Fri Nov 13, 2026 | 04:22 PM IST

Medically Reviewed by Ms Veena V , Clinical Dietician

World Diabetes Day 2026: भुने चने या मखाने, डायबिटीज में हेल्दी स्नैक के लिए क्या चुनें? मानें एक्सपर्ट की सलाह

भुने चने या मखाने, डायबिटीज में हेल्दी स्नैक के रूप में आप इनमें से किसी का भी सेवन कर सकते हैं। ये दोनों ही फायदेमंद हैं। आप चाहें, तो बेहतर लाभ के लिए दोनों को मिक्स करके भी खा सकते हैं।
World Diabetes Day 2026: भुने चने या मखाने, डायबिटीज में हेल्दी स्नैक के लिए क्या चुनें? मानें एक्सपर्ट की सलाहWorld Diabetes Day 2026: भुने चने या मखाने, डायबिटीज में हेल्दी स्नैक के लिए क्या चुनें? मानें एक्सपर्ट की सलाह

डायबिटीज में स्नैक्स के रूप में आप क्या खा रहे हैं, यह बात बहुत मायने रखती है। कई लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए भुने चने या मखाने का सेवन करते हैं। दोनों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं और इनमें कैलोरी भी कम होती है। इस लिहाज से देखा जाए, तो डायबिटीज के लिए ये दोनों ही परफेक्ट स्नैक्स हैं। हालांकि, इसके बावजूद, इस सवाल का जवाब जरूर जान लेना चाहिए कि डायबिटीज में आखिर भुने चने या भुने हुए मखानों में से बेहतर क्या है?

इस बारे में Ms. Veena V, Chief Clinical Dietician & HOD - Department of Clinical Nutrition and Dietetics, Aster Whitefield Hospital बताते हैं, "डायबिटीज में भुने चने या भुने मखाने, दोनों का सेवन किया जा सकता है। दोनों ही उनके लिए फायदेमंद हैं। इसका मतलब है कि डायबिटीज के मरीजों को किसी एक का चयन करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि भुने हुए चने में प्रोटीन की अधिक मात्रा और कुल कार्बोहाइड्रेट का लोड कम होने के कारण आमतौर पर यह थोड़ा अधिक फायदेमंद होता है।"

क्या है बेहतर?

विशेषता डायबिटीज में भुने हुए चने के फायदे विशेषता डायबिटीज में भुने मखाने खाने के फायदे
प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत विशेषज्ञ के अनुसार भुने चने से प्रति 100 ग्राम में लगभग 19-20 ग्राम प्लांट-बेस्ड प्रोटीन प्राप्त होता है। इसका सेवन करने से लंबे समय तक पेट भरे होने का एहसास होता है और मांसपेशियों की रिकवरी में भी मदद मिलती है। कम कैलोरी भुने मखाने में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। इस वजह से डायबिटीज में स्नैक्स के रूप में इसका सेवन करने से वजन बढ़ने का जोखिम नहीं रहता है। इसके प्रति 100 ग्राम में लगभग 350 किलो कैलोरी होती है।
डाइटरी फाइबर से भरपूर भुने हुए चने डाइटरी फाइबर का भी अच्छा स्रोत है। डायबिटीज के मरीज अक्सर कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। इसका सेवन करने से कब्ज से बचाव होता है और गट हेल्थ बेहतर होती है। पाचन में मददगार भुने मखाने को पाचन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। यह पेट के लिए बहुत हल्का होता है। इससे ब्लोटिंग या पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं नहीं होती हैं।
कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स भुने हुए चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी कम होता है, जिससे ब्लडस्ट्रीम में ग्लूकोज का स्राव धीमा और स्थिर रहता है। इसका मतलब है कि ब्लड शुगर संतुलित रहता है। इसलिए यह डायबिटीज में एक बेहतरीन स्नैक विकल्प है। एंटीऑक्सीडेंट्स का स्रोत भुने मखाने में फ्लेवोनॉयड्स जैसे लाभकारी प्लांट कंपाउंड्स पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और शरीर की सूजन को कम करते हैं। ध्यान रखें कि ऑक्सीडेटिव तनाव के कारण डायबिटीज के मरीजों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद भुने हुए चने हाई फाइबर का स्रोत है। इसका सेवन करने से LDL कोलेस्ट्रॉल कम होता है और स्वस्थ लिपिड प्रोफाइल बनाए रखने में मदद करते हैं। इसलिए यह हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है। विशेषकर, डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। हृदय के लिए फायदेमंद यह बात आप जानते ही होंगे कि डायबिटीज के मरीजों में हृदय रोगों का जोखिम भी काफी होता है। वहीं, भुने मखाने में कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कि हृदय स्वास्थ्य को सपोर्ट करते हैं और हड्डियों को भी मजबूती मिलती है।
कैलोरी में कमी भुने हुए चने में आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और जिंक अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इससे स्टैमिना में सुधार होता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। इसके विपरीत, इसमें कैलोरी कम होती है इसलिए इसका सेवन करने से मोटापा भी नहीं बढ़ता है। सोडियम की कम मात्रा भुने मखाने में प्राकृतिक रूप से सोडियम और सैचुरेटेड फैट की मात्रा काफी कम पाई जाती है। हालांकि, कई लोग मखाने को तेल में भूनना पसंद करते हैं और ऊपर से नमक छिड़कते हैं। डायबिटीज के मरीजों को इसे ड्राई रोस्ट करके खाना चाहिए।

