Fri Sep 11, 2026 | 09:54 PM IST

Doctor Verified

हफ्ते में कितनी बार फेस मसाज करना चाहिए? जानिए स्किन एक्सपर्ट की राय

फेस मसाज करने से चेहरे पर अच्छा ग्लो नजर आता है लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप सही तरीके से फेस मसाज करें। यहां जानिए, हफ्ते में कितनी बार फेस मसाज करना चाहिए?

आजकल वर्किंग लोग बिजी लाइफस्टाइल के कारण स्किन केयर रूटीन को सही से फॉलो नहीं कर पाते हैं। लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठना, प्रदूषण, तनाव और अनहेल्दी डाइट का असर चेहरे की त्वचा पर साफ दिखने लगता है। ऐसे में चेहरे की चमक फीकी पड़ने लगती है, साथ ही झुर्रियां, डलनेस और फाइन लाइन्स जैसी समस्याएं समय से पहले ही नजर आने लगती हैं। अगर आप अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखना चाहते हैं, तो फेस मसाज एक बेहतरीन तरीका हो सकता है। यह न सिर्फ त्वचा को रिलेक्स करता है, बल्कि ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर उसे पोषण भी देता है। सही तरीके से की गई फेस मसाज स्किन की टाइटनेस बनाए रखने, डार्क सर्कल्स कम करने (massage for dark circles) और झुर्रियों को रोकने में मदद कर सकती है। इस लेख में डॉ. मंदीप सिंह, एचओडी, प्लास्टिक, त्वचा विशेषज्ञ और कॉस्मेटिक सर्जरी, पारस हेल्थ, गुरुग्राम (Dr Mandeep Singh, HOD, plastic, dermatologist, and cosmetic surgery at Paras Health, Gurugram) से जानिए, हफ्ते में कितनी बार फेस मसाज करना चाहिए?

हफ्ते में कितनी बार फेस मसाज करना चाहिए? - How Often Should You Do A Facial Massage

डॉ. मंदीप सिंह बताते हैं कि फेस मसाज कितनी बार करना सही रहेगा? यह आपकी स्किन टाइप और जरूरतों पर निर्भर करता है।

1. ऑयली स्किन वालों के लिए

अगर आपकी त्वचा तैलीय (ऑयली) है, तो हफ्ते में 1-2 बार हल्की मसाज करना फायदेमंद रहेगा। ज्यादा मसाज करने से स्किन पर ज्यादा तेल बनने लगता है, जिससे पिंपल्स की समस्या बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए करें फुल फेस मसाज, जानें इसके फायदे

2. ड्राई स्किन वालों के लिए

ड्राई स्किन वालों के लिए हफ्ते में 3-4 बार मसाज करना अच्छा होता है। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है और रूखापन कम होता है।

3. सेंसिटिव स्किन वालों के लिए

अगर आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील (सेंसिटिव) है, तो हफ्ते में 1 बार हल्के हाथों से मसाज करें। ज्यादा मसाज करने से रेडनेस और जलन की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: झुर्रियां कम करने के लिए करें ये एंटी एजिंग फेस मसाज, लंबी उम्र तक त्वचा दिखेगी जवां

4. नॉर्मल स्किन वालों के लिए

अगर आपकी स्किन न ज्यादा ड्राई है और न ज्यादा ऑयली, तो हफ्ते में 2-3 बार मसाज करना फायदेमंद रहेगा। इससे स्किन हेल्दी बनी रहेगी।

How Often Should You Do Facial Massage

फेस मसाज करने का सही तरीका - What is the correct way to massage your face

फेस मसाज का असर तभी दिखेगा जब आप इसे सही तरीके से करेंगे। फेस मसाज के लिए स्किन टाइप के अनुसार कोई अच्छी फेस क्रीम, एलोवेरा जेल, नारियल तेल या बादाम तेल का इस्तेमाल करें। मसाज हमेशा हल्के हाथों से करें। ऐसा इसलिए, क्योंकि ज्यादा जोर से रगड़ने से त्वचा पर रैशेज आ सकते हैं। चेहरे की मसाज हमेशा नीचे से ऊपर की दिशा में करें, ताकि त्वचा टाइट बनी रहे और लूज न हो। साथ ही ध्यान रखें कि फेस मसाज ज्यादा देर तक नहीं करनी चाहिए। 5 से 10 मिनट तक मसाज करने से ही अच्छा रिजल्ट मिलेगा। ध्यान रखें कि मसाज के बाद चेहरे को पानी से धो लें और अच्छी क्वालिटी का मॉइश्चराइजर लगाएं, ताकि त्वचा में नमी बनी रहे।

निष्कर्ष

फेस मसाज त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन इसे सही तरीके के साथ करना जरूरी है। अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो हफ्ते में 1-2 बार मसाज करें, जबकि ड्राई स्किन वालों को 3-4 बार मसाज करनी चाहिए। मसाज से पहले सही प्रोडक्ट चुनें और हल्के हाथों से ऊपर की दिशा में मसाज करें। सही फेस मसाज से आपकी स्किन नेचुरली ग्लो करेगी और हेल्दी बनी रहेगी।

All Images Credit- Freepik

Read Next

उबले चावल के पानी (मांड) से घर पर करें फेशियल, मिलेगी ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 31, 2025 16:28 IST

    Published By : Akanksha Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content