गिरते आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाए

अगर आपको भी अपना आत्मविश्वास गिरता नजर आए तो इन उपाए को अपना कर अपने आत्मविश्वास को बढ़ाएं 
  • SHARE
  • FOLLOW
गिरते आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाए

कई बार जिंदगी में ऐसे पड़ाव जरूर आते हैं जिससे हम अपने आप को टूटा हुआ महसूस करते हैं। हम अपने आप से आत्मविश्वास को खोते हुआ महसूस करते हैं। हम अपने आप को कमजोर या फिर फेल होते हुए देखते हैं। लेकिन जरूरी नहीं की अगर आपका आत्मविश्वास कम हो रहा है तो इससे आप टूट जाएंगे या फिर आप पीछे ही रह जाएंगे। 

नौकरी न मिलने पर, परीक्षा में फेल हो जाने पर या फिर नंबर कम आने पर हम अपने आप को कमजोर या फिर किसी काबिल नहीं समझते। लेकिन हम सबको पता है इस तरह की चीजें जिंदगी में चलती रहती है। अगर इन चीजों में हम पीछे रह भी जाएं तो हमारी जिंदगी उसी तेजी से चलती रहती है जितनी तेजी से पहले चल रही होती है। ऐसे समय में हमे अपने अंदर के आत्मविश्वास को कम होते देख अपने आपको अंदर से मजबूत बनाने की जरूरत होती है। 

confidence

पॉजिटिव सोचें  

अगर आप किसी ऐसे पड़ाव में है जहां आपको डर भी लग रहा हो या फिर आपको ऐसा महसूस हो रहा हो की आपका आत्मविश्वास कम हो रहा है जो कि आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। तो आप अपने आप को एनर्जी दें, आप अपने आप से बात करें की आप ऐसे पीछे हटने वाले नहीं हैं और सब ठीक हो जाएगा। आप हमेशा आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए अपने अंदर एक सकारात्मक बातें सोते। अपनी काबिलियत के बारे में अपने आप से बात करे जिससे आप उस स्थिति से लड़ने और जीतने के लिए तैयार हो सकेंगे। 

आप अपने अंदर से उन नकारात्मक बातों को बाहर निकालने की कोशिश करें जो आपके आत्मविश्वास को कम करने का काम कर रही हो। आप कोशिश करें की आपके मन में किसी भी तरह की नकारात्मकता न आएं। जिससे आपको सकारात्मक चीजें ही नजर आएं और आप कामयाबी हासिल कर सकें। 

इसे भी पढ़े: बच्चों में पैसों का लालच नहीं, आत्मविश्वास भरें

कमजोर न समझें 

लोग कई बार किसी के दूर हो जाने से अपने आपको काफी टूटा हुआ या फिर कमजोर समझने लगते है। जिस वजह से कुछ लोगों को इस बात का तनाव इतना हो जाता है की वह कोई गलत कदम उठाने के लिए भी सोच लेते हैं। लेकिन उन्हें यह पता नहीं होता की यह गलत कदम आपको किसी भी पड़ाव से लड़ने के लिए तैयार नहीं करता बल्कि आपको वह और अंधेरे में डालने का काम करता है। इसलिए आप अपने आपको हिम्मत देने का काम करें। जो आपको कोई अच्छा रास्ता निकालने में काम आएगा। 

confidence

हासिल की हुई चीजों के बारे में सोचें 

इन सबके अलावा आपका आत्मविश्वास तब बढ़ता है जब आप अपने पिछली हासिल की हुई चीजों के बारे में सोचते हैं। आप अपनी पिछली जीत के बारे में सोचेंगे तो आप महसूस करेंगे की आप इस बार भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे जो कि आपके आत्मविश्वास में भी दिखेगा। ऐसा करने पर आप पीछे हटने के बारे में न सोचकर आगे बढ़ेंगे। 

गलतियों से न घबराएं  

कहते हैं की गिरने के बाद ही चलना आता है। जिंदगी में भी कई इस तरह के पड़ाव आते हैं जहां हम पीछे रह जाते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता की हम सभी चीजों में हमेशा पीछे रहेंगे। आप ये सोचिए की अगर आप किसी चीज में पीछे रह गए हैं तो आप उसको और अच्छी तरह हासिल कर सकते हैं। 

आप अपने आप को हारा हुआ न समझे। इससे ज्यादा आप इस बात पर ध्यान दें की आप अभी सीख रहें है और आप सीख कर और भी अच्छा कर सकेंगे। कई बार होता है की हम कुछ पा तो लेते हैं, लेकिन संतुष्ट नहीं होते। हम पाने के बाद भी अपने आप से निराश रहते हैं। ऐसे में आप अपना आत्मविश्वास भी कम होते हुए महसूस करेंगे। लेकिन आप अपने आप की तारीफ करें और अपने आप को समझाने की कोशिश करें की आपने जो हासिल किया है उसका क्या महत्व है। 

इसे भी पढ़े: आपका आत्मविश्वास बढ़ाती है स्वस्थ त्वचा

अपने लिए समय निकालें

रोजाना आप अपने आप के बारे में सोचने के लिए समय निकालें। आप क्या पाना चाहते हैं इस बारे में सोचें। अगर आपको नए मौके मिलेंगे तो उसके लिए तैयार हैं या नहीं। ये कुछ ऐसी बाते हैं जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करेगी। जब आप सोचेंगे तो पाएंगे कि आप खुद के बारे में कितना कम जानते हैं। आप में तब तक आत्मविश्वास नहीं आ सकता है जब आप खुद के बारे में सब कुछ ठीक से न जान लें।   

आपको अपने जीवन में कई ऐसे लोग जरुर मिले होंगे जिनको देखकर आपको लगा होगा की यह शख्स पूरी तरह आत्मविश्वास से भरा हुआ है। उन लोगों की उन खास बातों पर ध्यान दें जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाए।

Read more articles on Mind-Body in Hindi         

Read Next

तनाव, डिप्रेशन और पैनिक अटैक के लिए फायदेमंद है 'साउंड बाथ थेरेपी', जानें इस थेरेपी के अन्‍य फायदे

Disclaimer