Doctor Verified

जीवन में चल रही हैं परेशानियां, तो खुद को इन 5 टिप्स से बनाएं कॉन्फिडेंट

कई बार जिंदगी में ऐसी समस्याएं चल रही होती हैं, जिस कारण हम अपना कॉन्फिडेंस खोने लगते हैं। एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।  
  • SHARE
  • FOLLOW
जीवन में चल रही हैं परेशानियां, तो खुद को इन 5 टिप्स से बनाएं कॉन्फिडेंट

How To Be Confident In Difficult Situations: दुनिया में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा, जिसकी जिंदगी में परेशानियां न हो। हर किसी की जिंदगी में ऐसा समय जरूर रहा होता है, जहां व्यक्ति अपना कॉन्फिडेंस खोने लगता है। कई बार ऐसी परिस्थिति में खुद को बनाए रख पाना काफी मुश्किल हो जाता है, लेकिन इस समस्याओं के कारण काम को तो नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ऐसे में कुछ ऐसी चीजों पर ध्यान देने की जरूरत होती है, जो हमें इस परिस्थिति में भी कॉन्फिडेंट रहने में मदद कर सके। इस बारे में ज्यादा समझने के लिए हमने बात कि सर गंगाराम हॉस्पिटल की सीनियर क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ.आरती आनंद से। आइए इस लेख के माध्यम से जानें कुछ ऐसी खास टिप्स के बारे में, जो हमें मुश्किल समय के दौरान कॉन्फिडेंट रहने में मदद कर सकती हैं। 

confidence level

मुश्किल समय के दौरान कॉन्फिडेंट रहने के लिए टिप्स- How To Be Confident In Difficult Situations

समस्या को स्वीकार करें

ज्यादातर समस्याएं तब बढ़ने लगती हैं, जब हम उन्हें स्वीकार करने के बजाय उनसे भागने की कोशिश करते हैं। लेकिन इससे हम अपनी परेशानी में ज्यादा फसते चले जाते हैं। इसलिए जरूरी है अपनी समस्याओं को स्वीकार करके आगे बढ़ना और अपनी गलतियों से सीखना। आपको अपनी समस्याओं को स्वीकार करना होगा, जिससे आप उनके लिए सही समाधान ढूंढ़ पाएं। 

अपनी भावनाओं को जर्नल करें

ऐसे में कई बार अपनी भावनाओं को संभालना मुश्किल हो जाता है। साथ ही दिमाग में कंफ्यूजन बनी रहती है कि हमारे साथ ऐसा क्यों हो रहा है। इस समस्या में आपको अपने मन में आने वाली सभी चीजों को लिखना चाहिए, जिससे आपको समझ आ सके कि आपके दिमाग में आने वाली किन चीजों पर आपको ध्यान देना है। इसके साथ ही आप किसी करीबी से अपनी परेशानी शेयर करके हल्का महसूस कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़े- पेरेंट्स अपने बच्चों का कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

अपने लक्ष्य पर ध्यान दें

अपनी समस्याओं का सामना करने का सबसे बेहतर तरीका है, कि आप अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें। इससे आप परेशानी के बारे में बार-बार नहीं सोचेंगे और कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे। साथ ही इससे आपको खुद को बेहतर तरीके से निखारने में मदद मिल पाएगी। यह तरीका न सिर्फ आपका कॉन्फिडेंट बढ़ाएगा, बल्कि आपमें नई एनर्जी बनाए रखने में भी मदद करेगा। 

अपनी उपलब्धियों को याद करें

ऐसे में आप अपनी जिंदगी की उन उपलब्धियों को याद कर सकते हैं, जो आपको कॉन्फिडेंट महसूस कराने में मदद कर सकती हैं। इससे आपको अपने वर्तमान पर ध्यान देने का ज्यादा समय मिल पाएगा। इसके साथ ही अपनी स्किल्स पर भी काम करें, जो आपको कॉन्फिडेंट रखने में मदद कर सकती हैं।

इसे भी पढ़े- गिरते आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाए

एक्सपर्ट की बताई इन टिप्स के जरिए आपको अपने मुश्किल समय में भी कॉन्फिडेंट रहने में मदद मिल सकती है। लेकिन अगर आपके लिए भावनाओं पर कंट्रोल कर पाना मुश्किल हो रहा है, तो एक्सपर्ट से बात जरूर करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। 

 

Read Next

तनाव और ड‍िप्रेशन घटाने में मदद करती है शैडो वर्क थेरेपी, जानें इस नए हेल्‍थ ट्रेंड के फायदे

Disclaimer