Mon Oct 19, 2026 | 09:30 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shireen Furtado , Sr. Consultant – Medical & Cosmetic Dermatology

डबल चिन कब बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें इसे कम करने का तरीका

डबल चिन की समस्या (Causes of double chin), सिर्फ मोटापा नहीं है बल्कि, इसके पीछे कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। कैसे? जानते हैं इस बारे में डाइट एक्सपर्ट की राय।
डबल चिन कब बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें इसे कम करने का तरीकाडबल चिन कब बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें इसे कम करने का तरीका

डबन चिन से अगर आपके भी चेहरे की खूबसूरती प्रभावित हो रही है, तो आपको भी इसके कारणों के बारे में जानना चाहिए। दरअसल, डबल चिन की समस्या चेहरे मे फैट बढ़ने से ही नहीं होती बल्कि, यह समस्या हार्मोनल हो सकती है, जिसका लिंक शरीर के मोटापे से भी हो सकता है। इसके अलावा भी इसके पीछे कई कारण हैं जिसके बारे में विस्तार से जानते हैं Dr. Shireen Furtado, Consultant – Medical & Cosmetic Dermatology, Aster CMI Hospital, Bengaluru से। इसके अलावा जानेंगे कि क्या डाइट और एक्सरसाइज से इसे कंट्रोल किया जा सकता है।

डबल चिन कब और क्यों बढ़ता है?

Dr. Shireen Furtado कहती हैं कि डबल चिन तब बनती है जब ठुड्डी के नीचे फैट की एक परत जमा हो जाती है, जिससे जॉलाइन और गर्दन के आसपास का हिस्सा भरा हुआ दिखने लगता है। आमतौर पर इसे वजन बढ़ने से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन शरीर का अधिक वजन ही इसका एकमात्र कारण नहीं है बल्कि, इसके पीछे

  • आनुवंशिकी (जेनेटिक्स)
  • बढ़ती उम्र
  • त्वचा का ढीलापन और चेहरे की बनावट भी इसके बनने में भूमिका निभा सकते हैं।

साथ ही जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, त्वचा में कोलेजन और लचीलापन कम होने लगता है, जिससे ठुड्डी के नीचे का हिस्सा ढीला दिखाई दे सकता है और यह भी डबल चिन की वजह है।

कुछ लोगों में डबल चिन तब भी बन सकती है जब उनका वजन एक स्वस्थ सीमा के भीतर हो। हार्मोनल बदलाव और कुछ चिकित्सीय स्थितियां भी शरीर में फैट के वितरण को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए, डबल चिन होने का मतलब हमेशा यह नहीं होता कि व्यक्ति का वजन ज्यादा है या वह अस्वस्थ है।

इसे भी पढ़ें: गर्दन के दर्द से मिलेगी राहत, रोज करें ये 6 आसान एक्सरसाइज

क्या खराब पोस्चर से डबल चिन की समस्या होती है?

Dr. Shireen Furtado कहती हैं कि खराब पोस्चर से डबल चिन की समस्या हो सकती है। सही पोस्चर (शरीर की मुद्रा) बनाए रखने से जॉलाइन बेहतर दिख सकती है, लेकिन इससे जमा हुआ फैट खत्म नहीं होगा। दरअसल, आगे की ओर झुककर बैठना या स्क्रीन पर नीचे की ओर देखना जिसे टेक नेक कहते हैं शरीर के गुरुत्वाकर्षण केंद्र से सिर को आगे धकेल देता है। इससे गर्दन के सामने की मांसपेशियां और प्लैटिस्मा मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, जबड़े के आसपास की त्वचा ढीली पड़ जाती है और डबल चिन की समस्या हो जाती है कि भले ही आप पतले हो।

1 (47)1 (47)

डबल चिन कम करने के लिए क्या खाना चाहिए?

