Expert

यूटीआई की समस्या कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें ये 7 दिनों का डाइट प्लान, मिलेगा जल्द आराम

यूटीआई होने पर अक्सर महिलाएं परेशान रहती हैं कि उन्हें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। लेख में जानें यूटीआई के लिए वीकली डाइट प्लान।   
  • SHARE
  • FOLLOW
यूटीआई की समस्या कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें ये 7 दिनों का डाइट प्लान, मिलेगा जल्द आराम


What can I eat to reduce UTI: यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन महिलाओं को होने वाला एक आम प्रकार का संक्रमण है। हालांकि यूटीआई की समस्या पुरूषों में भी होती है। लेकिन यह समस्या महिलाओं को ज्यादा प्रभावित करती है। यूटीआई होने पर बार-बार पेशाब के लिए जाना, पेशाब करते वक्त दर्द और जलन होना, पेट के निचले हिस्से और कमर में दर्द होने जैसी समस्याएं होती हैं। कई महिलाओं को ऐसे में बुखार और ठंड लगना और यूरिन में ब्लड आने जैसी समस्याएं भी होती हैं। ऐसे में यूरिनरी ट्रैक्ट में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो इंफेक्शन पैदा करते हैं। यह समस्या कुछ दिनों से लेकर महीने भर भी परेशान कर सकती है। हर नॉर्मल इंफेक्शन की तरह यूटीआई में भी डाइट और हाइजीन दोनों पर ध्यान देना जरूरी है। क्योंकि बिना हाइजीन का ध्यान रखें आप बैक्टीरिया को खत्म नहीं कर सकते हैं। वहीं, इंफेक्शन को कंट्रोल करने के लिए इम्यूनिटी बूस्ट करना जरूरी है, जिसके लिए डाइट पर ध्यान देना जरूरी है। 

यूटीआई की समस्या को भी डाइट के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। स्वास्थ्य समस्याओं को खानपान के जरिए कैसे कंट्रोल किया जा सकता है। यह जानने के लिए ओनलीमायहेल्थ ‘बीमारी और डाइट’ नामक सीरीज पर काम कर रहा है। इस सीरीज में आज हम जानेंगे कि यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन को डाइट के जरिए कैसे कंट्रोल किया जा सकता है। ऐसे में किन चीजों का सेवन करना चाहिए और कौन-सी चीजें अवॉइड करनी चाहिए। इसके लिए हमसे डाइट प्लान शेयर किया है नोएडा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एनआईआईएमएस) कॉलेज एंड हॉस्पिटल की डायटिशियन डॉ. प्रीति नागर ने। आइये आज इस लेख के माध्यम से जानें यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के लिए वीकली डाइट प्लान।  

यूटीआई की समस्या कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें ये 7 दिनों का डाइट प्लान- Weekly Diet Plan To Control Urinary Tract Infection

पहला दिन

नाश्ते में क्या खाएं? 

नाश्ते में आप ब्रेड टोस्ट पर बादाम का मक्खन लगाकर ले सकते हैं। इसके साथ हर्बल टी भी ले सकते हैं।

लंच में क्या खाएं? 

लंच में वेजिटेबल खिचड़ी के साथ दही और खीरे का सलाद लीजिए। इसे कम मसालों में बनाएं क्योंकि ज्यादा मसाले से परेशानी बढ़ सकती है। 

डिनर में क्या खाएं?

डिनर में हल्के मिर्च मसालों से बने दाल-चावल ले सकते हैं। इसके साथ भूना हुआ पालक भी फायदेमंद होगा। 

दूसरा दिन

नाश्ते में क्या खाएं? 

नाश्ते में हल्दी वाले दूध में बना ओटमील ले सकते हैं। इसमें ड्राई फ्रूट्स भी एड करें। 

लंच में क्या खाएं? 

लंच में किसी भी दाल के साथ रोटी खा सकते हैं। इसके साथ मिक्स सब्जी और छाछ जरूर लें। 

डिनर में क्या खाएं?

पनीर की सब्जी के साथ और सलाद लीजिए। इसके साथ ही, क्विनोआ पुलाव भी ले सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- बीमारी और डाइट: तेजी से वजन घटाने के लिए अपनाएं एक्सपर्ट का बताया ये 7 दिनों का डाइट प्लान

तीसरा दिन

नाश्ते में क्या खाएं? 

