बैली फैट घटाने के लिए घर पर ही करें ये 4 एक्सरसाइज, फिगर रहेगी मेंटेन

Home Exercises for Belly Fat in Hindi: बैली फैट पूरे लुक को खराब कर देता है। बैली फैट घटाने के लिए आप कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बैली फैट घटाने के लिए घर पर ही करें ये 4 एक्सरसाइज, फिगर रहेगी मेंटेन


Home Exercises for Belly Fat in Hindi: मोटापे से आजकल अधिकतर लोग परेशान हैं। कई लोगों के पूरे शरीर पर एक्सट्रा फैट निकला होता है। तो कुछ लोगों के आर्म्स, थाई या फिर बैली पर एक्सट्रा फैट निकल आता है। शरीर के जिस हिस्से पर एक्सट्रा फैट निकला होता है, वह पूरे शरीर से बिल्कुल अलग दिखता है। शरीर में जमा एक्सट्रा फैट आपके पूरे लुक को भी खराब कर देता है। ऐसे में हर व्यक्ति खुद को फिट और हेल्दी बनाने में मेहनत कर रहा है। खासकर जिन लोगों का बैली फैट निकला होता है, वे अपने फैट को बर्न करने के लिए कई तरकीबे अपनाते हैं। बैली फैट घटाने के लिए वे जिम में घंटों पसीना बहाते हैं या फिर खाना-पीना कम कर देते हैं। लेकिन आप चाहें तो सिर्फ घर पर कुछ एक्सरसाइज करके भी बैली फैट को बर्न कर सकते हैं। रोजाना घर एक्सरसाइज करने से बॉडी मूवमेंट बढ़ती है और धीरे-धीरे बैली फैट कम होने लगता है। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि आखिर बैली फैट घटाने के लिए कौन-सी एक्सरसाइज करनी चाहिए? या फिर बैली फैट कम करने के लिए घर पर एक्सरसाइज कैसे करें? (Home Exercise for Belly Fat Loss

1. बाइसिकल क्रंचेस- Bicycle Crunches Exercise

  • बैली फैट घटाने के लिए आप घर पर बाइसिकल क्रंचेस कर सकते हैं। 
  • इसके लिए एक मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।
  • अब अपने घुटनों को मोड़ें और पैरो को ऊपर उठाएं।
  • इसके बाद अपने दोनों हाथों से पीछे से सिर को पकड़ें और ऊपर उठाएं।
  • फिर बाएं पैर को सीधा करें। दाएं पैर को घुटने से मोड़कर ही रखें।
  • अब बाएं पैर को घुटने से मोड़कर रखें और दाएं पैर को सीधा करें।
  • आप इस एक्सरसाइज को करीब 5-10 मिनट तक कर सकते हैं। 
  • लेकिन इस एक्सरसाइज को बहुत जल्दबाजी में न करें। 
  • बैली फैट घटाने के लिए बाइसिकल एक्सरसाइज की रेगुलर प्रैक्टिस की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें- बैली फैट घटाने के लिए रोज पिएं ये 5 ड्रिंक्स, जल्दी दिखने लगेगा असर

2. हील टच एक्सरसाइज- Heel Touch Exercise

  • अगर आपके बैली पर बहुत फैट जमा है, तो आप हील टच एक्सरसाइज कर सकते हैं।
  • इसके लिए आप एक मैट बिछा लें। इस पर पीठ के बल लेट जाएं।
  • अपने दोनों पैरों के बीच थोड़ी दूरी बनाकर रखें।
  • अब अपने दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ लें और तलवों को जमीन पर रख दें। 
  • इसके बाद अपने शरीर और कंधों को ऊपर उठाएं।
  • बाएं हाथ से बाएं पैर की एड़ी को छूने की कोशिश करें।
  • इसके बाद दाएं हाथ से दाएं पैर की एड़ी को छुएं।
  • आप इस एक्सरसाइज को 20 सेट में कर सकते हैं।
  • शुरुआत में इसे धीरे-धीरे करें। बाद में आप इसका समय भी बढ़ा सकते हैं।
  • रोजाना हील टच एक्सरसाइज करने से आपको बैली फैट कम करने में मदद मिल सकती है। 

3. बर्पीज- Burpees

  • बर्पीज एक फुल बॉडी वर्कआउट है, जो एब्स बनाने में मदद कर सकता है।
  • इसके अलावा बर्पीज एक्सरसाइज करने से एक्सट्रा बॉडी फैट को भी बर्न किया जा सकता है।
  • इसके लिए आप जमीन पर खड़ें हो जाएं। अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई में रखें।
  • इसके बाद अपने पैरों को घुटनों से मोड़ें और सामने की तरफ झुकें। 
  • अपने दोनों हाथों को कंधों के समान जमीन पर रखें। 
  • अब कूदें और सीधे खड़ें हो जाएं और हाथों को ऊपर आसमान की तरफ ले जाएं।
  • फिर पैरों को घुटने से मोड़ें और हाथों को नीचे रखें।
  • आप इस एक्सरसाइज की 5-10 मिनट तक प्रैक्टिस कर सकते हैं। 
  • शुरुआत में बर्पीज करना थोड़ा मुश्किल लग सकता है, लेकिन धीरे-धीरे आप इसे आसानी से कर सकते हैं। 
  • अगर आप अपने बैली फैट से परेशान हैं, तो नियमित रूप से बर्पीज एक्सरसाइज कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- रोज सुबह खाली पेट करें ये 3 एक्सरसाइज, बैली फैट होगा कम

4. लाइंग लेग रेज- Lying Leg Raises Exercise

  • लाइंग लेग रेज एक्सरसाइज पैरों और पेट के एक्सट्रा फैट को घटाने में मदद कर सकता है।
  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर लेट जाएं।
  • अपने दोनों हाथों को सीधा रखें और जांघों के नीचे रख लें।
  • इसके बाद अपने दोनों पैरों को ऊपर उठाएं। 
  • इस स्थिति में दोनों पैरों 90 डिग्री में रहेंगे। फिर पैरों को धीरे-धीरे नीचे लाएं और सामान्य स्थिति में आ जाएं।
  • इससे आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा। साथ ही बैली फैट को घटाने में भी मदद मिलेगी। 

Exercises for belly Fat in Hindi: अगर आपके बैली पर एक्सट्रा फैट जमा है, तो आप लाइंग लेग रेज, बर्पीज, हील टच एक्सरसाइज और बाइसिकल क्रंचेस कर सकते हैं। इन एक्सरसाइज को आसानी से घर पर किया जा सकता है। आप इन एक्सरसाइज की प्रैक्टिस शुरुआत में धीरे-धीरे करें। 

Read Next

कैंसर का खतरा कम करना है तो रोज करें ये एक्टिविटीज, बॉडी भी रहेगी फिट

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version