
Home Remedies for Red Acne in Summer: गर्म हवाओं और धूप की वजह से हम सभी को गर्मियों में त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गर्मी में कोई त्वचा की जलन, तो कोई खुजली से परेशान रहता है। कई लोगों को गर्मी में फोड़े-फुंसियों और मुंहासों का भी सामना करना पड़ता है। इनता ही नहीं, गर्मी के मौसम में कुछ लोगों के चेहरे पर लाल दाने भी नजर आने लगते हैं। चेहरे के लाल दाने आपकी खूबसूरती को खराब कर सकते हैं। ऐसे में सभी लोग अपने चेहरे के लाल दानों (Red Acne) को मिटाने के लिए तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं। लेकिन कई लोग सिर्फ घरेलू उपायों की मदद से ही लाल दानों को कम करना चाहते हैं। अगर आपके चेहरे पर भी लाल दाने हो गए हैं, तो नारियल तेल और एलोवेरा समेत इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। तो आइए, जानते हैं गर्मी में चेहरे के लाल दानों को ठीक करने के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies to Cure Red Acne in Hindi)-
गर्मी में चेहरे के लाल दाने हटाने के लिए घरेलू उपाय- Home Remedies to Reduce Summer Acne Redness
1. एलोवेरा से मिटाए लाल दाने- Aloe vera for Red Acne
एलोवेरा को हेल्थ और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है। एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आपके चेहरे पर लाल दाने हो गए हैं, तो आप एलोवेरा लगा सकते हैं। एलोवेरा चेहरे के लाल दानों को मिटाने में मदद कर सकता है। यह मुंहासों को बढ़ने से रोक सकता है। इसके लिए आप एलोवेरा जेल लें। इसे चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे बाद धो लें। आप दिन में 1-2 बार लगा सकते हैं। इससे चेहरे की स्किन मुलायम और खूबसूरत भी बनेगी।
2. नारियल का तेल- Coconut for Red acne
नारियल तेल में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। इसकी तासीर भी ठंडी होती है। ऐसे में अगर आपके चेहरे पर गर्मियों में लाल दाने हो गए हैं, तो आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं, जो मुंहासों और लाल दानों को मिटाने में मदद करते हैं। इसके लिए आप रोज रात को मुंहासों पर नारियल का तेल अप्लाई करके छोड़ सकते हैं। इससे त्वचा का निखार भी बढ़ेगा।
इसे भी पढ़ें- पीठ पर लाल दाने क्यों निकलते हैं? जानें 7 कारण
3. ग्रीन टी- Green Tea for Red Acne
गर्मियों में चेहरे पर ग्रीन टी लगाने से भी लाल दानों से छुटकारा मिल सकता है। ग्रीन टी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो चेहरे के मुंहासों और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप पानी में ग्रीन टी डालें और इसे अपने चेहरे पर लगा लें। आधे घंटे बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें। ग्रीन टी चेहरे के दाग-धब्बों और झुर्रियों को मिटाने में भी असरदार साबित हो सकता है।
4. हल्दी- Turmeric for Red Acne
अगर आपके चेहरे पर लाल दाने हो गए हैं, तो आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 1-2 चम्मच दही लें। इसमें चुटकीभर हल्दी मिलाएं और इसे लाल दानों पर लगा लें। 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से अच्छी तरह धो लें। हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो मुंहासों को मिटाने में मदद करते हैं। हल्दी चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार साबित होता है। हल्दी चेहरे की चमक और खूबसूरती को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें- मौसम बदलने पर चेहरे पर हो जाते हैं लाल दाने? जानें इसके 5 कारण
5. पुदीना- Mint for Red Acne
पुदीना ठंडा होता है। साथ ही, इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, जो इंफेक्शन को रोकने में मदद करते हैं। पुदीना त्वचा को ठंडा रखता है और चेहरे की जलन को भी शांत करता है। इसके लिए आप पुदीने की पत्तियां लें। अब इसका पेस्ट बनाएं और दानों पर लगा लें। 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से अच्छी तरह धो लें।
Home Remedies to Reduce Summer Acne Redness in Hindi: चेहरे के दानों को कम करने के लिए आप हल्दी, पुदीना, ग्रीन टी, नारियल तेल और एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। इन घरेलू उपायों को आजमाकर आपको काफी लाभ मिल सकता है।