Antioxidants Rich Foods For Summer Diet: मौसम के अनुसार लोगों को अपनी डाइट में कुछ आवश्यक बदलाव करने होते हैं। इससे आप कई तरह के बदलाव से सुरक्षित रहते हैं। गर्मियों की डाइट में बदलाव करते समय आपको इस बात का ध्यान रखना होता है कि आप डाइट में ज्यादा से ज्यादा पौष्टिक आहार को शामिल करें। इसके साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स युक्त चीजों (antioxidant foods) को शामिल करने से आपकी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। एंटीऑक्सीडेंट युक्त आहार आपको मौसम परिवर्तन के कारण होने वाली बीमारियों से बचाने में सहायक होते हैं। इसके साथ ही आपको अन्य बीमारियों का जोखिम भी कम हो जाता है। आगे न्यूट्रिशिनिस्ट ऋपसी अरोड़ा से जानते हैं कि गर्मियों में किन एंटीऑक्सीडेंट्स युक्त चीजों को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए।
बीमारियों से बचने के लिए गर्मियों में खाएं एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स - Antioxidant Rich Foods To Include In Diet During Summer In Hindi
तरबूज
गर्मी के दिनों में तरबूज को डाइट का हिस्सा अवश्य बनाना चाहिए। इससे शरीर को पोषक तत्वों के साथ ही पानी की कमी पूरी होती है। तरबूज में एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपीन होता है। लाइकोपीन आपको सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने में सहायक होता है। साथ ही, यह कैंसर के खतरे को भी कम करता है। इसके सेवन से हृदय की समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
टॉप स्टोरीज़
खट्टे फलों का करें सेवन
गर्मियों में शरीर को पानी की आवश्यकता होती है। ऐसे में आप नींबू, स्ट्रॉबेरी, संतरे, अंगूर आदि खट्टे फलों को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और कोलेजन को बूस्ट करते हैं। इसके सेवन से स्किन हेल्दी बनती है। फलों के सेवन से आप बीमारियों से बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं।
पत्तेदार सब्जियां
गर्मियों की शुरुआत दौर में पालक आसानी से उपलब्ध होता है। इसमें विटमिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई और बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को दूर करने में सहायक होते हैं। साथ ही, इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इससे आपका बाहरी संक्रमण से बचाव होता है।
टमाटर
गर्मियों में पाए जाने वाले टमाटर में भी लाइकोपीन, विटामिन सी और बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट से होते हैं। लाइकोपीन आपको सनबर्न से बचाने का कार्य करता है। वहीं, इसके सेवन से बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी दूर किया जा सकता है। आप टमाटर को सलाद या सब्जी के साथ खा सकते हैं।
लौकी
गर्मियां शुरु होते ही लौकी और कद्दू बाजार में मिलना शुरु हो जाते हैं। एक्सपर्ट की मानें तो लौकी और कद्दू को डाइट में शामिल करने से आप खुद का संक्रमण से बचाव कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बाहरी बैक्टीरिया से लड़ने में सहायक होते हैं।
इसे भी पढ़ें : इनफर्टिलिटी से परेशान हैं तो डाइट में शामिल करें बेर, इस तरह से करें सेवन
बीमारियों से बचने के लिए आप गर्मियां आते ही डाइट में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और आपको बाहरी संक्रमण का खतरा कम होता है।
All Image Credit : FreePik