Paan Thandai Benefits in Hindi: कल महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) है। इस मौके पर शिव जी की पूजा अर्जना की जाती है। शिव के भक्त उनकी अराधना करते हैं और उपवास रखते हैं। साथ ही भगवान शिव को बेलपत्र, बेर और ठंडाई का भोग भी लगाया जाता है। आप भी भगवान शिव को ठंडाई का भोज लगा सकते हैं। आप भगवान शिव को पान की ठंडाई का भोग लगा सकते हैं। इतना ही नहीं पान की ठंडाई को सेहत के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। अगर आप भोग के लिए पान की ठंडाई (Paan Thandai in Hindi) बना रहे हैं, तो फिर भोग लगाने के बाद इसे पी भी सकते हैं। पान की ठंडाई पीने से आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं में आराम मिल सकता है। पान की ठंडाई पीने से पेट की गर्मी शांत होती है, पान की ठंडाई पीने से एसिडिटी और पेट की समस्याओं में भी आराम मिल सकता है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं शिवरात्रि के मौके पर पान की ठंडाई को भोग लगाने के साथ ही पीने के फायदे (Paan Thandai Health Benefits in Hindi) और इसे घर पर बनाने का तरीका (Paan Thandai Recipe in Hindi)-
पान की ठंडाई पीने के फायदे- Paan Thandai Benefits in Hindi
इम्यूनिटी बूस्ट होगी
पान की ठंडाई पीने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। दरअसल, अभी मौसम बदल रहा है, ऐसे में सर्दी-जुकाम और खांसी होने का जोखिम अधिक रहता है। अगर आप इन दिनों पान की ठंडाई का सेवन करेंगे, तो आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी। आप जल्दी से बीमार नहीं पड़ेंगे और सर्दी-जुकाम आदि से बचाव होगा। जो लोग बार-बार बीमार पड़ते हैं, उनके लिए पान की ठंडाई पीना काफी फायदेमंद हो सकता है। अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए आप भी पान की ठंडाई पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Maha Shivratri 2023: इन 5 तरीकों से करें बेलपत्र का सेवन, सेहत को मिलेंगे ढेर सारे फायदे
पेट की समस्याएं दूर करे
बदलते मौसम में पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज, एसिडिटी और गैस की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन पान की ठंडा में सौंफ मिलाकर पीने से आपको पेट से जुड़ी समस्याओं में काफी आराम मिल सकता है। पान की ठंडाई पीने से पाचन तंत्र मजबूत बनता है। साथ ही अपच, कब्ज, पेट फूलने और गैस की परेशानियां भी दूर होती हैं। अगर पाचन कमजोर है, तो पान की ठंडाई में सौंफ को जरूर शामिल करना चाहिए। सौंफ पाचन की परेशानियों को दूर करने में मदद कर सकता है।
पेट की गर्मी शांत करे
पान के पत्तों की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में अगर आप पान की ठंडाई का सेवन करेंगे, तो इससे आपकी पेट की गर्मी को शांत करने में मदद मिल सकती है। जो लोग गर्मियों में नियमित रूप से पान की ठंडाई का सेवन करते हैं, उनका तापमान सामान्य रहता है। साथ ही एसिडिटी, पेट की जलन जैसी समस्याओं से भी बचाव होता है। पेट में जलन, गर्मी महसूस होने पर पान की ठंडाई का सेवन करना लाभकारी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- बेलपत्र में कौन से विटामिन होते हैं? जानें इसके पोषक तत्व और फायदे
एनर्जी बनी रहेगी
पान की ठंडाई में ड्राई फ्रूट्स भी मिलाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप शिवरात्रि के मौके पर पान की ठंडाई का सेवन करेंगे, तो आप पूरे दिन एनर्जेटिक और ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। पान की ठंडाई से आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलेगी। साथ ही कमजोरी और थकान भी दूर होगी। अगर आप शिवरात्रि का व्रत रख रहे हैं, तो पान की ठंडाई का सेवन जरूर करें। इससे आपको जल्दी से भूख का अहसास नहीं होगा।
पान की ठंडाई कैसे बनाएं?- Paan Thandai Recipe in Hindi
पान की ठंडाई पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप शिवरात्रि के मौके पर पान की ठंडाई घर पर ही बनाकर पी सकते हैं। पान की ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले पान के पत्तों को अच्छी तरह से धो लें। अब पान के पत्तों को मिक्सी में पीस लें। इसमें सौंफ, इलायची, पिस्ता, चीनी और दूध मिलाएं। फिर इस सभी को एक साथ मिलाने के लिए अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें। इसके बाद इसे एक गिलास में निकाल लें। इसमें दूध डालें और ड्राई फ्रूट्स से गार्निश कर लें। अब आप तैयार पान की ठंडाई पी सकते हैं। साथ ही अगर आपके घर पर कोई मेहमान आया है, तो भी पान की ठंडाई का सेवन कर सकते हैं।
Read Next
बीमारियों से बचने के लिए गर्मियों में खाएं एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स, जानें इसके बेस्ट सोर्स
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version