Expert

Holi 2025 : होली पर भूल से भी न पिएं जरूरत से ज्यादा ठंडाई, एक्सपर्ट से जानें नुकसान

Side Effects of Drinking Too Much Thandai : होली पर जरूरत से ज्यादा ठंडाई का सेवन भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है? आइए इससे होने वाले नुकसानों के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
Holi 2025 : होली पर भूल से भी न पिएं जरूरत से ज्यादा ठंडाई, एक्सपर्ट से जानें नुकसान


Side Effects of Drinking Too Much Thandai : इस साल रंगों और खुशियों के त्योहार होली को 13 और 14 तारीख को मनाया जाएगा। 13 तारीख को होलिका दहन यानी छोटी होली मनाई जाएगी और 14 मार्च के दिन धुलेंडी यानी बड़ी होली खेली जाएगी। बता दें कि होली के त्योहार पर रंगों के अलावा खानपान का भी बहुत महत्व होता है। इस दिन लोग गुजिया और ठंडाई का सेवन जरूर करते हैं। इन दोनों ही चीजों के बिना होली का त्योहार कुछ अधूरा सा लगता है। इस दिन लोग पेट ही नहीं, बल्कि जी भरकर ठंडी और स्वादिष्ट ठंडाई का लुत्फ उठाते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा ठंडाई का सेवन भी शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है? अगर नहीं, तो आइए इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी (Nutritionist & Dietician Divya Gandhi) से जानते हैं।

होली पर ठंडाई का सेवन करने के पीछे क्या महत्व है?- What is the Significance Behind Consuming Thandai on Holi

thandai side effects

होली के दिन ठंडाई पीने का बहुत महत्व होता है। कई लोग ठंडाई के सेवन को परम्परा से जोड़कर देखते हैं। वहीं, कई लोगों का मानना है कि होली के पावन अवसर पर ठंडाई का सेवन करने से शरीर को ठंडक और आराम मिलता है। साथ ही, ठंडाई पीने से सेहत को भी कई फाये हो सकते हैं। जैसे कि पाचन-तंत्र मजबूत होता है, डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाव और स्ट्रेस में कमी आती है। इसके साथ ही, ठंडाई का सेवन करने से सामाजिक एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है। हालांकि, अब हम जरूरत से ज्यादा ठंडाई का सेवन करने से होने वाले नुकसानों के बारे में बात करेंगे।

इसे भी पढ़ें- Holi 2023: होली पर जमकर पिएं ठंडाई, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

ठंडाई का ज्यादा सेवन करने से होने वाली समस्याएं?- Problems caused by excessive consumption of Thandai

आमतौर पर, ठंडाई को साइड इफेक्ट रहित माना जाता है। यही वजह है कि लोग होली के त्योहार पर बिना गिलास गिने ठंडाई का सेवन करते हैं। इससे शरीर को कई समस्याएं हो सकती हैं:

1. भांग का ओवरडोज : कई लोग ठंडाई में भांग मिलाते हैं। ऐसे में कोई व्यक्ति जरूरत से ज्यादा मात्रा में ठंडाई पिता है, तो उसके शरीर में भांग की मात्रा बढ़ जाती है। भांग का ओवरडोज होने की वजह से व्यक्ति चिंता, व्यामोह (Paranoia) और मतिभ्रम (Hallucinations) सहित कई तरह के नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं।

2. पाचन से जुड़ी समस्याएं : बता दें कि ठंडाई में चीनी और डेयरी प्रोडक्ट्स की मात्रा ज्यादा होती है, जो कुछ लोगों में पेट फूलना, गैस और कई अन्य तकलीफों का कारण बन सकते हैं। इससे पाचन संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती है।

3. वजन बढ़ने का खतरा : ठंडाई में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। अगर आप ठंडाई का जरूरत से ज्यादा सेवन करते हैं, तो वजन बढ़ने का खतरा रहता है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो ठंडाई से दूरी बना सकते हैं।

4. दवा के साथ हस्तक्षेप : ठंडाई में मौजूद भांग कुछ दवाओं, जैसे कि रक्त पतला करने वाली दवाओं के साथ प्रतिक्रिया कर सकती है। इससे दवाई की असर करने की क्षमता पर असर हो सकता है। ऐसे में ठंडाई का भूल से भी ज्यादा मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- Pre Holi Skin Care Tips:  होली खेलने से पहले त्वचा पर लगाएं डॉक्टर द्वारा बताई गई ये 4 चीजें, स्किन नहीं होगी खराब

कुल मिलाकर, आप होली के दिन बिना भांग वाली ठंडाई के 2 से 3 गिलास का सेवन कर सकते हैं। आप कितनी ठंडाई पीना चाहते हैं, यह पूरी तरह से प्यास पर निर्भर करता है। ऐसे में आपको भूलकर भी जरूरत से ज्यादा मात्रा में ठंडाई का सेवन नहीं करना चाहिए।

Read Next

बड़ी लाल मिर्च खाने से शरीर को होते हैं ढेरों फायदे, एक्सपर्ट से जानें लाभ

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version