Fri Sep 11, 2026 | 09:16 PM IST

Doctor Verified

दवा की शीशी खोलने के कितने दिनों बाद तक बच्चों को इसे पिलाना चाहिए? डॉक्टर से जानें

क्या आप भी दवा की बोतल खोलने के बाद उसे स्टोर करके रख लेते हैं, ताकि बाद में इसका इस्तेमाल दोबारा किया जा सके? लेकिन यह आपके बच्चे की सेहत के लिए नुकसानदायक होता है।  

How long can I use Medicine after opening the bottle: बच्चे के जन्म के साथ ही पेरेंट्स उनकी जरूरत का हर सामान घर में स्टोर कर लेते हैं। इन्हीं सामानों में से एक चीज होती है दवाइयां। छोटे बच्चे वाले घर में आपको ढेर सारी दवाओं की शीशी मिल जाएगी। बुखार की दवा अलग, उल्टी-दस्त की दवा अलग, खांसी के लिए अलग दवा की शीशी और विटामिन डी जो रेगुलर बेसिस पर देनी है उसकी शीशी बिल्कुल ही अलग होती है। अक्सर पेरेंट्स इस बात को मानते हैं कि अगर छोटा बच्चा घर में हो, तो दवाएं रखनी ही चाहिए। क्योंकि छोटी-छोटी बीमारी के लिए डॉक्टर के पास जाना अच्छी बात नहीं होती है। कई बार आपने देखा होगा लोग एक बार दवा का इस्तेमाल करने के बाद शीशी को संभालकर रखते हैं और जब बच्चा दोबारा बीमार पड़ता है, तो उसी शीशी में दवा बच्चे को पिला देते हैं।

मैं भी पहले ऐसा ही करती थी। जन्म के बाद पहली बार वैक्सीन लगने के बाद जब मेरे बेटे का बुखार की समस्या हुई, तो डॉक्टर से उसे एक सिरप दिया। इस सिरप की 1 चम्मच पिलाने के बाद ही मेरा बेटा ठीक भी हो गया। मैंने ज्यादा समझदारी दिखाते हुए सिरप की बोतल को संभालकर रख लिया। मैंने सोचा फिर कभी जब मेरा बच्चा दोबारा बीमार पड़ेगा, तो मैं इस दवा का इस्तेमाल कर लूंगी। मेरी तरह कई न्यू मॉम्स भी ऐसा ही करती होंगी, लेकिन सवाल ये है कि दवा की बोतल खुलने के बाद इसका इस्तेमाल कितने लंबे समय तक करना चाहिए? क्या खुली दवा की बोतल बच्चे को देने से किसी तरह का नुकसान पहुंच सकता है? आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब लखनऊ के बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. तरूण आनंद से।

इसे भी पढ़ेंः शिशु के दिमागी विकास को नुकसान पहुंचाती हैं ये 5 चीजें, डॉक्टर से जानें इसके बारे में

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Tarun Anand (Pediatrician) Lucknow (@drtarunanandpedia)

दवा की बोतल खोलने के बाद उसे कितने दिन तक पिलाना चाहिए?- How long to use medicine bottle once opened for infant

डॉ. तरूण आनंद की मानें तो, "एक बार दवा की बोतल खोलने के बाद उसका इस्तेमाल दोबारा नहीं करना चाहिए। दरअसल, जब पेरेंट्स बच्चे को दवा देते हैं, तो बोतल पर लिखी एक्सपायरी डेट चेक करते हैं। लेकिन न्यू पेरेंट्स को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि वो डेट सील्ड बोतल की है। ऐसे में खुली दवा देने से बच्चे के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है।" डॉ. तरूण के अनुसार, दवा की बोतल खुलने के बाद वह हवा के संपर्क में आ जाती है, जिसकी वजह से उसमें बैक्टीरिया, संक्रमण और हानिकारक एजेंट घुल जाते हैं। अगर आप इस दवा का इस्तेमाल दोबारा करते हैं, तो इससे बच्चे की स्वास्थ्य समस्या कम होने की बजाय बढ़ सकती है। एक्सपर्ट की मानें तो एक बार दवा की बोतल खोलने के बाद इसका इस्तेमाल 3 से 4 सप्ताह के भीतर ही करना चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः क्या आप भी शिशु को करवाते हैं वीडियो कॉल पर बात? तो डॉक्टर से जानिए इसके नुकसान

How-long-to-use-medicine-bottle-once-opened-inside

बच्चे को खुली बोतल से दवा देने के नुकसान

डॉ. तरूण का कहना है कि खुली बोतल की दवा से बच्चे को दोबारा दवा देने से उनकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

- एक बार दवा की बोतल खुलने के बाद इसकी प्रभावशीलता कम हो जाती है। ऐसे में अगर आप बच्चे को यह दवा पिलाते हैं, तो इसका असर कम होता है और बच्चे की बीमारी ज्यों की त्यों बनी रह सकती है।

इसे भी पढ़ेंः जन्म के कितने समय बाद करना चाहिए बच्चे का मुंडन? जानें डॉक्टर से

- जब आप खुली बोतल से बच्चे को दवा देते हैं और एक्सपायरी डेट चेक करते हैं, लेकिन यह एक्सपायरी डेट सील पैक दवा की होती है। बोतल के खुलने के बाद यह जल्दी खराब हो जाती है। इसलिए बिना डॉक्टरी सलाह के बच्चे को खुली बोतल से दवा न दें।

- बोतल खुलने के बाद दवा हवा में मौजूद बैक्टीरिया से संपर्क बनाती हैं। ऐसे में अगर आप इस दवा को बच्चे को पिलाते हैं, तो इसका एलर्जिक रिएक्शन होता है।

 Image Credit: Freepik

Read Next

स्तनपान करते समय निपल काट लेता है शिशु, तो इन टिप्स को करें फॉलो

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Ashu Kumar Das

Ashu Kumar Das

Senior Sub Editor

जिंदगी एक सफर है और इस सफर को खूबसूरत बनाए रखने के लिए बॉडी को हेल्दी और फिट रखना बहुत जरूरी है। आशु इन्हीं बातों को फॉलो करती हैं। इन्हें स्वास्थ्य विषयों पर लिखना और अलग-अलग विषयों पर वीडियो बनाना खासा पसंद है। साथ ही इन्हें तरह-तरह की किताबें पढ़ना, सोलो ट्रैवलिंग करना और अजनबी लोगों को दोस्त बनाना बहुत पसंद है। इन्हें पत्रकारिता और लेखन में करीब 4 साल का अनुभव है। इन्होंने डिजिटल मीडिया में हेल्थ राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। हेल्थ के अलावा आशु राजनीति लेखन में काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 09, 2024 11:38 IST

    Modified By : Ashu Kumar Das
  • Aug 09, 2024 11:00 IST

    Published By : Ashu Kumar Das

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content