Chehre par Dudh Kaise Lagaye: हम सभी सुंदर दिखना चाहते हैं। इसके लिए लड़का हो या लड़की, दोनों ही कई उपाय आजमाते हैं। अगर आप चाहें तो चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए दूध का उपयोग (Milk Uses for Skin) कर सकते हैं। दूध सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। अपनी स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कई एक्ट्रेस दूध से नहाती भी हैं। दरअसल, दूध में विटामिन ए, डी, बी12, प्रोटीन और लैक्टिक एसिड पाया जाता है। इसके अलावा दूध स्किन की गंदगी को भी आसानी से रिमूव कर सकता है।
दूध चेहरे की गहराई से सफाई करता है, इससे स्किन में जमा धूल-मिट्टी और प्रदूषण निकलता है। साथ ही त्वचा की रंगत में भी सुधार होता है। अगर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके थक गए हैं, तो अब कच्चे दूध (Raw Milk for Face in Hindi) का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन पके हुए दूध, नहीं बल्कि कच्चे दूध का ही उपयोग करना चाहिए। आप अपने चेहरे पर कच्चे दूध का उपयोग कई तरीकों से कर सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं चेहरे पर दूध कैसे लगाएं (Dudh ko Chehre Par Kaise Lagaye)? या फिर दूध को चेहरे पर कैसे लगाएं? (How to Apply Milk on Face in Hindi)
दूध को चेहरे पर कैसे लगाएं?- How to Use Milk on Face in Hindi
1. मेकअप रिमूवर
आप अपने चेहरे पर दूध को मेकअप रिमूवर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कॉटन बॉल लें। इस पर कच्चा दूध डालें और फिर अपने चेहरे को रब करें। इससे चेहरे पर लगा हुआ सारा मेकअप आसानी से निकल जाएगा। कच्चा दूध एक बेहतरीन मेकअप रिमूवर का काम कर सकता है। कच्चा दूध टोनर का भी काम कर सकता है। इससे स्किन हाइड्रेट हो सकती है।
2. मसाज
आप दूध का उपयोग चेहरे की मसाज करने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच कच्चा दूध लें। इसमें आधा चम्मच शहद डालें। अब इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। रोजाना दूध से चेहरे की मसाज करने से स्किन हाइड्रेट बनेगी। रूखी और बेजान त्वचा से भी छुटकारा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर गुलाब जल कैसे लगाएं? जानें 4 तरीके
3. क्लींजर
आप अपने चेहरे पर दूध का उपयोग क्लींजर के रूप में भी कर सकते हैं। कच्चा दूध क्लींजिंग एजेंट की तरह इफेक्टिव होता है। कच्चे दूध में मौजूद गुण चेहरे पर जमा सारी गंदगी, धूल-मिट्टी को आसानी से रिमूव कर सकता है। साथ ही चेहरे के पोर्स खुल सकते हैं। इससे ब्लैकहेड्स, मुहांसों आदि से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए आप कच्चा दूध लें। इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 1-2 मिनट तक चेहरे को रब करें। फिर चेहरे को साफ कर लें।
4. ब्लीच
कच्चा दूध ब्लीच के रूप में भी काम कर सकता है। इसके लिए आप 2 चम्मच कच्चा दूध लें। इसमें नींबू का रस और शहद मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे की स्किन ब्लीच होगी। चेहरे पर निखार आएगा, रंगत में भी सुधार होगा।
5. फेस पैक
आप अपने चेहरे पर दूध को फेस पैक के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप दूध और हल्दी फेस पैक तैयार कर सकते हैं। दूध हल्दी चेहरे पर कैसे लगाएं (chehre par doodh aur haldi kaise lagaye)? इसके लिए आप 2-3 चम्मच कच्चा दूध लें। इसमें चुटकी भर हल्दी मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 2-3 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें। 15 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें- बेसन में मिलाकर चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, निखर उठेगी त्वचा
6. स्क्रबर
आप अपने चेहरे पर दूध का उपयोग स्क्रबर के रूप में भी कर सकते हैं। इसके लिए आप 1 चम्मच चावल का आटा लें। इसमें 2 चम्मच दूध मिक्स करें। अब इसे पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथों से चेहरे को रगड़ें। 2-3 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। कच्चा दूध और चावल का आटा नैचुरल स्क्रबर के रूप में काम कर सकता है। कच्चे दूध में एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं, इससे स्किन से डेड स्किन सेल्स रिमूव हो सकते हैं।
How to Use Milk on Face in Hindi: आप अपने चेहरे पर दूध को मेकअप रिमूवर, क्लींजर, टोनर, ब्लीज, फेस पैक, स्क्रबर और मसाज के रूप में उपयोग में ला सकते हैं। लेकिन अगर आपकी स्किन पर दूध एलर्जी करता है, तो इसका इस्तेमाल करने से बचें।
Read Next
Crow's Feet: आंखों के किनारे फाइन लाइन्स (क्रो फीट) क्यों होते हैं? जानें इसे दूर करने के उपाय
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version