
Eating Too Much Fruit Disadvantages:सर्दियों में कई तरह के फल आते हैं। फलों में शुगर की मात्रा बहुत ही कम होती है और फल सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं। इसलिए लोग भरपूर मात्रा में फलों का सेवन करते हैं। जो लोग फलों को हेल्दी समझते हैं उन्हें ये बात जानकर हैरानी होगी कि इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल फलों में नेचुरल शुगर पाया जाता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद तो है, लेकिन इसका ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए तो ये स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाल सकता है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे ज्यादा फल खाने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में।
ज्यादा फल खाने के साइड इफेक्ट - Side Effects Of Eating Too Much Fruit
सर्दियों में आने वाला सेब फाइबर से भरपूर होता है। सेब में प्रोटीन, फैट, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, शुगर, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, विटामिन सी, विटामिन बी 6, विटामिन ए जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन्हीं पोषक तत्वों के मद्देनजर लोग सर्दियों में सेब का सेवन अधिक करना पसंद करते हैं। लेकिन बहुत ज्यादा सेब का सेवन करने से शरीर को फैट और प्रोटीन के बजाय अधिक चीनी और कार्बोहाइड्रेट मिलता है। शरीर में ज्यादा कार्बोहाइड्रेट जाने की वजह से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। ज्यादा फलों का सेवन करने से ये निम्नलिखित बीमारियों का कारण बन सकता हैः
1. गैस और पेट में सूजन
2. वजन बढ़ना
3. मोटापा
4. डायबिटीज का खतरा
5. विटामिन बी12, कैल्शियम, विटामिन डी और ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी।
इसे भी पढ़ेंः गुणों का खजाना है सफेद कद्दू (पेठा), जानें इसे खाने के फायदे और नुकसान

एक दिन में कितने फल खाना सुरक्षित है? - How Many Fruits A Day Is It Safe To Eat?
हेल्थ एक्सपर्ट और डॉक्टरों का कहना है कि किसी भी चीज का एक सीमित मात्रा में सेवन किया जाए तो ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, लेकिन ज्यादा खाया जाए तो ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। फल सेहत के लिए अच्छे होते हैं, लेकिन एक दिन में केवल 2 बार ही फल खाने चाहिए। एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 200 से 300 ग्राम फल खाने की सलाह दी जाती है। डॉक्टर सुगीता मुटरेजा का कहना है कि फलों का सेवन हमेशा खाना खाने से पहले करना चाहिए। खाना खाने से 1 घंटे पहले अगर किसी मौसमी फल का सेवन किया जाए तो ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खाना खाने के तुरंत बाद फल खाने से पाचन संबंधी समस्याएं जैसे गैस, पेट में दर्द, पेट फूलना जैसी परेशानी हो सकती है।
इसे भी पढ़ेंः सर्दियों में किन्नू खाने से मिलते हैं कई लाभ, घटता है वजन और हड्डियां रहती हैं मजबूत
सर्दियों के लिए सबसे अच्छे फल - Best Fruits For Winter
अगर आप सर्दियों के मौसम में हेल्दी फल की तलाश कर रहे हैं तो निम्नलिखित फ्रूट्स को डाइट में शामिल कर सकते हैंः
- अनार
- चकोतरा
- अनन्नास
- संतरे
- कीवी
- केले
Pic Credit: Freepik.com