Fri Nov 13, 2026 | 04:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

सर्दियों में मेथी के लड्डू खाने के 5 अद्भुत फायदे और बनाने की विधि

मेथी के लड्डू में कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्‍सीडेंट और हेल्‍दी फैट्स पाए जाते हैं। एक्‍सपर्ट से जानें डाइट में मेथी के लड्डू को शाम‍िल करने के फायदे और सेवन का सही तरीका और रेस‍िपी। 
सर्दियों में मेथी के लड्डू खाने के 5 अद्भुत फायदे और बनाने की विधिसर्दियों में मेथी के लड्डू खाने के 5 अद्भुत फायदे और बनाने की विधि

कई घरों में सर्दी के द‍िनों में मेथी के लड्डू बनाए जाते हैं। मेथी के लड्डू को मेथी के दानों, आटा, गुड़, घी और सूखे मेवों की मदद से बनाया जाता है। मेथी में फाइबर होता है, यह पाचन के ल‍िए फायदेमंद है। मेथी के लड्डू खाने से ब्‍लड शुगर कंट्रोल में मदद म‍िलती है। बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Ayurveda Expert Dr. Shrey Sharma, Ramhans Charitable Hospital, Haryana ने बताया क‍ि मेथी के लड्डू खाने से शरीर को मजबूती म‍िलती है। यह शरीर की गर्मी को मेनटेन करता है। यह पित्तवर्धक है इसल‍िए जोड़ों की सेहत के ल‍िए फायदेमंद है। यह ब्‍लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। आइए जानते हैं जोड़ों की सेहत के ल‍िए मेथी के लड्डू खाने के फायदे और इसे बनाने और खाने का सही तरीका।

साल 2016 में Nutrition And Food Sciences Research में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, मेथी के दानों में फ्लेवोनॉइड्स और पॉलीफेनॉल जैसे यौगिक पाए जाते हैं। ये शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में भूमिका निभाते हैं। मेथी में फॉस्फोरस, सल्फर, कैल्शियम, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं।

मेथी के लड्डू खाने के फायदे

methi-ke-laddu-ke-fayde-in-hindimethi-ke-laddu-ke-fayde-in-hindi

पाचन को बेहतर बनाने में मदद म‍िलती है

मेथी दानों से बने लड्डू में फाइबर होता है। इसे खाने से मल त्याग की प्रक्रि‍या को आसान बनाने और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद म‍िल सकती है।

शरीर को एनर्जी म‍िलती है

मेथी के लड्डू में मेथी के साथ घी, गुड़, आटा और मेवे भी मिलाए जाते हैं। इनसे शरीर को कैलोरी, फैट और कार्ब्स मिलते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हैं मेथी के लड्डू

मेथी के दानों में फ्लेवोनॉइड्स और अन्य एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं।

आयरन की कमी दूर करने में मदद म‍िल सकती है

मेथी के दानों में आयरन पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन बनाने में मदद कर सकता है। ज‍िन लाेगों को खून की कमी है, वे डाइट में मेथी के लड्डू को शाम‍िल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- गोंद के लड्डू खाकर दूर करें थकान और कमजोरी, न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट से जानें कैलोरी और सेवन का तरीका

जोड़ों के दर्द और सूजन को दूर करने के ल‍िए क्‍यों फायदेमंद हैं मेथी के लड्डू?

1. मेथी से प्रोटीन म‍िलता है

मेथी के बीजों में प्लांट बेस्ड प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन मांसपेशियों को र‍िपेयर करने के लिए जरूरी है।

2. मांसपेश‍ियों को मजबूती म‍िलती है

सर्दियों में शारीरिक गतिविधियां कम होने, लंबे समय तक बैठे रहने या नियमित एक्‍सरसाइज न करने के कारण कई लोगों को मांसपेशियों में दर्द और अकड़न महसूस हो सकती है। मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने के लिए पर्याप्त प्रोटीन, हेल्दी फैट, विटामिन और मिनरल्स की जरूरत होती है। मेथी के लड्डू में ये सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

3. सूजन घट सकती है

मेथी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। मेथी के लड्डू खाने से जोड़ों का दर्द और सूजन को कम करने में मदद म‍िल सकती है।

4. ऑक्‍सीडेट‍िव स्‍ट्रेस घटता है

मेथी के बीजों में फ्लेवोनॉइड और पॉलीफेनॉल जैसे बायोएक्टिव कंपाउंड पाए जाते हैं। ये शरीर में फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद कर सकते हैं। अध‍िक ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस शरीर में सूजन को बढ़ा सकता है।

5. हड्ड‍ियों को मजबूती म‍िलती है

मेथी दाने में मैग्नीशियम और अन्य मिनरल्स पाए जाते हैं। इससे बने लड्डू में मौजूद मैग्नीशियम मांसपेशियों और हड्डियों के सामान्य कामकाज के लिए जरूरी है।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में महिलाओं की हड्डियों को करें मजबूत आर्युवेदिक लड्डू, आयुर्वेदाचार्य ने बताई रेसिपी

