खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की गलत आदतों के कारण लोगों में कब्ज की समस्या होना एक आम पाचन से जुड़ी समस्या है। कब्ज होने पर मल त्यागने में मुश्किल होना या मल सूखा आना जैसी समस्याएं शामिल हैं। पानी कम पीना, शारीरिक गतिविधियां न करना या रूटीन में बदलाव जैसी आदतें भी कब्ज की समस्या को बढ़ा सकते हैं। कब्ज की समस्या होने पर डाइट में हेल्दी बदलाव करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में कब्ज की समस्या होने पर कुछ फूड्स आपकी स्थिति को बदतर बना सकते हैं। इसलिए, आइए इस लेख में Dr. Anupama N K, Senior Consultant - Medical Gastroenterology, Aster CMI Hospital, Bengaluru से जानते हैं कि कब्ज होने पर क्या नहीं खाना चाहिए?
कब्ज की समस्या में क्या खाने से बचना चाहिए?
साल 2024 में BMC Gastroenterology में प्रकाशित एक रिसर्च से पता चलता है कि कम फाइबर, ज्यादा फैट और प्रोसेस्ड फूड्स पाचन क्रिया को धीमा कर देते हैं, जिससे मल सख्त हो जाता है और कब्ज की समस्या बढ़ जाती है।
Dr. Anupama N K के अनुसार, कब्ज होने पर आपको कुछ फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि उन्हें खाने से आपकी स्थिति और ज्यादा बिगड़ सकती है। इन फूड्स में शामिल हैं-
1. अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स से दूरी
कब्ज की समस्या से पीड़ित लोगों को ज्यादा प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। इन फूड्स में चिप्स, पैकेटबंद स्नैक्स, इंस्टेंट नूडल्स, फास्ट फूड और प्रोसेस्ड मीट जैसी चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इनमें डाइटरी फाइबर बहुत कम होता है। इन चीजों का ज्यादा सेवन करने से आंतों की गति धीमी हो सकती है और मल त्याग करने में मुश्किल हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: कब्ज की समस्या में सुबह किशमिश खाएं या अंजीर? जानें किससे होगा पेट साफ
2. रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट
कब्ज की समस्या होने पर रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट फूड्स जैसे सफेद ब्रेड, सफेद चावल, पेस्ट्री, केक और बिस्कुट का सेवन करने से बचना चाहिए। इन फूड्स को प्रोसेस करने के दौरान उनके नेचुरल फाइबर और पोषक तत्व पूरी तरह खत्म हो जाते हैं। फाइबर की कमी के कारण आंतों की गतिशीलता धीमी हो जाती है और मल कड़ा व सूखा बन जाता है, जिससे मल त्याग करते समय मुश्किल होती है। इसलिए, आपको इन फूड्स की जगह साबुत अनाज, बाजरा, जई और ब्राउन राइस का विकल्प चुनने चाहिए।
3. हाई-फैट डेयरी
कब्ज की समस्या में हाई-फैट डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे मक्खन, पनीर, चीज और क्रीम का सेवन नहीं करना चाहिए। इन फूड्स में फाइबर बिल्कुल नहीं होता है। फैट से भरपूर फूड्स खाने से पचने में बहुत ज्यादा समय लगता है, जिससे आंतों की गतिशीलता धीमी हो जाती है। इसके अलावा, इन फूड्स में पानी की कमी और फाइबर न होने के कारण मल कड़ा और सूखा बन सकता है, जिससे कब्ज की समस्या और ज्यादा गंभीर हो सकती है।
4. तली-भुनी चीजें
कब्ज की समस्या में तली-भुनी चीजों का सेवन करने से भी बचने की सलाह दी जाती है। इन फूड्स में फाइबर की कमी और फैट बहुत ज्यादा मात्रा में होता है। ज्यादा तेल और फैट वाले फूड्स पचने में बहुत समय लेते हैं, जिससे आंतों पर बुरा असर पड़ता है, इससे मल कड़ा और सूखा बन जाता है, जिससे कब्ज की समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है।
Foods-to-avoid-in-constipation-problem
5. कैफीन और अल्कोहल
पानी कम पीने और कैफीन या शराब का ज्यादा सेवन भी कब्ज की समस्या को बढ़ा सकता है। कैफीन और शराब दोनों ही डिहाइड्रेशन का कारण बनते हैं। इनके सेवन से बार-बार पेशाब आता है, जिससे आंतें मल से ज्यादा पानी सोख लेती हैं, जो कब्ज की समस्या को बढ़ाते हैं। इसलिए, कैफीन और अल्कोहल के सेवन से भी बचना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: कब्ज के साथ पेट फूलता है लेकिन दर्द नहीं होता? जानें कब डॉक्टर से मिलें
कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए क्या करना चाहिए?
Dr. Anupama N K के मुताबिक, कब्ज की समस्या से पीड़ित लोगों को अपने रोजमर्रा के खान-पान में फाइबर से भरपूर चीजें जैसे फल, सब्जियां, दालें, साबुत अनाज और सीड्स शामिल करने चाहिए। इसके अलावा, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी बहुत जरूरी है, क्योंकि मल को मुलायम बनाने और मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए फाइबर को पानी की जरूरत होती है। साथ ही, नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियां, जैसे हल्की वॉक भी आंतों को बेहतर तरीके से काम करने में मदद कर सकते हैं।
डॉक्टर से कब मिलना चाहिए?
Dr. Anupama N K का कहना है कि कब्ज से पीड़ित लोगों को अपनी डाइट में फाइबर का सेवन धीरे-धीरे बढ़ाना चाहिए, क्योंकि अचानक बड़ी मात्रा में फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन करने से पेट में सूजन और असुविधा महसूस हो सकती है। अगर कब्ज की समस्या ज्यादा समय तक बनी रहे, मल के साथ ब्लड निकले, बिना कारण वजन कम हो या पेट में बहुत ज्यादा दर्द महसूस हो तो कब्ज के सही कारणों का पता लगाने के लिए डॉक्टर से कंसल्ट करना बहुत जरूरी है। डॉक्टर कब्ज के सही कारणों का पता लगाने और सही इलाज में आपकी मदद कर सकते हैं।
निष्कर्ष
कब्ज की समस्या से बचने और राहत पाने के लिए खान-पान का खास ध्यान रखना जरूरी है। इसलिए, आप प्रोसेस्ड फूड्स, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट, हाई-फैट डेयरी, तली-भुनी चीजें और कैफीन का सेवन करने से बचना चाहिए।
Image Credit: Freepik
FAQ
रात में ऐसा क्या खाएं जिससे सुबह पेट साफ हो जाए?
रात में सोने से पहले भीगी हुई किशमिश, अंजीर या गुनगुने पानी के साथ त्रिफला चूर्ण का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। ये चीजें पाचन तंत्र को एक्टिव करने और अगली सुबह पेट आसानी से साफ करने में मदद मिल सकती है।पेट साफ ना होने से कौन सी बीमारी होती है?
पेट ठीक से साफ न होने के कारण बवासीर, एनल फिशर और बहुत ज्यादा एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही, लंबे समय तक यह पाचन को बिगाड़कर स्किन से जुड़ी समस्याओं और सुस्ती का कारण भी बन सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 13, 2026 17:11 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Anupama N K
