पीसीओडी के लक्षणों को कम करने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, समस्या में मिलेगा आराम

Homemade Drinks To Get Relief From PCOD: पीसीओडी को कम करने के लिए इन ड्रिंक्स का सेवन किया जा सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पीसीओडी के लक्षणों को कम करने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, समस्या में मिलेगा आराम

Homemade Drinks To Get Relief From PCOD: पॉलीसिस्टिक ओवरी डिजिज जिसे पीसीओडी भी कहा जाता है। महिलाओं के शरीर में हार्मोन का संतुलन खराब हो जाता है जिससे प्रेगनेंसी में रूकावट आने के साथ मोटापा, चेहरे पर पिंपल्स, बाल और कई बार इन्फर्टिलिटी की समस्या भी हो सकती है। इस समस्या से ग्रसित महिलाओं को हाई ब्लड प्रेशर डायबिटीज का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। पीसीओडी से ग्रसित महिलाएं लाइफस्टाइट में बदलाव करके और हेल्दी डाइट के सेवन के साथ इस समस्या को ठीक कर सकती है। वैसे, तो कई लोग इस समस्या से राहत पाने के लिए कई तरह की दवाइयों आदि का सेवन करते है। लेकिन कई बार दवाइयों के सेवन के साथ घर पर कुछ ड्रिंक्स को बनाकर पीया जा सकता है। से ड्रिंक्स पीने से समस्या ठीक होने में मदद मिलेगी और वजन कम करने में भी मदद मिलेगी। इस विषय पर जानकारी के लिए हमने बात की डॉक्टर केपी सरदाना से।

मेथी का पानी

मेथी पीसीओएस महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से वजन घटाने में मदद मिलती है, हार्मोनल असंतुलन, डायबिटीज में फायदेमंद और मासिक धर्म में अनियमितता को ये पानी ठीक करता है। इसका सेवन करने के लिए 1 चम्मच मेथी दाना को रात को भिगो दें। सुबह उठकर खाली पेट इस पानी को पिएं। 

methi water

शतावरी का पानी

शतावरी का सेवन पीसीओएस से पीडित महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में  विटामिन ए, बी1, बी2, सी, ई फोलिक एसिड, फास्फोरस, मैग्नीशियम, कैल्शियम और आयरन आदि पाए जाते है। शतावरी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स महिलाओं में इन्फर्टिलिटी की समस्या को आसानी से दूर करता है और पीरियड्स को नियमित करता है। जिससे पीसीओडी में आराम मिलता है।

इसे भी पढ़ें- होने वाली है शादी? न करें स्किन केयर से जुड़ी ये 5 गलतियां, गायब हो सकता है ग्लो

एलोवेरा जूस 

एलोवेरा शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह पाचन तंत्र को डिटॉक्स करने में मदद करता है,शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और पीसीओडी में होने वाली समस्याओं को आसानी से दूर करता है। इसका सेवन करने के लिए एलोवेरा के अर्क को पानी के साथ लें। स्वाद के लिए इसमें नमक और शहद भी मिलाया जा सकता है।

कैमोमाइल चाय 

कैमोमाइल चाय शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। कई बार पीसीओडी की समस्या होने पर आप चिड़चिड़े हो सकते है। ऐसे में कैमोमाइल चाय के सेवन से मूड फ्रेश होने के साथ तनाव से भी निजात मिलती है। ये पेट को ठंडा रखने के साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत करती है।

सेब का सिरका 

सेब का सिरका शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। ये ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के साथ वजन को भी नियंत्रिण में रखता है। इसका सेवन करने के लिए 1 चम्मच सिरका 1 गिलास पानी में मिलाएं। अब इस पानी को खाने से पहले पिएं।

पीसीओडी को कम करने के लिए इन ड्रिंक्स का सेवन किया जा सकता है। हालांकि, इन ड्रिंक्स का सेवन करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें। 

Read Next

क्‍या योन‍ि (वजाइना) में सुन्नपन होना सामान्‍य है? डॉक्‍टर से जानें

Disclaimer