Expert

1 चम्मच चीनी में कितनी कैलोरी, कितना शुगर होता है? Diabetes Day पर जानें क्या शरीर को इसकी जरूरत भी है?

Diabetes Day 2025: डायबिटीज के मरीजों के लिए चीनी कितना नुकसानदेह है और इससे सेहत पर कैसा असर हो सकता है? आइए जानते हैं इस बारे में डॉक्टर की राय।
  • SHARE
  • FOLLOW
1 चम्मच चीनी में कितनी कैलोरी, कितना शुगर होता है? Diabetes Day पर जानें क्या शरीर को इसकी जरूरत भी है?

Diabetes Day 2025: डायबिटीज , एक ऐसी बीमारी है जो कि भारत में तेजी से अपना पैर पसार रही है। आजकल युवाओं में ये बीमारी तेजी से फैल रही है और बच्चे भी प्रीडायबिटीज के स्टेज तक पहुंच गए हैं। असल में डायबिटीज, लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है जो कि आपके शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचा सकती है। शुरुआत से ही इस बीमारी को कंट्रोल में रखना और इसके लिए अपने खान-पान का खास ध्यान देना जरूरी होता है। इस बीमारी में शुगर स्पाइक पर नजर रखना बेहद जरूरी हो जाता है और इसके लिए ये जरूर जानना चाहिए कि 1 चम्मच चीनी में कितनी कैलोरी, कितना शुगर होता है? अगर आप एक चम्मच चीनी लेंगे तो शुगर लेवल कैसे प्रभावित होगा? आइए, जानते हैं इस बारे में प्रिया पालीवाल, चीफ डाइटिशियन श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट दिल्ली से।


इस पेज पर:-


1 चम्मच चीनी में कितनी कैलोरी, कितना शुगर होता है?

डाइट एक्सपर्ट प्रिया पालीवाल बताती हैं कि एक चम्मच यानी लगभग 5 ग्राम सफेद चीनी में करीब 20 कैलोरी और लगभग 5 ग्राम शुगर होती है। ये जानकर आपको हैरानी हुई न? आपको भले ही लग रहा हो कि आपने मात्र 1 चम्मच चीनी ही तो ली है लेकिन इसका आपकी सेहत पर व्यापक असर हो सकता है और ये दिक्कत तब और बढ़ सकती है जब आप डायबिटीज के मरीज हों।

इसे भी पढ़ें: World Diabetes Day 2025: विश्व डायबिटीज दिवस की क्या है इस साल की थीम, जानें इतिहास और महत्व

क्या शरीर को चीनी की जरूरत है?

शरीर को ऊर्जा के लिए थोड़ी बहुत शुगर की जरूरत होती है, लेकिन यह प्राकृतिक स्रोतों जैसे फल, दूध या अनाज से मिल जाए तो बेहतर है। रिफाइंड (सफेद) चीनी शरीर में जल्दी ग्लूकोज बढ़ाती है और लंबे समय में वजन बढ़ाने, इंसुलिन रेजिस्टेंस और टाइप-2 डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ाती है।

Sugar

1 चम्मच चीनी का डायबिटीज के मरीज पर कैसा असर हो ता है?

एक चम्मच चीनी डायबिटीज के रोगी में ब्लड शुगर स्पाइक की वजह बन सकती है। ये शरीर पर तुरंत असर करता है क्योंकि डायबिटीज का मरीज ग्लूकोज को ठीक से नियंत्रित नहीं कर पाता। ब्लड शुगर में यह तेज बढ़ोतरी, या हाइपरग्लाइसेमिया, प्यास और थकान जैसे लक्षणों को जन्म दे सकती है। लंबे समय तक ऐसी स्थिति रहने पर तंत्रिका क्षति, किडनी की समस्याओं और दृष्टि हानि जैसी गंभीर जटिलताओं को जन्म दे सकती है। इसे आसान भाषा में समझें तो

  • - जैसे ही आप चीनी लेते हैं शरीर, चीनी को ग्लूकोज में तोड़ देती है और ब्लड में सर्कुलेट कर देती है। चूंकि डायबिटीज रोगियों में अक्सर पर्याप्त इंसुलिन की कमी होती है या वे इसका प्रभावी ढंग से उपयोग नहीं कर पाते हैं, यह ग्लूकोज खूम में जमा हो जाता है, जिससे ब्लड शुगर बढ़ता है।
  • - ब्लड शुगर में बढ़ोतरी से प्यास बढ़ सकती है, बार-बार पेशाब आ सकता है क्योंकि शरीर हमेशा अतिरिक्त शुगर को बाहर निकालने की कोशिश करता है। इससे थकान महसूस हो सकती है और आंखों के आगे धुंधलापन छा सकता है।
  • -लंबे समय तक ऐसा ही रहने पर ये ब्लड वेसेल्स और तंत्रिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है और किडनी डैमेज की वजह बन सकता है।

इसे भी पढ़ें: World Diabetes Day 2025: क्या टाइप 2 डायबिटीज जींस से जुड़ी बीमारी है? जानें लाइफस्टाइल से इसका कनेक्शन

इसके अलावा ये तंत्रिका क्षति की वजह से डायबिटीज न्यूरोपैथी का कारण बन सकती है जिससे हाथ-पैरों में दर्द, सुन्नता और झुनझुनी हो सकती है। ज्यादा चीनी का सेवन हृदय रोग के बढ़ते जोखिम से जुड़ा है, जो आंशिक रूप से कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। तो 1 चम्मच ही सही, डायबिटीज के मरीजों को चीनी के सेवन से बचना चाहिए।

वयस्कों को रोजाना 25 ग्राम (लगभग 6 चम्मच) से ज्यादा चीनी नहीं लेनी चाहिए। डायबिटिक मरीजों को तो इसे लगभग पूरी तरह से छोड़ देना चाहिए। अगर मीठा खाने का मन हो तो फलों, खजूर या गुड़ जैसे प्राकृतिक विकल्प चुनना ज्यादा सेहतमंद रहता है।

यह विडियो भी देखें

FAQ

  • डायबिटीज में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?

    डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में सबसे ज्यादा फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए जो कि शुगर स्पाइक को रोकते हैं। इसके अलावा कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें।
  • डायबिटीज में कौन-कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए?

    डायबिटीज के मरीज को हर हाई शुगर वाली चीजों के सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा जिन चीजों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है उनके सेवन से भी बचें। 
  • शुगर पेशेंट को सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए?

    शुगर पेशेंट को सुबह खाली पेट अंकुरित मेथी का सेवन करना चाहिए जो कि शुगर स्पाइक को रोकने के साथ डाइजेशन बेहतर बनाने में मददगार है। 

 

 

 

Read Next

World Diabetes Day 2025: क्या टाइप 2 डायबिटीज जींस से जुड़ी बीमारी है? जानें लाइफस्टाइल से इसका कनेक्शन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Nov 13, 2025 18:22 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Nov 13, 2025 18:12 IST

    Published By : Pallavi Kumari

TAGS