
How Does Diabetes Affect Women Health: डायबिटीज एक दीर्घकालिक बीमारी है। यह शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को प्रभावित कर सकता है। डायबिटीज रोग किसी भी उम्र और लिंग के लोगों को हो सकता है। खासकर, खराब लाइफस्टाइल और खान-पान अपनाने वाले लोगों में डायबिटीज का जोखिम अधिक रहता है। इसके अलावा, स्ट्रेस या चिंता भी डायबिटीज का एक कारण बन सकता है। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो कई गंभीर रोगों का भी कारण बन सकता है। डायबिटीज की वजह से हृदय, किडनी और लिवर स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकते हैं। खासकर, अगर किसी महिला को डायबिटीज है, तो उन्हें कई अन्य दिक्कतों से भी परेशान होना पड़ सकता है। फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के डॉक्टर रमन कुमार से जानते हैं कि डायबिटीज महिलाओं की सेहत को कैसे प्रभावित करता है?
डायबिटीज महिलाओं को कैसे प्रभावित करता है?- How Does Diabetes Affect Women Health in Hindi
डायबिटीज से पीड़ित महिलाओं की सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। डायबिटीज, महिलाओं में कई अन्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है।
1. मुंह का संक्रमण
डायबिटीज से पीड़ित महिलाओं को मुंह का संक्रमण होने की संभावना अधिक होती है। ब्लड शुगर का अधिक स्तर बैक्टीरिया, वायरस और कवक जैसे रोगजनकों का कारण बन सकता है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को भी प्रभावित कर सकता है।
इसे भी पढ़ें- डायबिटीज रोगी गर्मियों में न करें इन फलों का ज्यादा सेवन, बढ़ सकता है ब्लड शुगर
2. यूटीआई
डायबिटीज से पीड़ित महिलाओं में यूटीआई होने का जोखिम अधिक रहता है। यूटीआई यानी यूरिनरी ट्रैक्स इंफेक्शन, जिसकी वजह से पेशाब में दर्द और जलन हो सकती है। कुछ मामलों में पेशाब से खून भी आ सकता है। खासकर, जिन महिलाओं का ब्लड शुगर हमेशा अधिक बना रहता है, उनमें इसकी शिकायत अधिक हो सकती है।
3. पीसीओएस
पीसीओएस यानी पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम, महिलाओं में होने वाली एक समस्या है। यह हार्मोनल असंतुलन के कारण होती है। यह समस्या तब होती है, जब अंडाशय ठीक से अंडे जारी करने में असमर्थ होता है। इससे प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है। अगर किसी महिला को डायबिटीज है, तो उसमें पीसीओएस विकसित होने की संभावना अधिक हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- पीसीओएस से पीड़ित महिलाएं नेचुरल कंसीव करने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स
4. मोटापा
डायबिटीज से पीड़ित महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ सकता है। उन्हें मोटापे से जूझना पड़ सकता है। आपको बता दें कि मोटापा महिलाओं में कई समस्याओं का कारण बन सकता है। यह हृदय रोगों के जोखिम को भी बढ़ा सकता है। इतना ही नहीं, डायबिटीज और मोटापा, किडनी और लिवर हेल्थ को भी प्रभावित कर सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version