How Saffron Is Beneficial For Women Sex Life In Hindi: पुरुषों की तुलना में महिलाओं के पास हमेशा से ही काम ज्यादा रहता है। जो महिलाएं कामकाजी हैं, वे न सिर्फ ऑफिस का काम संभालती हैं, बल्कि घर की भी पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर होती है। ऐसे में महिलाओं का तनाव से घिरा रहना कोई नई बात नहीं है। कुछ महिलाओं अपनी स्थिति को मैनेज कर लेती हैं, कुछ महिलाओं के लिए ऐसा करना मुश्किल होता है। नतीजतन, इसका बुरा असर उनकी सेक्सुअल लाइफ पर भी देखने को मिलता है। दरअसल, बढ़ते तनाव की वजह से शारीरिक संबंध स्थापित करने के प्रति उनकी इच्छा कम होने लगती है, उनकी डिजायर कम हो जाती है। विशेषज्ञों की मानें, तो महिलाओं की सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने के लिए उन्हें अपनी डाइट में केसर शामिल करना चाहिए। आइए, इस लेख में जानते हैं कि आखिर केसर महिलाओं की सेक्सुअल लाइफ को कैसे बेहतर बना सकता है। इस बारे में हमने Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की है।
महिलाओं की सेक्स लाइफ के लिए केसर के फायदे
केसर लिबिडो को बढ़ाता है
केसर में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो महिलाओं की लिबिडो यानी कामेच्छा को बढ़रने का काम करते हैं। असल में, यह मूड को बेहतर बनाकर तनाव के स्तर को कम करता है। इससे महिलाओं के मन में शारीरिक संबंध स्थापित करने के प्रति रुचि बढ़ती है। आपको बता दें कि कई बार तनाव के कारण लिबिडो के स्तर में कमी आ जाती है। वहीं, केसर का सेवन करने से लिबिडो में बढ़ोत्तरी या बेहतरी देखी जा सकती है।
इसे भी पढ़ें: केसर के दूध के सेवन से महिलाओं को मिलते हैं ये 5 फायदे, एक्सपर्ट से जानें
केसर मूड एन्हैंस करता है
यह बात तो हर कोई जानता है कि किसी भी तरह की क्रिया को करने के लिए इंसान का मूड बेहतर होना चाहिए। यही बात शारीरिक संबंध स्थापित करने के लिए भी कही जा सकती है। अगर महिला चिड़चिड़ी या रूखे स्वभाव की रहेगी, तो ऐसे में उसमें शाकि संबंध स्थापित करने के प्रति रुचि अपने आप कम हो जाती है। वहीं, केसर के सेवन से मूड एन्हैंस होने लगता है। विशेषज्ञों का दावा है कि केसर में कुछ ऐसी प्रॉपर्टीज होती हैं, जो बार-बार मूड स्विंग को होने से रोकती हैं। इससे यौन इच्छा के प्रति महिलाओं में पॉजिटिविटी बढ़ती है।
केसर से लुब्रिकेशन बढ़ता है
केसर का सेवन करने से बॉडी में फुल ब्लड फ्लो बढ़ता है। इसमें पेल्विक एरिया भी शामिल है। बता दें कि शारीरिक क्रिया के बेहतर होने के लिए बहुत जरूरी है कि पेल्विक एरिया में ब्लड फ्लो बना रहे। इससे योनि में नेचुरल लुब्रिकेंट को बढ़ावा मिलता है। इससे शारीरिक संबंध स्थापित करना आसान होता है।
इसे भी पढ़ें: महिलाओं को जरूर करना चाहिए केसर का सेवन, शरीर को मिलते हैं ये लाभ
केसर से कम होता है ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस
ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस एक तरह की नेचुरल प्रक्रिया है, जिससे हर व्यक्ति को गुजरना पड़ता है। हमारी खराब जीवनशैली और खानपान की बुरी आदतों के चलते ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की गति बढ़ जाती है, जिससे कम उम्र में बढ़ती उम्र के लक्षण नजर आने लगते हैं। वहीं, केसर का सेवन करने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ने में मदद मिलती है। केसर में एंटीऑक्सीडेंट् प्रॉपर्टी होते हैं। खासकर, इसमें क्रोसिन और सफ्रानल जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जिसका ओवर ऑल हेल्थ पर असर पड़ता है। इसका महिलाओं की प्रजनन स्वास्थ्य पर अच्छा असर देखने को मिलता है।
केसर से मासिक धर्म नियमित होते हैं
हमारे यहां पांरपकि रूप में मासिक धर्म यानी मेंस्ट्रुअल साइकिल को रेगुलर करने के लिए केसर का उपयोग किया जाता है। इससे पीरियड्स के दौरान हो रहे पेट दर्द, ऐंठन को कम करने में मदद मिलती है। ध्यान रखें कि जब महिलाओं को पीरियड्स रेगुलर होते हैं, तो इसका उनके यौन स्वास्थ्य पर भी अच्छा असर नजर आता है।
कुल मिलाकर, कहने की बात ये है कि केसर महिलाओं में यौन स्वास्थ्य को बेहतर करने में मददगार साबित हो सकता है। लेकिन, इसका कब और कितनी मात्रा में सेवन करना है, यह जानना बहुत जरूरी है। इस संबंध में एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं।
All Image Credit: Freepik