घर पर मेथी के लड्डू बनाने की रेसिपी

methi-ke-laddu-khane-ke-faydemethi-ke-laddu-khane-ke-fayde

सर्दियों में बाजार से मेथी के लड्डू खरीदने के बजाय इन्हें घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है-

सामग्री:

  • मेथी दाना
  • मल्‍टीग्रेन आटा
  • घी
  • बादाम, काजू, अखरोट का पाउडर
  • सोंठ पाउडर
  • इलायची पाउडर

बनाने का तरीका:

  • सबसे पहले मेथी दानों को साफ करके हल्का पीस लें।
  • एक कढ़ाई में थोड़ा घी गर्म करें।
  • इसमें मेथी को धीमी आंच पर अच्छी तरह भूनें। जब मेथी से खुशबू आने लगे, तो इसे निकालकर अलग रख दें।
  • कढ़ाई में घी डालें और मल्‍टीग्रेन आटे को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें।
  • भुने हुए आटे में मेथी, मेवों का पाउडर, सोंठ और इलायची पाउडर मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
  • अब हाथों से गोल-गोल लड्डू बना लें। इन्हें ठंडा होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें।

मेथी के लड्डू खाने का सही समय और मात्रा

  • मेथी के लड्डू ऊर्जा से भरपूर होते हैं। इसलिए इसे सही समय और सीमित मात्रा में खाना जरूरी है।
  • सुबह नाश्ते के साथ एक छोटा लड्डू खाया जा सकता है। इससे शरीर को दिन की शुरुआत में ऊर्जा मिलती है।
  • दोपहर के भोजन के बाद मीठा खाने की इच्छा होने पर भी छोटा लड्डू ले सकते हैं।
  • शाम को चाय के साथ एक छोटा लड्डू खा सकते हैं। हालांकि, इसे रोजाना अधिक मात्रा में खाने से बचें।

एक दिन में कितने मेथी के लड्डू खा सकते हैं?

आमतौर पर द‍िनभर में 1 से 2 छोटे लड्डू (लगभग 20-25 ग्राम) पर्याप्त हो सकता है।

किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

  • जि‍न लोगों के शरीर का तापमान अध‍िक रहता है उन्‍हें इसे सीम‍ित मात्रा में खाना चाह‍िए।
  • अगर लड्डू में गुड़ की मात्रा ज्‍यादा है, तो वजन कम करने वाले लोग और डायबि‍ट‍िक मरीजों को इसे खाते समय सावधानी बरतनी चाह‍िए।
  • गर्भवती मह‍िलाओं को सीमि‍त मात्रा में डॉक्‍टर की सलाह से मेथी के लड्डू का सेवन करना चाह‍िए।
  • जिन लोगों को मेथी या मेवों से एलर्जी है, उन्हें इनका सेवन नहीं करना चाहिए।

न‍िष्‍कर्ष:

मेथी में मौजूद प्रोटीन, मांसपेश‍ियों को र‍िपेयर करने में मदद करता है। मेथी के लड्डू में मौजूद प्रोटीन, हेल्दी फैट, विटामिन और मिनरल्स से मांसपेश‍ियों को मजबूती म‍िलती है, मेथी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं ज‍िससे जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद म‍िलती है। मेथी में लड्डू खाने से हड्ड‍ियों को मजबूत बनाने में मदद म‍िल सकती है। मेथी के लड्डू खाने से शरीर को एनर्जी म‍िलती है। सुबह के समय मेथी के लड्डू खा सकते हैं क्‍योंक‍ि इससे शरीर को एनर्जी म‍िलती है। द‍िनभर में 1 से 2 छोटे लड्डू खा सकते हैं। ज‍िन लोगों के शरीर का तापमान ज्‍यादा रहता है, उन्‍हें इसे सीमि‍त मात्रा में खाना चाह‍िए। अगर लड्डू में गुड़ की मात्रा ज्‍यादा है, तो डायब‍िट‍िक मरीज और वजन कम करने वाले लोगों को इसका अध‍िक सेवन करने से बचना चाह‍िए। ज‍िन लोगों को मेथी या मेवों से एलर्जी है, उन्‍हें भी सीम‍ित मात्रा में मेथी के लड्डू का सेवन करना चाह‍िए।

image credit: magnific

FAQ

  • क्या मेथी की तासीर गर्म होती है?

    आयुर्वेद में मेथी को गर्म तासीर वाला माना जाता है। पारंपरिक रूप से सर्दियों में मेथी के दाने और मेथी के लड्डू खाने की सलाह दी जाती है।
  • मेथी खाने के क्या नुकसान हो सकते हैं?

    अधिक मात्रा में मेथी खाने से कुछ लोगों को गैस, पेट फूलना, दस्त, मतली और पेट में ऐंठन हो सकती है। इसके अलावा कुछ लोगों को मेथी से एलर्जी भी हो सकती है।

Read Next

→ World Diabetes Day 2026: भुने चने या मखाने, डायबिटीज में हेल्दी स्नैक के लिए क्या चुनें? मानें एक्सपर्ट की सलाह

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 13, 2026 16:52 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma