यह है रिलेशनशिप डिटॉक्स। सवाल है, रिलेशनशिप डिटॉक्स है क्या? और यह हमारी लव लाइफ को किस तरह से प्रभावित करती है? इसके अलावा, यह भी जानेंगे कि पार्टनर को हर्ट किए बिना रिलेशनशिप डिटॉक्स कैसे किया जा सकता है?

रिलेशनशिप डिटॉक्स क्या है?- What Is Relationship Detox

how to go on a relationship detox 1 (7)

जब कपल्स सोच-समझकर अपने पार्टनर से दूरी बना लेते हैं ताकि वे खुद को कुछ समय दे सकें। दरअसल, कई बार ऐसा होता है कि न चाहते हुए भी लोगों की लाइफ रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती रहती है। रिश्ते से जुड़ी समस्या, उसका समाधान, पार्टनर को खुश करना, पार्टनर के लिए गिफ्ट लेना और इसी तरह की तमाम चीजों से घिरा रहना अक्सर लोगों को रिश्तों के प्रति अरुचि पैदा कर देता है। इस तरह की स्थिति में लोग अपने बारे में कुछ नहीं सोच पाते है। यहां तक कि उनकी निजी लाइफ और दोस्तों के साथ घूमना-फिरना भी पूरी तरह से बंद हो जाता है। आपको बता दें कि जब व्यक्ति हर क्षण रिश्तों के बारे में सोचता है, तो वे अपने वैवाहिक जीवन से या लव लाइफ से ऊब जाते हैं। इससे निपटने के लिए ही रिलेशनशिप डिटॉक्स किया जाता है। यह वह समय होता है, जब व्यक्ति पूरा समय खुद को देना चाहता है और खुद को इमोशनली रिचार्ज करना चाहता है।

इसे भी पढ़ें: रिलेशनशिप आपकी हेल्थ को कैसे प्रभावित करता है? जानें एक्सपर्ट से

पार्टनर को हर्ट किए बिना कैसे करें रिलेशनशिप डिटॉक्स

पार्टनर से करें बातचीत

अगर आप रिलेशनशिप डिटॉक्स करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने पार्टनर के साथ बातचीत करें। उन्हें समझाएं कि आप रिलेशनशिप डिटॉक्स में क्यों जाना चाहते हैं? पार्टनर के साथ अपने रिश्ते का एनालिसिस करें। जानने की कोशिश करें कि रिश्ते में क्या परेशानी आ रही है। संभवतः आपके पार्टनर आपकी कंडीशन को समझेंगे और आप दोनों के लिए रिलेशनशिप डिटॉक्स करना आसान हो जाएगा।

खुद पर करें फोकस

रिलेशनशिप डिटॉक्स के दौरान आप खुद पर फोकस करें। इससे आपको अपनी मेंटल और इमोशनल हेल्थ को सुधारने में मदद मिलेगी। ध्यान रखें कि जब आप खुद पर फोकस करते हैं, तब आप अपनी खामियों और खूबियों को बेहतर तरीके से जान-समझ सकते हैं। ये खूबियां भविष्य में आपके रिश्ते को सुधारने में काम आएंगी।

इसे भी पढ़ें: प्यार भरे रिश्ते में भी दरार डाल सकती है खराब रिप्रोडक्टिव हेल्थ, जानें इसका रिलेशनशिप पर कैसे पड़ता है असर?

खुद को समय दें

मौजूदा समय में हम हर समय किसी न किसी चीज या काम से घिरे हुए हैं। विशेषकर, फोन के संपर्क में रहने का मतलब है कि आप आपके पास अपने लिए समय नहीं है। जब आप खुद को समय नहीं देते हैं, तो इसका बुरा असर वैवाहिक जीवन पर भी पड़ता है। अगर आप अपने रिलेशनशिप डिटॉक्स करना चाहते हैं, तो कुछ समय सिर्फ खुद के साथ बिताएं यानी इस दौरान फोन बंद कर दें और एक बाउंड्री सेट करें, जिसमें कोई बाहरी व्यक्ति एंटर न करे। ऐसे में आप अपने रिश्ते को भी बेहतर तरीके से एनालिसिस कर सकेंगे।

सुधार पर जोर दें

रिलेशनशिप डिटॉक्स का मतलब अपने रिश्ते से ब्रेकअप नहीं होता है। हां, कुछ समय के लिए खुद को अपने पार्टनर से दूर कर देना है। इस दौरान अपने रिश्ते में सुधार कैसे लाया जा सकता है, इस बारे में सोचें। साथ ही, उन तरीकों पर जोर दें, जिससे रिश्ते में सुधार लाया जा सकता है। कहने का मतलब है कि आप रिलेशनशिप डिटॉक्स पीरियड में आप यह सोचें कि अपने में क्या-क्या बदलाव करने हैं, जिससे रिश्ते बेहतर हो सकें।

इसे भी पढ़ें: Rebound Relationship: ब्रेकअप के तुरंत बाद नए रिश्ते में आने से मेंटल हेल्थ पर पड़ता है असर, जानें कैसे?

निष्कर्ष

हालांकि, रिलेशनशिप डिटॉक्स एक नया ट्रेंड है। हमारे यहां आज भी ज्यादातर वैवाहिक जोड़े इस तरह की चीजों पर भरोसा नहीं करते हैं, लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है जब चौतरफा लोग सेल्फ सेंटर्ड हो गए हैं। आए दिन तलाक के मामले देखने-सुनने को मिलते हैं। ऐसे में अपने रिश्ते पर डाउट होना कोई हैरानी की बात नहीं है। अगर आप चाहते हैं आपका रिश्त बना रहे, तो रिलेशनशिप डिटॉक्स को अपनाकर देख सकते हैं। संभवत इस तरीके से रिश्ते में आई बोरियत को दूर किया जा सकता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

डिलीवरी के बाद पत्नी से ये 5 बातें भूलकर भी न कहें, वरना बढ़ सकता है तनाव और दूरी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 09, 2025 08:07 IST

    Published By : Meera Tagore

TAGS