शुगर पेशेंट को क्यों जल्दी हो सकती है हाई बीपी की दिक्कत? डॉक्टर से समझें इन दोनों का मेडिकल कनेक्शन

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसमें आपका बढ़ता-घटता शुगर लेवल ब्लड वेसेल्स को प्रभावित कर सकता है। इसलिए भी देखा जाता है कि शुगर के मरीजों में हाई बीपी की दिक्कत बहुत जल्दी हो जाती है। Prof Dr SM Fayaz, Lead and Senior Consultant, Internal Medicine, KIMS Hospitals, Mahadevapura कहती हैं कि डायबिटीज से पीड़ित लोगों में हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन होने की संभावना अधिक होती है, क्योंकि शरीर में होने वाले मेटाबॉलिक, वैस्कुलर और रीनल यानी किडनी से संबंधी बदलावों के कारण इन दोनों बीमारियों का आपस में गहरा संबंध है। ब्लड ग्लूकोज का स्तर अधिक होने से रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे वे सख्त हो जाती हैं और उनकी लचीलापन कम हो जाता है, नतीजतन बीपी बढ़ जाता है। आइए, विस्तार से समझते हैं इनके अन्य कारणों के बारे में।
शुगर पेशेंट को क्यों जल्दी हो सकती है हाई बीपी की दिक्कत?
डॉ. फयाज कहते हैं कि डायबिटीज के मरीजों में हाई ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याएं होने के कुछ कारण इस प्रकार से हो सकते हैं जैसे-
ब्लड वेसेल्स के नुकसान के कारण
डॉ. फयाज कहते हैं कि डायबिटीज के मरीजों में ब्लड वेसेल्स को बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है। दरअसल, होता यह है कि लंबे समय तक शुगर का स्तर अधिक रहने से रक्त वाहिकाओं की दीवारों (एंडोथेलियम) को नुकसान पहुंच सकता है। इससे वे ठीक से फैल नहीं पातीं, जिसके परिणामस्वरूप ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीज इन 5 टिप्स के साथ दूर करें अपनी कमजोरी, नहीं महसूस होगी हर समय सुस्ती
किडनी की बीमारी की वजह से
डॉ. फयाज बताते हैं कि अगर किसी को किडनी की बीमारी है तो शरीर से अतिरिक्त तरल पदार्थ और नमक को बाहर निकालकर शरीर में इनके संतुलन को बनाए रखने का काम करती है। लेकिन, डायबिटीज में किडनी की छोटी रक्त वाहिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती हैं, जिससे किडनी का सामान्य कामकाज प्रभावित होता है। इसके कारण शरीर में अतिरिक्त नमक और पानी जमा होने लगता है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है।
इंसुलिन रेजिस्टेंस होने के कारण
डॉ. फयाज बताते हैं कि टाइप 2 डायबिटीज में अक्सर इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या भी होती है, जिसकी वजह से शरीर में नमक जमा होने लगता है और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। ऐसे में आपको दवाओं की मदद लेनी पड़ सकती है जो कि इस स्थिति को कंट्रोल करने और हाई बीपी को मैनेज करने में मददगार साबित हो सकता है।
diabetes_check
मोटापा और मेटाबॉलिक सिंड्रोम
डॉ. फयाज के अनुसार शरीर का अतिरिक्त वजन, खासकर पेट के आसपास जमा चर्बी, इंसुलिन रेजिस्टेंस, सूजन और रक्त वाहिकाओं में अधिक रुकावट (वैस्कुलर रेजिस्टेंस) से जुड़ी होती है। इससे इन समस्याओं के होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा डायबिटीज में लो मेटाबॉलिज्म की वजह से शुगर मैनेज करना ज्यादा मुश्किल हो जाता है और बढ़ा हुआ शुगर आपके ब्लड वेसेल्स की सेहत बिगाड़ सकती हैं जिससे हाई बीपी की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: रात में अचानक बढ़ता है शुगर? शाम 5 बजे के बाद स्नैक में शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स
डायबिटीज के मरीज कैसे बचें हाई बीपी की दिक्कत से?
डॉ. फयाज कहते हैं कि डायबिटीज के मरीज अगर हाई बीपी की दिक्कत से बचना चाहते हैं तो उन्हें सबसे पहले अपना शुगर मैनेज करना चाहिए। इसके लिए डाइट से लेकर लाइफस्टाइल तक में काफी सारी चीजों का ध्यान रखना जरूरी है जैसे-
- हाई फाइबर और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली डाइट लें।
- सुबह और शाम लगभग 30 मिनट एक्सरसाइज करें।
- इसके साथ ही आपको करना यह है कि अपना सोने और जागने का पैटर्न सही करें क्योंकि इससे न सिर्फ शुगर लेवल प्रभावित होता है बल्कि, हाई बीपी में भी इसका बड़ा हाथ है।
- अपनी डाइट में सोडियम को मैनेज करें और इसके लिए ज्यादा नमक वाली चीजों या प्रोसेस्ड फूड्स के सेवन से बचें।
इसके अलावा Journal of Diabetes के अनुसार, सोडियम कम करना, पोटेशियम व असंतुलित फैट को संतुलित करना, वजन प्रबंधन, नियमित व्यायाम, तनाव व नींद पर ध्यान देना, रोग प्रबंधन और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करता है।
निष्कर्ष:
अंत में डॉ. फयाज कहते हैं कि डायबिटीज के मरीजों को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि यह बीमारी धीमे-धीमे ब्लड वेसेल्स के एजिंग की वजह बनती है और इन्हें अंदर से प्रभावित करती है। ऐसे में एक्सरसाइज की कमी, नमक का अधिक सेवन, खान-पान की खराब आदतें, धूम्रपान और तनाव भी इस जोखिम को बढ़ा सकते हैं। डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए यह बहुत जरूरी है कि वे अपने ब्लड शुगर के साथ-साथ ब्लड प्रेशर पर भी नजर रखें। स्वस्थ आहार, नमक का कम सेवन, नियमित व्यायाम, वजन को सही बनाए रखना और डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाओं का सेवन करने से दिल और किडनी से जुड़ी समस्याओं को रोका जा सकता है।
FAQ
हाई बीपी के पेशेंट को क्या क्या नहीं खाना चाहिए?
हाई बीपी के पेशेंट को ज्यादा प्रोसेस्ड और ऑयली फूड्स के सेवन से बचना चाहिए। ज्यादा चीनी, कैफीन या शराब से भी दूरी बनाएं क्योंकि यह इसका प्रभावित कर सकती है।क्या गर्म पानी पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है?
किसी भी प्रकार का पानी ब्लड प्रेशर नहीं बढ़ता बल्कि, शरीर में पानी कमी या कहें कि डिहाइड्रेशन हाई बीपी की वजह बन सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 24, 2026 12:25 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Prof Dr S M Fayaz