साल 2023 में MDPI द्वारा प्रकाशित Nutrients के अनुसार, चने में स्टार्च होता है, जो कि बहुत धीरे-धीरे पचता है तथा इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर और प्रोटीन की मात्रा भी काफी पाई जाती है। इस वजह से रक्तप्रवाह में ग्लूकोज का अवशोषण धीमा होता है और शुगर स्पाइक नहीं होता। साल 2022 में Food Production, Processing And Nutrition में प्रकाशित रिपोर्ट से पता चलता है, कच्चे मखाने की तुलना में मखाने को भूनने से इसके पोषक गुणों में सुधार होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला स्नैक है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: रोज घी में भूनकर खाएं मखाने, मिलेंगे ये 5 फायदे

कैसे करें सेवन?

Roasted Chole Or Roasted Makhana What To Choose For A Healthy Snack In DiabetesRoasted Chole Or Roasted Makhana What To Choose For A Healthy Snack In Diabetes

डायबिटीज में आप भुने हुए चने और भुने मखाने का सेवन किस तरह कर रहे हैं, यह बात मायने रखती है। इसे सेवन करने का सही तरीका है-

  1. चने या मखाने को हमेशा ड्राई रोस्ट करें या फिर नाम मात्र का घी उपयोग कर सकते हैं। बहुत ज्यादा तेल या घी का इस्तेमाल करने से बचें।
  2. भुने हुए चने या भुने मखाने के ऊपर काली मिर्च का पाउडर, जीरा पाउडर और सेंधा नमक बुरककर रख सकते हैं।
  3. अगर आप इसका चाट बना रहे हैं, तो भुना मखाना और भुना हुआ चना लें। इस पर कटे प्याज, टमाटर, खीरा और हरी धनिया काटकर डालें। इन पर चुटकी भर नमक और नींबू का रस मिला लें। अब इस चाट का सेवन करें।
  4. आप भुना हुआ चना और भुने हुए मखाने में कई अन्य किस्म के नट्स मिक्स कर सकते हैं। इसका सेवन करना भी फायदेमंद है।
  5. भुने हुए चने और भुने मखाने को वेजिटेबल सूप में डालकर इनका सेवन किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: मखाना खाने से क्या सच में वजन घटता है? एक्सपर्ट से जानें इस बात में है कितना तथ्य

निष्कर्ष

डायबिटीज के मरीजों के लिए भुना चना और भुना मखाना, दोनों फायदेमंद है। इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर भी स्पाइक नहीं करता है। इसलिए, डायबिटीज में स्नैक के रूप में इनमें से किसी भी एक चीज का या दोनों का एक साथ सेवन करना सेहतमंद है। इनका सेवन करने से पाचन क्षमता बेहतर होती है, शरीर को प्रोटीन मिलता है और कैलोरी में कमी होने के कारण मोटापा भी नहीं बढ़ता है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या डायबिटीज के मरीजों को छिलके वाले भुने चने खाने चाहिए या बिना छिलके वाले?

    छिलके वाले भुने चनों में घुलनशील (Soluble) और अघुलनशील (Insoluble) फाइबर तथा एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा काफी होती है, इसलिए छिलके सहित चने खाना ब्लड शुगर नियंत्रण के लिए अधिक फायदेमंद।
  • क्या किडनी से जुड़ी समस्या से जूझ रहे डायबिटीज मरीज नियमित रूप से भुने चने खा सकते हैं?

    किडनी की बीमारी वाले डायबिटीज मरीजों को उच्च प्रोटीन और पोटैशियम के कारण भुने चनों का सेवन करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।

Read Next

→ क्या रोज एक चम्मच अलसी खाने से हार्मोन बैलेंस रहते हैं? जानें खाने की सही मात्रा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 13, 2026 15:32 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Ms Veena V