क्या थायराइड रोग का बॉडी के कोलेस्ट्रॉल लेवल पर पड़ता है असर? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

थायराइड के बाद कई समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में क्या थाराइड के बाद कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ सकता है? आइए जानते हैं एक्सपर्ट से-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या थायराइड रोग का बॉडी के कोलेस्ट्रॉल लेवल पर पड़ता है असर? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट


थायराइड एक ऐसी समस्या है, जो हमारे शरीर को धीरे-धीरे प्रभावित करती है। इसलिए कई लोग इसे साइलेंट किलर भी कगते हैं। थायराइड से ग्रसित होने के बाद अगर आप जरा सी भी लापरवाही करते हैं, तो कई अन्य समस्याओं के शिकार होने की संभावना बढ़ जाती है। इन्हीं समस्याओं में कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी शामिल है। हालांकि, कोलेस्ट्रॉल अनहेल्दी फूड्स और अनुवांशिक कारणों से हो सकता है। लेकिन कुछ मेडिकल कंडीशन की वजह से भी व्यक्ति कोलेस्ट्रॉस से प्रभावित हो सकता है। दिल्ली के मैक्स हॉस्टिपल की डॉक्टर गुंजन मित्तल का कहना है कि हाइपोथायरायडिज्म (अंडरएक्टिव थायराइड) वाले व्यक्ति को एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर उच्च हो सकता है। 

हाइपोथायरायडिज्म ट्राइग्लिसराइड्स (triglyceride) के उच्च स्तर (ब्लड फैट, जो कोलेस्ट्रॉल से संबंधित होता है।) से भी संबंधित हो सकती है। उन दोनों ही स्थितियों में हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, हाइपरथायरायडिज्म (अंडरएक्टिव थायराइड), हाइपोथायरायडिज्म जितना आम नहीं है। यह गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है। यदि आपको हाइपरथायरायडिज्म की समस्या है, तो इस स्थिति में मरीज को कोलेस्ट्रॉल का स्तर जांचने की आवश्यकता होती है। 

थायराइड और कोलेस्ट्रॉल के बीच संबंध (link between thyroid and cholesterol)

कोलेस्ट्रॉल हमारे ब्लड में मोम जैसा पदार्थ है। जिसका निर्माण हमारा शरीर करता है। यह एनिमल फूड्स में भी पाया जाता है। कोलेस्ट्रॉल दो अलग-अलग तरह के होते हैं। 

एचडीएल यानी गुड कोलेस्ट्रॉल - शरीर में एचडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होने से हृदय रोग और अन्य गंभीर समस्याएं होने का खतरा रहता है। खासतौर पर जब अगर आपके शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का स्तर अधिक है।

एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल - जब आपके शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर बहुत अधिक होता है, तो आपकी धमनियां बहुत संकीर्ण हो सकती हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन में अवरुद्ध उत्पन्न कर सकती हैं। ऐसे में व्यक्ति को स्ट्रोक और दिल की बीमारी होने का खतरा रहता है। 

इसे भी पढ़ें - थायराइड रोग में एलोवेरा जूस पीने से मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका

ट्राइग्लिसराइड्स हमारे द्वारा खाए जाने वाले भोजन से मौजूद वसा होता है, जो हमारे शरीर में प्रसारित होते हैं, जिन्हें वसा कोशिकाओं में संग्रहित किया जा सकता है। ट्राइग्लिसराइड्स कोलेस्ट्रॉल नहीं है, लेकिन इनके स्तर को एचडीएल और एलडीएल के साथ मापा जाता है ताकि हृदय में किसी भी तरह की समस्या होने पर इसको निर्धारित किया जा सके। 

थायराइड हमारे गर्दन में मौजूद एक तितलीनुमा ग्रंथि होती है। यह थायरॉक्सीन नामक हार्मोन रिलीज करती है, जो हमारे शरीर के चयापचय को नियंत्रित करने में मदद करती है। जब किसी व्यक्ति को हाइपोथायरायडिज्म होता है, तो उस व्यक्ति का शरीर पर्याप्त रूप से थायराइड हार्मोन नहीं बना पाता है। यह हार्मोन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है। रिसर्च के मुताबिक, थायराइड हार्मोन का स्तर कम होने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर में वृद्धि हो सकती है।  

इतना ही नहीं, लिवर थायराइड हार्मोन को ब्लड शुद्ध करने में मदद कर सकता है। जब हमारे शरीर में थायराइड हार्मोन का स्तर कम होता है, तो हमारा लिवर रक्त को काफी धीरे-धीरे प्रोसेस्ड पाता है, जिसकी वजह से ब्लड सर्कुलेशन में कोलेस्ट्रॉल का स्तर अधिक हो सकता है। यह हमारी धमनियों में कोलेस्ट्रॉल के निर्माण का कारण बन सकता है।

उच्च कोलेस्ट्रॉल और थायराइड का इलाज (Thyroid and Cholesterol Treatment)

डॉक्टर का कहना है कि थायराइड का समय पर इलाज करके शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार किया जा  सकता है। इसके लिए डॉक्टर थायराइड रिप्लेसमेंट हार्मोन दवाओं के साथ हाइपोथायरायडिज्म का इलाज करने की सलाह दे सकते हैं। हालांकि, थायराइड का कोई विशेष इलाज नहीं उपलब्ध नहीं होता है, जो थायराइड को जड़ से खत्म कर सके। हालांकि, इसके स्तर में सुधार की कोशिश की जाती है। जिसके लिए डॉक्टर आपको  बेहतर लाइफस्टाइल और खानपान की सलाह दे सकते हैं। इसके लिए डॉक्टर आपको स्वस्थ आहार, नियमित रूप से एक्सरसाइज और कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाली दवा का सेवन करने की सलाह दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - क्या थायराइड रोगी खा सकते हैं मूली? जानें इसके फायदे और नुकसान

थायराइड हार्मोन का स्तर कम होने से कई समस्याएं हो सकती हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल होने की भी संभावना है। लेकिन ध्यान रखें कि थायराइड हार्मोन को बेहतर लाइफस्टाइल और खानपान से कंट्रोल किया जा  सकता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह पर उचित लाइफस्टाइल फॉलो करें।

Read Next

सुबह उठने पर जुकाम, सिरदर्द या बॉडी पेन हो सकते हैं मॉर्निंग एलर्जी का संकेत, जानें कारण और बचाव के उपाय

Disclaimer