Doctor Verified

जेनेटिक कारणों से होने वाली सांसों की बदबू से कैसे पाएं छुटकारा? अपनाएं ये 5 तरीके

Muh Se Badbu Aaye To Kya Kare: जेनेटिक कारणों से होने वाली सांसों की बदबू को दूर करने के लिए कुछ बेसिक टिप्स फॉलो करने चाहिए। यहां हम आपको बता रहे हैं, कुछ जरूरी चीजें।
  • SHARE
  • FOLLOW
जेनेटिक कारणों से होने वाली सांसों की बदबू से कैसे पाएं छुटकारा? अपनाएं ये 5 तरीके


Tips To Cure Genetic Bad Breath In Hindi: मुंह से बदबू आना बहुत ही सामान्य समस्या है। ऐसा किसी भी वजह से हो सकता है, जैसे मुंह की सही तरह से सफाई न करना, फ्लॉसिंग न करना या कुछ भी खाने के बाद सादे पानी से कुल्ला करना। यहां तक कि कई बार कुछ मेडिकल कंडीशंस भी मुंह से बदबू का कारण बनती हैं। इनमें मसूड़ों से संबंधित बीमारी, रेस्पिरेटरी इंफेक्शन, लिवर और किडनी इंफेक्शन जैसी तमाम गंभीर हेल्थ इश्यूज भी शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते कि जेनेटिक कारणों से भी मुंह से बदबू आती है। इसे हम एक्स्ट्राओरल हैलिटोसिस कहते हैं। यह समस्या तब होती है जब किसी व्यक्ति का शरीर कुछ सल्फर कंपाउंडों को सही तरह से प्रोसेस नहीं कर पाता है। ऐसे में मुंह से बदबू आने लगती है। यह ओरल हैलिटोसिस से अलग है, जो मुंह में बैक्टीरिया के कारण होता है। बहरहाल, इस लेख में हम जानेंगे कि अगर जेनेटिक कारणों से मुंह से बदबू आए, तो इस स्थिति में क्या किया जा सकता है? जानते हैं इस संबंध में SECTOR 50, नॉएडा स्थित mp's ENT AND Diabetes Centre में Consultant ENT AND Allergy Specialist से विस्तार से। (Muh Me Badbu Aane Par Kya Karna Chahiye)

जेनेटिक कारणों से होने वाली सांसों की बदबू से कैसे पाएं छुटकारा?- How To Cure Genetic Bad Breath In Hindi

how to cure genetic bad breath 01 (6)

रोजाना दो बार ब्रश करें

जेनेटिक कारणों से होने वाली समस्याओं से छुटकारा पाना आसान नहीं होता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप नियमित रूप से अपनी जीवनशैली और आदतों में सुधार करें। जैसे, दिन में दो बार ब्रश करने से मुंह की बदबू में कमी आ सकती है। हमेशा ब्रश करने के लिए सॉफ्ट ब्रिसल वाले ब्रश और फ्लोराइड युक्त पेस्ट का यूज करें। इससे प्लाक और दांतों के बीच फंसे खाद्य पदार्थ के कण निकल जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: सांस लेने में आती है अजीब सी बदबू? डॉक्टर से जानें वजह और बचाव के उपाय

नियमित रूप से फ्लॉस करें

कई बार ब्रश करने के बावजूद दांतों के बीच फंसे खाने के कण नहीं निकलते हैं। अगर समय रहते दांतों के बीच फंसे खाने के टुकड़ों को न निकाला जाए, तो इसकी वजह से मुंह में बैक्टीरिया पनपन सकते हैं। इससे मुंह से आ रही बदबू बढ़ सकती है और यह दांतों में सड़न का कारण भी बन सकती है।

जीभ साफ करना न भूलें

जेनेटिकल कारणों से आ रही मुंह से बदबू से छुटकारा पाने के लिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से अपने जीभ की भी सफाई करें। लोग अक्सर ऐसा करना भूल जाते हैं या टंग क्लीनिंग को महत्व नहीं देते हैं। जबकि, ऐसा किया जाना सही नहीं है। टंग स्क्रैपर की मदद से जीभ की सफाई करें। इससे जीभ में चिपके खाने के पार्टिकल निकल जाते हैं और मुंह से आ रही बदबू दूर होती है।

इसे भी पढ़ें: सांसों की बदबू को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

पिएं पर्याप्त पानी

ध्यान रखें कि जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, तो इस स्थिति में मुंह सूखने लगता है, जिससे मुंह से बदबू आ जाती है। जो लोग जेनेटिकल कारणों से मुंह की बदबू से परेशान हैं, उन्हें ड्राई माउथ की समस्या से बचना चाहिए और समय-समय पर पानी पीते रहना चाहिए। इससे बॉडी हाइड्रेट रहती है और मुंह से बदबू आने की समस्या कम होती है।

इसे भी पढ़ें: पेट की समस्याओं के कारण होने वाली बदबूदार सांसों को कैसे दूर करें? एक्सपर्ट से जानें

माउथ वॉश यूज करें

बाजार में कई तरह के एल्कोहॉल-फ्री माउथ वॉश मौजूद हैं। आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह भी मुंह की बदबू का दूर भगाने, बैक्टीरिया को मुंह पनपने से रोकते में मदद करते हैं। रोजाना रात को सोने से पहले माउथ वॉश करना आपके लिए फायदेमंद होता है। हालांकि सोने से पहले हर व्यक्ति को माउथ वॉश करना चाहिए, ताकि मुंह की बदबू की परेशानी से दूर रहा जा सके।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • सांस की बदबू कैसे खत्म करें?

    सांस की बदबू को दूर करने के लिए अच्छी ओरल हाइजीन रूटीन को फॉलो करना चाहिए। इसके लिए रोजाना दो बार ब्रश, खुद को हाइड्रेट रखें, मौसमी और सब्जियों का सेवन करें। फ्लॉसिंग और माउथ वॉश करना भी अच्छा होता है।
  • क्या एंटीबायोटिक्स सांसों की बदबू का इलाज करते हैं?

    मुंह से बहुत ज्यादा बदबू आए, तो ओरल हाइजीन रूटीन फॉलो करना होता है। डॉक्टर इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए एंटीबयोटिक्स भी लिख सकते हैं।
  • सांस लेने पर अजीब सी गंध क्यों आती है?

    सांस लेने पर अजीब सी गंध कई कारणों से आ सकती है, जैसे जब आप नियमित रूप से दांतों की सफाई नहीं करते हैं, जीभ की क्लीनिंग को इग्नोर करते हैं और मुंह में फंसे फूड पार्टिकल्स को नहीं निकालते हैं। इसके अलावा, कुछ बीमारियां भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकती हैं।

 

 

 

Read Next

क्या बिना सर्जरी के एडेनोइड्स का इलाज किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer