
Health Benefits of Kinnow: सर्दियों के मौसम में बाजार में कई तरह के फल और सब्जियां आती हैं। ये फल और सब्जियां न सिर्फ स्वाद में उत्तम होती हैं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। सर्दियों के इन्हीं फलों में से एक है किन्नू। संतरे की तरह नारंगी रंग का किन्नू फल बहुत ही स्वादिष्ट होता है। किन्नू का स्वाद संतरे ही तरह की थोड़ा सा खट्टा और मीठा होता है। सर्दियों के मौसम में किन्नू का सेवन किया जाए तो ये इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ कई बीमारियों से भी राहत दिलाने में मदद करता है। आइए जानते हैं सर्दियों के मौसम में किन्नू खाने के फायदों (Kinnow Khane Ke Fayde) के बारे में।
किन्नू फल के पोषक तत्व - Nutrinationl Value of Kinnow Fruit
किन्नू के पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी, विटामिन ए, कॉपर, सोडियम, फाइबर, प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। 100 ग्राम किन्नू में 50 मिलीग्राम कैलोरी, 200 मिलीग्राम पोटैशियम, 11 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 2 ग्राम फाइबर, 1 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। कैलोरी कम होने कारण किन्नू का सेवन वो लोग भी कर सकते हैं जो वजन घटाने की प्लानिंग कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ेंः सर्दियों में खाएं बाजरा लड्डू, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
सर्दियों में किन्नू खाने के 5 फायदे - Benefits Of Eating Kinnow In Winter In Hindi
इम्यूनिटी को बनाता है स्ट्रांग
सर्दियों के मौसम में किन्नू फल का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है। दरअसल किन्नू में विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर को बैक्टीरिया और वायरस से सुरक्षित रखने में मदद करता है।
पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत
सर्दियों के मौसम में किन्नू फल का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। किन्नू फल में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज, पेट में दर्द और पेट फूलना जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करती है। सप्ताह में 2 से 3 बार किन्नू फल का सेवन करने से पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
वजन घटाने में मददगार
सर्दियों के मौसम में वजन घटाना थोड़ा मुश्किल होता है। सर्दियों के मौसम में अगर आप अपना वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको किन्नू का सेवन करना चाहिए। क्योंकि किन्नू फाइबर से भरपूर होता है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।
कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल
सर्दियों के मौसम में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या कई लोगों को होती है। कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने के लिए कुछ लोग योगा करते हैं, दवाओं का सेवन करते हैं, लेकिन रोजाना सिर्फ 1 किन्नू का सेवन करके कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। किन्नू का सेवन करने से से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।
हड्डियां होती है मजबूत
बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों का कमजोर होना बहुत ही आम बात मानी जाती है। हड्डियों के कमजोर होने से कई तरह की बीमारियों का खतरा शरीर में कई गुणा बढ़ जाता है। सर्दियों के मौसम में अगर आप किन्नू का सेवन करते हैं तो ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।