हींग का इस्तेमाल लगभग सभी घरों में भोजन में स्वाद बढ़ाने और खाने को पौष्टिक बनाने के लिए किया जाता है। हर भारतीय रसोई में हींग (Asafoetida/Perungayam) को मसाले के लिए तो इस्तेमाल किया ही जाता है लेकिन प्राचीन समय से ही आयुर्वेदिक चिकित्सा में भी हींग का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। हींग के इस्तेमाल से खाने का स्वाद बढ़ने के अलावा पुरुषों के लिए इसका सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। पुरुषों के लिए हींग के फायदे तमाम हैं और इसका नियमित रूप से सेवन करने से कई समस्याओं में फायदा मिलता है। पुरुषों के लिए हींग एक कारगर औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। हींग से सेवन से पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (Erectile Dysfunction) जैसी गंभीर समस्या दूर होती है।
पुरुषों के लिए हींग के फायदे (Hing Or Asafoetida Benefits For Men)
हींग में शरीर के लिए फायदेमंद कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। हींग में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण मौजूद होते हैं जो कई बीमारियों और समस्याओं में फायदेमंद माने जाते हैं। आमतौर पर संतुलित मात्रा में हींग का सेवन करने से कोई साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिलता है। आप हींग का सेवन कई तरीके से कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल भोजन में करने के अलावा आप रोजाना हींग के पानी का सेवन भी कर सकते हैं। आइये जानते हैं पुरुषों के लिए हींग के फायदे के बारे में।
इसे भी पढ़ें : स्वाद और सेहत का खजाना है हींग
1. इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या में फायदेमंद
पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या या स्तंभन दोष कई कारणों से हो सकता है। इस समस्या में हींग का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है। आप इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना सुबह खालीपेट हींग के पानी का सेवन कर सकते हैं या हींग का इस्तेमाल भोजन में कर सकते हैं।
2. इनफर्टिलिटी दूर करने में फायदेमंद
पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या आज के समय में तेजी से बढ़ रही है। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या खानपान में गड़बड़ी, लाइफस्टाइल और स्मोकिंग व शराब से सेवन से भी हो सकती है। इनफर्टिलिटी की समस्या को दूर करने के लिए हींग का रोजाना इस्तेमाल फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें : हींग का लेप लगाने से दूर होती हैं सिर दर्द और बवासीर जैसी ये 5 समस्याएं, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका
3. ब्लड शुगर लेवल कम करने में फायदेमंद
ब्लड शुगर की समस्या असंतुलित खानपान और गलत जीवनशैली के कारण लोगों में होती है। ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने पर आपको डायबिटीज की समस्या होती है। इस समस्या में हींग का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आप नियमित रूप से संतुलित मात्रा में हींग का सेवन कर ब्लड शुगर को कम कर सकते हैं।
4. पुरुषों की ताकत बढ़ाने में उपयोगी
हींग का सेवन आमतौर पर तो मसाले के रूप में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। आप इसका सेवन औषधि के रूप में कई समस्याओं के इलाज के लिए कर सकते हैं। पुरुषों की ताकत बढ़ाने के लिए हींग का सेवन बहुत उपयोगी होता है। इसके लिए आप रोजाना एक गिलास गर्म पानी में एक चुटकी हींग पाउडर या गीली हींग मिलाएं और नियमित रूप से इसका सेवन करें। आप चाहें तो हींग के साथ अदरक के पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
5. कैंसर से बचाव में फायदेमंद हींग
हींग का सेवन कैंसर जैसी घातक समस्या में भी बहुत फायदेमंद होता है। नियमित रूप से हींग का सेवन करने से आपके शरीर में फ्री रेडिकल्स से बचाव होता है। हींग में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो कैंसर की कोशिकाओं के विकास को रोकने का काम करते हैं। इसके सेवन से पहले एक्सपर्ट डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें : 40 की उम्र के बाद भी रहना है फिट और हेल्दी, तो पुरुष करें इन 5 डाइट टिप्स का पालन
हींग का सेवन करने से ऊपर बताई गयी समस्याओं में फायदा मिलता है। हर समस्या में हींग की मात्रा अलग-अलग हो सकती है। आप सभी इन समस्याओं में हींग का सेवन शुरू करने से पहले एक बार एक्सपर्ट डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
(all image source - freepik.com)