Shadow Work Therapy: इंटरनेट पर इन दिनों एक नया हेल्थ ट्रेंड देखने को मिल रहा है जिसे शैडो वर्क नाम दिया गया है। मेंटल हेल्थ के लिए इसे फायदेमंद बताया जा रहा है। मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ने के मामले समय के साथ तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में हम मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के हर उस तरीके पर गौर किया जा रहा है, जिसे हमारे एक्सपर्ट बता रहे हैं। शैडो वर्क थेरेपी की मदद से व्यक्ति को अपने मन की अवस्था को समझने में मदद मिलती है। खुद के लिए जब हम कुछ बेहतर सोचते हैं, तो समस्या से बाहर आने का तरीका भी खोज लेते हैं। इसलिए यह तरीका इतना पॉपुलर हो रहा है। चलिए जानते हैं शैडो वर्क थेरेपी के फायदे, तरीका और संभव नुकसान के बारे में। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के बोधिट्री इंडिया सेंटर की काउन्सलिंग साइकोलॉजिस्ट डॉ नेहा आनंद से बात की।
शैडो वर्क थेरेपी क्या है?- What is Shadow Work Therapy
शैडो वर्क, सेल्फ साइकोलॉजी का एक हिस्सा है। यह किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व के अलग-अलग पहलुओं को उजागर करती है। यह पहलू- नकारात्मक भावनाएं, इच्छाएं या डर भी हो सकता है। शैडो वर्क थेरेपी की मदद से किसी बुरी स्थिति से बाहर निकलने में मदद मिलती है और तनाव घटता है।
शैडो वर्क थेरेपी को करने का तरीका- How to Practice Shadow Work
शैडो वर्क की प्रैक्टिस करने के लिए आप कई तरीकों की मदद ले सकते हैं। डॉ नेहा ने बताया कि शैडो वर्क थेरेपी को प्रैक्टिस करने के लिए जर्नलिंग को चुन सकते हैं। यह सबसे आसान तरीका है। इस तरीके में आपको मन में आ रहे सवाल, तनाव के कारण लिख लें। इस तरीके से आपके मन में उठ रही इन्सिक्युरिटीज को जान सकते हैं। शैडो वर्क नाम हमारे मन में मौजूद परछाई को दिया गया है। यह वो समस्याएं होती हैं जो हमारे मन में रहती हैं। या तो हमें इन्हें सुलझाना नहीं आता है या फिर हमें इनसे डर लगता है। शैडो वर्क को मेडिटेशन जैसी एक्सरसाइज के साथ जोड़कर भी कर सकते हैं।
शैडो वर्क थेरेपी के फायदे- Shadow Work Therapy Benefits
- शैडो वर्क थेरेपी की मदद से तनाव को कम करने में मदद मिलती है।
- जो मरीज डिप्रेशन से गुजर रहे हैं, उनके लिए यह थेरेपी मददगार साबित हो सकती है।
- किसी ट्रॉमा के कारण सदमे में गए लोगों को ठीक करने के लिए इस थेरेपी की मदद ली जा सकती है।
- इमोशनल समस्याओं के कारण खराब हो रही मेंटल हेल्थ को सुधारने का यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
- शैडो वर्क थेरेपी की मदद से बीमारी के कारण घटे मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में रहेंगी हैप्पी तो सेहत पर पड़ेंगे ये 5 पॉजिटिव प्रभाव, जानें कैसे रहें तनावमुक्त
शैडो वर्क थेरेपी के नुकसान- Shadow Work Side Effects
शैडो वर्क थेरेपी की प्रैक्टिस करने से नकारात्मक विचार भी आपके मन में आ सकते हैं। कई ऐसे बुरे अनुभव हो सकते हैं, जो आपको इस थेरेपी के दौरान याद आ जाएंगे और आपको तनाव महसूस हो सकता है। शैडो वर्क थेरेपी की मदद से हम अपने समस्याओं को पहचानकर उसे ठीक करते हैं। लेकिन इसे बिना कोच या काउंसलर के करने की कोशिश नहीं करना चाहिए। खासकर अगर आप पहली बार शैडो वर्क थेरेपी कर रहे हों।
उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें
Read Next
इमोशनल मैनिपुलेशन भी कर सकता है आपकी मेंटल हेल्थ खराब, जानें इसके संकेत और डील करने के तरीके
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version