पेट की चर्बी तेजी से कम करेंगे अलसी के बीज, जानें प्रयोग का तरीका

अगर आप अपने पेट की चर्बी को कम करने के लिए कई उपाय कर चुके हैं तो आपको बता दें कि अलसी आपकी समस्या का समाधान कर सकती है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट की चर्बी तेजी से कम करेंगे अलसी के बीज, जानें प्रयोग का तरीका


सेहतमंद मन के लिए सेहतमंद तन का होना बेहद आवश्यक है। आज के समय में लोगों को एक्सरसाइज व व्यायाम करने का समय ही नहीं मिल पाता है। इसके साथ ही अनियमित व बाहर का खाना लोगों के मोटापे की मुख्य वजह बन जाता है। पेट की चर्बी मुख्य रूप से परेशानी का कारण होती है। यदि आप भी पेट की चर्बी व मोटापे के कम करने के लिए कई तरह के उपाय करके हार चुके हैं तो आपको बता दें कि अलसी के बीज में वो चमत्कारी गुण होते हैं, जो आपको मोटापे व पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं। अलसी में कई ऐसे विटामिन और फाइबर होते हैं, जो पेट की चर्बी को कम करने का काम करते हैं। आगे जानते हैं कि आपको पेट की चर्बी को कम करने के लिए अलसी का कैसे उपयोग करना चाहिए। 

पेट की चर्बी को कम करने के लिए अलसी का करें उपयोग  

अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं। इससे आपको पर्याप्त पोषण मिलने के साथ ही पेट का मोटापा तेजी से कम होता है। 

alsi benefits to reduce belly fat

इसे भी पढ़ें : पेट और कमर की चर्बी को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय 

अलसी की चाय से करें पेट की चर्बी को कम 

पेट की चर्बी व मोटापे को कम करने के लिए आप अलसी की चाय पी सकते हैं। अलसी की चाय को बनाने के लिए आप करीब दो कप पानी लें और उसमें करीब एक चम्मच अलसी के बीज डाल दें। इसके बाद आप इस पानी को उबाल लें। इस पानी को तब तक उबालें जब तक पानी करीब एक कप न रह जाए। इसके बाद पानी को गैस से उतार लें और उसमें शहद व आधा नींबू मिलाकर पिएं। इस चाय को पीने से आपके पेट की चर्बी तेजी से कम होने लगेगी।    

अलसी व दही का सेवन करें 

पेट की चर्बी को कम करने के लिए आप अलसी और दही का सेवन कर सकते हैं। दही पाचन क्रिया को दुरुस्त करने का काम करता है। इससे मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है और वसा कम होती है। दही खाने के बाद आपको जल्द भूख नहीं लगती है। दिन में किसी भी समय आप एक कटोरा दही में करीब एक से डेढ़ चम्मच अलसी को मिलाकर खाएं। इसे नियमित खाने से आपका मोटापा तेजी कम होता है। साथ ही पेट का मोटापा भी कम होने लगता है।   

अलसी का तेल 

खाने में सरसों या अन्य तेल को इस्तेमला करने की जगह आप अलसी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अलसी के तेल शरीर के पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड को ओमेगा -3 फैटी एसिड में परिवर्तित करता है, इससे पेट की चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही अलसी का तेल हृदय के लिए बेहतर होता है। इसके अलावा आपको कब्ज से भी छुटकारा मिलता है।  

जूस में अलसी को मिलाकर खाएं  

पेट की चर्बी को कम करने के लिए आप जूस का सेवन कर सकते हैं। सुबह आप किसी भी जूस में अलसी के बीज को मिलाकर पी सकते हैं। ये आपके पर्याप्त पोषण को प्रदान करने के लिए एक बेहतरीन ड्रिंक मानी जाती है।  

इसे भी पढ़ें : लटका हुआ पेट कैसे कम करें? जानें पेट की चर्बी घटाने के उपाय 

अलसी के पानी को पिएं 

पेट के विकारों को दूर करने व मोटापे को कम करने के लिए आप अलसी के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप करीब 2-3 चम्मच अलसी के बीजों को रात में एक कप पानी में भिगोकर रख दें। सुबह होने पर आप इस पानी को छानकर पी लें। इससे आपके पेट की चर्बी तेजी से कम होती है।  

 

Read Next

ज्यादा फल खाने से भी सेहत को पहुंचता है नुकसान, हो सकती हैं ये 5 बीमारियां

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version