
अनियमित डाइट और जंक फूड की वजह से लोगों को त्वचा और बालों की कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों के समय से पहले ही झुर्रियों आने लगती है। त्वचा संबंधी समस्या के पीछे कई कारण जिम्मेदार होते हैं। लेकिन लाइफस्टाइल में बदलाव करने और संतुलित डाइट से आप बालों और त्वचा की कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा घेरलू उपाय भी आपकी त्वचा को जवां और चमकदार बनाने में सहायक होते हैं। इस लेख में आपको घर पर एंटी एजिंग क्रीम बनाने का आसान तरीका बताया जा रहा है। इस क्रीम के उपयोग से आप एजिंग के साथ ही त्वचा में मुंहासे, डार्क सर्कल्स और झाइयां की समस्या से भी छुटकारा पा सकती हैं।
घर पर किस तरह बनाएं एंटी एजिंग क्रीम - DIY anti aging cream for skin in Hindi
एंटी एजिंग क्रीम बनाने के लिए आवश्यक चीजें
- नारियल का तेल - 1/2 कप
- एलोवेरा जेल - करीब 2 चम्मच
- जोजोबा तेल - 1/4 कप
- गुलाब जल - ¼ चम्मच
- क्रीम वैक्स - 1/4 कप
- विटामिन ई तेल - 1 बड़ा चम्मच
- लैवेंडर एसेंशियल ऑयल - 10 बूंदे
- लोबान का तेल - 10 बूंदे
बनाने का तरीका
- एक पैन में नारियल का तेल, जोजोबा का तेल और क्रीम वैक्स को गैस पर रखकर पिघलाएं।
- जब ये सामग्री पिघल जाए तो मिश्रण को आंच से उतार लें और कुछ मिनटों के लिए ठंडा होने दें।
- इसके बाद मिश्रण में विटामिन ई की कैप्सूल का लिक्विड, लैवेंडर एसेंशियल ऑयल और लोबान एसेंशियल ऑयल मिलाएं को अच्छी तरह मिलाएं।
- इसके बाद जब क्रीम पूरी तरह से ठंडी हो जाए, तो इसमें एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिला दें। इसके बाद इस क्रीम को बोतल में भरकर रख लें।
क्रीम से मिलने वाले फायदे
- क्रीम में नारियल का तेल एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर की तरह कार्य करता है, जो त्वचा में गहराई से पोषण प्रदान कर इसे सॉफ्ट बनाता है।इसमें एंटीऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।
- जोजोबा तेल भी एक उत्कृष्ट मॉइस्चराइजर की तरह कार्य करता है। इसमें विटामिन ई और बी पाए जाते हैं, जो फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकते हैं।
- विटामिन ई एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में सहायक होता है। यह सूजन को कम करने में भी मदद करता है, जो समय से पहले एंजिंग के लक्षणों को कम करने में सहायक होता है।
- क्रीम में मौजूद लैवेंडर एसेंशियल ऑयल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा में लालिमा और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा आप त्वचा की झुर्रियों को दूर करने के लिए इस क्रीम का नियमित इस्तेमाल कर सकते हैं।
त्वचा को सॉफ्ट और एजिंग के लक्षणों से बचाने के लिए आप इस क्रीम को उपयोग कर सकते हैं। इस क्रीम को रात के समय लगाना अधिक फायदेमंद होता है।