Dr. Shireen Furtado कहती हैं कि डबल चिन को कम करना काफी हद तक इसके मूल कारण का पता लगाने पर निर्भर करता है। अगर शरीर में अतिरिक्त फैट इसका कारण है, तो संतुलित आहार और नियमित शारीरिक गतिविधि के जरिए धीरे-धीरे वजन कम करने से चेहरे और गर्दन के आसपास का फैट कम हो सकता है। ऐसे में डाइट में

  • सब्जियों
  • फलों
  • साबुत अनाज और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन बढ़ा दें

इसके अलावा डाइट में प्रोसेस्ड फूड्स को कम करें और ज्यादा कैलोरी लेने से बचें। इससे वजन को सही तरीके से मैनेज करने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: सोकर उठने पर गर्दन में अकड़न होती है? ट्राई करें ये 3 स्‍ट्रेच, जल्‍द म‍िलेगी राहत

डबल चिन कम करने के लिए प्रभावी फेस एक्सरसाइज

इस बारे में पूछने पर डॉ. शिरीन कहती हैं कि हालांकि चिन की एक्सरसाइज और गर्दन की मूवमेंट से मांसपेशियां मजबूत हो सकती हैं, लेकिन इस बात के बहुत कम वैज्ञानिक प्रमाण हैं कि इनसे विशेष रूप से ठुड्डी के नीचे का फैट खत्म किया जा सकता है। पर अगर आप शरीर के ओवरओल फैट को कम कर लें तो डबल चिन की समस्या से बच सकते हैं जिसमें कि कुछ एक्सरसाइज मददगार साबित हो सकते हैं जैसे-

  • तेज चलना
  • साइकिल चलाना
  • स्विमिंग जैसी गतिविधियां जिससे पूरे शरीर के मसल्स पर प्रभाव पड़े और चेहरे का फैट कम हो जाए।

कब एक्सपर्ट की सलाह लेना जरूरी है?

जिन लोगों का वजन सही होने के बावजूद डबल चिन की समस्या बनी रहती है, वे किसी योग्य डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेकर मेडिकल ट्रीटमेंट के बारे में सोच सकते हैं। कारण के आधार पर, इसमें ठुड्डी के नीचे के फैट के लिए डॉक्टर द्वारा बताए गए इलाज, फैट कम करने वाले इंजेक्शन या लिपोसक्शन जैसी सर्जिकल प्रक्रियाएं शामिल हो सकती हैं। इन प्रक्रियाओं के अपने अलग फायदे, जोखिम और शर्तें होती हैं, इसलिए किसी विशेषज्ञ से जांच कराना जरूरी है।

साल 2023 में Journal of Cosmetic Dermatology में प्रकाशित इस शोध की मानें तो हयालूरोनिक एसिड (Hyaluronic Acid - HA) फिलर इंजेक्शन ठोड़ी के नीचे के हिस्से के डबल चिन की उपस्थिति को कम करने के लिए एक त्वरित और सुरक्षित विकल्प प्रदान करता है।

निष्कर्ष:

अंत में आप कुछ घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं जिसमें कि आप अपने चेहरे की मालिश कर सकते हैं। हालांकि, ठुड्डी के नीचे का फैट पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता। विशेषज्ञ 'क्रैश डाइट' और ऐसे अनजाने तरीकों से बचने की सलाह देते हैं जो जल्दी परिणाम देने का वादा करते हैं। सही वजन बनाए रखना, संतुलित जीवनशैली अपनाना और डबल चिन के कारण को समझना, इस समस्या को सुलझाने की दिशा में पहला व्यावहारिक कदम है। अगर अचानक सूजन आ जाए, दर्द हो या कोई गांठ बन जाए, तो इसे सामान्य फैट समझने के बजाय डॉक्टर से जांच जरूर करवाएं।

FAQ

  • बढ़ती उम्र के साथ डबल चिन की समस्या क्यों हो जाती है?

     उम्र बढ़ने के साथ स्किन में कोलेजन (Collagen) और इलास्टिन का उत्पादन बढ़ जाता है स्किन लटकने लगती है और डबल चिन दिखने लगता है।
  • मुंह की चर्बी कैसे कम करें?

    मुंह की चर्बी कम करने के लिए सबसे पहले तो डाइट कंट्रोल करें। प्रोसेस्ड फूड्स, शुगर और नमक की मात्रा भी कंट्रोल करना जरूरी है जिससे मुंह की चर्बी कम हो जाती है।

Read Next

→ क्या रोजाना सैलिसिलिक फेस वॉश का इस्तेमाल करना सुरक्ष‍ित है? डर्मेटोलॉजि‍स्‍ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 19, 2026 18:02 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Shireen Furtado