Doctor Verified

Anal Fissure: फिशर के कारण मल त्याग में होता है दर्द? जानें इससे बचाव के घरेलू उपाय

Home Remedies For Anal Fissure In Hindi: एनल फिशर होने पर व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा पानी पिए और प्रभावि हिस्से की सिंकाई करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
Anal Fissure: फिशर के कारण मल त्याग में होता है दर्द? जानें इससे बचाव के घरेलू उपाय

Home Remedies For Anal Fissure In Hindi: एनल फिशर यानी गूदा में फटा हुआ या खुला हुआ घाव। यह किस्म से अल्सर की तरह होता है, जो कि गूदा (एनस) के पास बड़ी आंत की लाइनिंग में विकसित होता है। एनल फिशर होने पर व्यक्ति को मल त्यागने में बहुत ज्यादा दिक्कतें आती हैं। यहां तक कि कई बार मल त्यागते समय तीव्र दर्द होता है और खून भी निकल जाता है। किसी भी व्यक्ति के लिए यह कंडीशन काफी कष्टकारी हो सकती है। सवाल है, ऐसी कंडीशन में क्या किया जा सकता है? हालांकि, इसके लिए कई तरह के ट्रीटमेंट मौजूद हैं। लेकिन, आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से इसकी तकलीफ को कम कर सकते हैं। यहां शारदा हॉस्पिटल में Department of General Surgery के Professor डॉ. पी.डी गुप्ता आपको ऐसे ही कुछ घरेलू उपायों (Fissure Home Remedies) के बारे में बता रहे हैं। इन्हें जरूर फॉलो करें।

नारियल का तेल अप्लाई करें- Apply Coconut Oil

एनल फिशर के उपचार के लिए आप नारियल के तेल का इस्तेमाल (Coconut Oil For Fissure) कर सकते हैं। इसमें ट्राइग्लिसराइड्स नाम का एक तत्व होता है, जो इसे लुब्रिकेंट बनाता है। नारियल तेल को प्रभावित हिस्से में लगाने से मल त्याग करते समय दर्द कम होता है। आप इसका उपयोग एक दिन में से दो से तीन बार कर सकते हैं। इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। यही नहीं, नारियल तेल के उपयोग से खुजली और जलन की समस्या में भी कमी आती है।

इसे भी पढ़ें: एनल फिशर से छुटकारा पाने के ल‍िए अपनाएं ये 4 आयुर्वेद‍िक उपाय

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं- Hydrate Yourself

एनल फिशर से राहत पाने के लिए बहुत जरूरी है कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पानी की कमी के कारण अक्सर व्यक्ति को बहुत सारी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। पानी की कमी (Drink Adequate Water) की वजह से कब्ज की समस्या भी होती है। इसलिए, जरूरी है कि आप एक दिन में कम से कम आठ गिलास पानी जरूर पिएं। पानी पीने से मल नर्म होता है और मल त्याग करने में दिक्कत नहीं होती है।

डाइट में घी शामिल करें- Add Ghee In Your Diet

सर्दियों में घी खाने से कई तरह के लाभ होते हैं। कुछ लोग रोजाना सुबह घी खाने से अपने दिन की शुरुआत करते हैं। एनल फिशर के उपचार तौर पर आप घी का उपयोग कर सकते हैं। दरअसल, घी में नेचुरल तरीके लैक्सेटिव और फैटी एसिड मौजूद होता है, जो कि मल त्याग (Ghee Is Good For Fissure) करने को आसाना बनाता है। हालांकि, घी की ओवर ईटिंग करना ठीक नहीं है। इससे आपका वेट गेन हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: फिशर और बवासीर (पाइल्स) में क्या है अंतर? जानें डॉक्टर से

गर्म पानी से सिंकाई करें- Hot Compress

एनल फिशर की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ने पर आप गर्म पानी से प्रभावित हिस्से का सिंकाई (Hot Compress For Fissure) कर सकते है। यह बहुत ही बेहतरीन उपचार है। लेकिन, ध्यान रहे कि पानी बहुत ज्यादा गर्म न हो। गर्म पानी में सिंकाई करने से दर्द कम होता है। एनल फिशर से उपचार के तौर पर आप एक दिन में कम से तीन से चार बार इस प्रोसेस को दोहराएं।

डाइट में करें बदलाव- Change Your Diet

डाइट में ऐसी चीजें शामिल करने से बचें, जिससे स्टूल सख्त हो सकता है। इसमें खासकर, जंक फूड, स्ट्रीट फूड, रेडी टू फूड जैसी चीजें शामिल हैं। आपको अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा फाइबर युक्त चीजें शामिल करनी चाहिए। उदाहरण के तौर पर, मौसमी सब्जियां और फल। इनके सेवन से मल सॉफ्ट होता है और मल त्याग करते समय तकलीफ भी कम होती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल- Frequently Asked Questions

फिशर को ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है?

फिशर से रिकवरी के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं, जैसे नारियल तेल का यूज करें, सित्ज बाथ लें और डाइट में फाइबर की चीजें ज्यादा शामिल करें। अगर आपकी कंडीशन ज्यादा खराब है, तो बेहतर है कि डॉक्टर से मिलें।

फिशर को जड़ से खत्म कैसे करें?

फिशर को पूरी तरह खत्म करने के लिए आपको अपनी डाइट में बदलाव करना हेगा। इसके अलावा, ऐसे पदार्थों का इस्तेमाल करना होगा, जिसमें लैक्सेटिव कंटेंट मौजूद हो, जैसे घी या जैतून का तेल। इससे मल नर्म हो जाता है और मल त्याग करते समय तकलीफ नहीं होती है।

फिशर में क्या पीना चाहिए?

फिशर होने पर व्यक्ति को अपनी डाइट में फ्लूइड इनटेक बढ़ा देना चाहिए और दिन में 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।

Image Credit: Freepik

Read Next

सिरदर्द से लेकर फंगल इन्फेक्शन जैसी समस्याओं में रामबाण है भृंगराज का तेल, जानें फायदे

Disclaimer