दूध में चिया सीड्स पुडिंग बनाकर खा सकते हैं। इसमें ताजे फल भी डालकर खाएं। 

लंच में क्या खाएं? 

राजमा की सब्जी के साथ ब्राउन राइस खा सकते हैं। इसके साथ, एक कटोरी सलाद और छाछ जरूर लें। 

डिनर में क्या खाएं?

बाजरे की रोटी के साथ कोई भी सब्जी खा सकते हैं। इसके साथ, उबली हुई ब्रोकली भी लें। 

चौथा दिन

नाश्ते में क्या खाएं? 

नाश्ते में आप मसाला डोसा के साथ नारियल की चटनी और सांभर खा सकते हैं। 

लंच में क्या खाएं? 

दोपहर के खाने में ग्रिल्ड सब्जियों के साथ गेंहू का पास्ता खा सकते हैं। 

डिनर में क्या खाएं?

डिनर में मूंग दाल के साथ जीरा राइस लीजिए। इसके साथ शिमला मिर्च की सब्जी खा सकते हैं। 

पांचवा दिन 

नाश्ते में क्या खाएं? 

मूंगफली और वेजिटेबल पोहा के साथ एक गिलास ताजा संतरे का जूस लें। 

लंच में क्या खाएं? 

पालक पनीर की सब्जी के साथ रोटी लें। इसके साथ ही, खीरे का सलाद और छाछ भी लें। 

डिनर में क्या खाएं?

डिनर में आप टोफू के साथ ब्राउल राइस और कोई सब्जी ले सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- बीमारी और डाइट: डायबिटीज रोगी फॉलो करें 7 दिनों का No Sugar वेजिटेरियन डाइट प्लान,शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

छठा दिन

नाश्ते में क्या खाएं? 

नाश्ते में सांभर के साथ इडली और नारियल चटनी ले सकते हैं। 

लंच में क्या खाएं? 

हल्के मसालों में बनी वेजिटेबल बिरयानी के रायता और खीरे का सलाद खा सकते हैं। 

डिनर में क्या खाएं?

काले चने की सब्जी के साथ क्विनोआ और दही खा सकते हैं। 

सांतवा दिन

नाश्ते में क्या खाएं? 

मिक्स सब्जियों के साथ उपमा लीजिए। इसके साथ एक कप हर्बल चाय जरूर पिएं। 

लंच में क्या खाएं? 

दाल तड़का के साथ ब्राउन राइस लीजिए। इसके साथ सलाद और एक गिलास छाछ लें। 

डिनर में क्या खाएं?

गेहूं की रोटी के साथ कोई भी सब्जी और खीरे का रायता खाएं। 

इन बातों का रखें ध्यान

  • दिनभर खूब पानी पिएं और खुद को हाइड्रेटेड रखें। 
  • क्रैनबेरी जूस को डेली डाइट में शामिल करें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी। 
  • हाइड्रेट रहने के लिए आप नारियल पानी और नींबू पानी का सेवन भी कर सकते हैं। 
  • विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे खट्टे फल और शिमला मिर्च को डाइट में शामिल करें।
  • कैफीन, शराब और शुगर वाली चीजों को अवॉइड करें। क्योंकि इन चीजों के सेवन से इंफेक्शन बढ़ सकता है। 
  • गट को हेल्दी रखने के लिए प्रोबायोटिक वाले खाद्य पदार्थ जैसे दही या फर्मेंटेड चीजें डाइट में शामिल करें। 

इस लेख में आज हमने जाना कि यूटीआई में किस तरह की डाइट फॉलो करनी चाहिए। इसके साथ ही, किन चीजों का ध्यान रखना जरूरी है और क्या अवॉइड करना चाहिए। इस सीरीज में हम हर बीमारी के लिए डाइट प्लान शेयर कर रहे हैं। जिससे लोगों को अपनी समस्या को कंट्रोल करने में मदद मिल सके। इस सीरीज के अन्य लेख आप ओनलीमायहेल्थ की वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं। 

 

Read Next

छीलकर या छिलके सहित, आलू को किस तरह खाना होता है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version