Fri Nov 20, 2026 | 07:16 PM IST

Medically Reviewed by Prof Dr S M Fayaz

डायबिटीज के मरीजों को क्यों हो जाती है कब्ज की समस्या? खुद डॉक्टर से जानें

डायबिटीज के मरीजों में अक्सर कब्ज की समस्या देखी जाती है। ज्यादातर लोगों को इसके असली कारणों के बारे में पता नहीं होता जबकि, यह दिक्कत डाइट से लेकर डिहाइड्रेशन तक की कमियों की वजह से हो सकती है।
डायबिटीज के मरीजों को क्यों हो जाती है कब्ज की समस्या? खुद डॉक्टर से जानेंडायबिटीज के मरीजों को क्यों हो जाती है कब्ज की समस्या? खुद डॉक्टर से जानें

डायबिटीज के मरीजों में हर कुछ दिनों के बाद कब्ज की समस्या देखी जाती है। आमतौर पर डॉक्टर इसका कारण फाइबर की कमी बताते हैं जो कि मल को कठोर बनाने और आंतों की गति धीमा करने का भी कारण बनता है। Prof Dr SM Fayaz, Lead and Senior Consultant, Internal Medicine, KIMS Hospitals, Mahadevapura बताते हैं कि डायबिटीज के मरीजों में शुगर बैलेंस रखने के लिए कब्ज कंट्रोल करना भी जरूरी है। दरअसल, कब्ज की दिक्कत होने पर जो भी आप खाते हैं पूरी तरह से पचकर शरीर से बाहर नहीं निकलता है और शुगर स्पाइक की वजह बनता है। इसलिए जरूरी है कि जानें कि डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को बार-बार कब्ज की समस्या क्यों हो जाती है?

डायबिटीज के मरीजों को क्यों हो जाती है कब्ज की समस्या?

Dr SM Fayaz बताते हैं कि डायबिटीज आपके पाचन तंत्र (Diabetes and digestive system) का काफी हद तक प्रभावित करती है। दरअसल, शुगर शरीर में नर्व डैमेज करने के साथ पेट की मांसपेशियों का संकुचन कमजोर या धीमा कर देती है, जिससे भोजन पेट में बहुत देर तक रुका रहता है। इसके कारण हर कुछ दिनों पर पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द हो सकता है, कब्ज रह सकती है और एसिडिटी हो सकती है। इसके अलावा भी इसके कई कारण हैं जैसे-

1. आंतों की गति धीमी होने की वजह से

डॉ. फयाज कहते हैं कि डायबिटीज से पीड़ित लोगों में कब्ज की समस्या काफी आम है। इस बीमारी के रोगियों में ब्लड ग्लूकोज का स्तर अधिक होने से उनकी नसों, मांसपेशियों और पाचन तंत्र के सामान्य कामकाज में बाधा आती है, जिससे आंतों की गति धीमी हो जाती है और मल त्याग करने में कठिनाई होती है।

2. डायबिटिक ऑटोनोमिक न्यूरोपैथी की वजह से

डॉ. फयाज कहते हैं कि जिन लोगों में शुगर लंबे समय तक कंट्रोल नहीं रहता है उनमें 'डायबिटिक ऑटोनोमिक न्यूरोपैथी' की समस्या हो जाती है। यह हाई ब्लड शुगर के कारण होता है, जो शरीर के उन कार्यों को नियंत्रित करने वाली नसों को नुकसान पहुंचाता है जो पाचन तंत्र के लिए भी काम करते हैं। ऐसा बॉडी में अनजाने में होता है और ध्यान न देने पर यह समस्या बढ़ सकती है। यही कारण है कि कई बार डाइट और लाइफस्टाइल सही रहने के बाद भी कब्ज की समस्या हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: कब्ज की समस्या में भूलकर भी न खाएं ये फूड्स

3. डिहाइड्रेशन के कारण

डॉ. फयाज कहते हैं कि पानी की कमी शरीर में कब्ज की समस्या का कारण बन सकती है। ब्लड ग्लूकोज का स्तर अधिक होने से बार-बार पेशाब आता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। शरीर में पानी की कमी होने पर मल सूख जाता है और उसे बाहर निकालने में परेशानी होती है। ऐसे में ध्यान से दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

1 (76)1 (76)

4. खान-पान से जुड़े कारण

डॉ. फयाज कहते हैं कि डाइट से जुड़ी कमियां कब्ज का कारण बन सकती हैं। दरअसल, आहार में फाइबर की कमी, खराब खान-पान की आदतें और प्रोसेस्ड फूड का अधिक सेवन कब्ज का कारण बन सकता है। ऐसे में इन चीजों का ध्यान रखें और डाइट में ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों को शामिल करें। खीरा और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन ज्यादा करें जो कि फाइबर और पानी से भरपूर होते हैं जो कि डायबिटीज के मरीजों में कब्ज की समस्या कम करने में मदद कर सकते हैं।

5. शारीरिक गतिविधि की कमी

सुस्त जीवनशैली के कारण आंतों की गतिविधियां कम हो सकती हैं, जिससे मल त्याग की प्रक्रिया प्रभावित होती है इसलिए डायबिटीज के मरीजों को वॉक करना चाहिए और रेगुलर कुछ एक्सरसाइज और योग करना चाहिए। इतना ही नहीं, अपनी और नींद का भी खास ख्याल रखें। Springer Nature जर्नल में प्रकाशित स्टडी बताती है कि प्रतिदिन 7 घंटे से कम की नींद लेना कब्ज की समस्या बढ़ा सकती है। इसके अलावा नींद की कमी स्ट्रेस बढ़ाती है जिससे शुगर स्पाइक बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: रात में अचानक बढ़ता है शुगर? शाम 5 बजे के बाद स्नैक में शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

निष्कर्ष:

अंत में डॉ. फयाज कहते हैं कि डायबिटीज के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कुछ दवाएं या अन्य सामान्य दवाएं भी कब्ज या पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकती हैं। हालांकि, जरूरी यह कि डायबिटीज के रोगियों को ऐसे खाद्य पदार्थों के सेवन पर ध्यान देना चाहिए जिनमें फाइबर भरपूर मात्रा में हो, जैसे कि फल, सब्जियां और अनाज। उन्हें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके शरीर को पर्याप्त पानी मिले और वे नियमित रूप से व्यायाम करें। नसों से जुड़ी जटिलताओं से बचने के लिए ब्लड ग्लूकोज के स्तर को स्थिर रखना भी जरूरी है। साथ ही अगर कब्ज की समस्या लगातार बनी रहती है, या इसके साथ पेट में दर्द, उल्टी, मल में खून आना या वजन कम होने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, तो किसी डॉक्टर या मेडिकल विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

FAQ

  • शरीर में पानी कमी हो तो क्या खाना चाहिए?

    शरीर में पानी की कमी हो तो पानी से भरपूर फलों का सेवन करें। साथ ही खीरा और ककड़ी खाएं।
  • कब्ज को जड़ से खत्म करने के लिए क्या खाएं?

    कब्ज को जड़ से खत्म करने के लिए फाइबर, रफेज और पानी से भरपूर चीजों को सेवन करें। साथ ही आप त्रिफला और इसबगोल की मदद ले सकते हैं।

Read Next

खाने-पीने की ये 5 गलत आदतें बढ़ा सकती हैं पेट के कैंसर का जोखिम, आज ही करें बदलाव

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 20, 2026 18:38 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Prof Dr S M Fayaz