गलगल को नींबू प्रजाति का फल माना जाता है। पहाड़ी इलाकों में पाए जाने वाले गलगल को कई तरह से खाया जाता है। इसके रस का इस्तेमाल कई तरह की डिशेज में खटास के लिए किया जाता है। गलगल के फल का अचार भी खाया जाता है। पहाड़ी इलाकों में गलगल का अचार ज्यादा प्रचलित है। गलगल का फल स्वाद में खट्टा होता है और इसके छिलके में हल्की कड़वाहट होती है। इस लेख में हम गलगल के फायदे जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित प्रांजल आयुर्वेदिक क्लीनिक के डॉ मनीष सिंह से बात की।
गलगल के फायदे- Galgal Benefits in Hindi
1. गलगल में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसका सेवन करने से आंखों की सेहत अच्छी रहती है और हड्डियां मजबूत बनती हैं।
2. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए ये फल फायदेमंद माना जाता है।
3. जिन लोगों में आयरन की कमी होती है उनके लिए इस फल का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
4. हाजमे को दुरुस्त करने के लिए लोग गलगल का सेवन करते हैं।
5. जिन लोगों को गैस की समस्या होती है, उनके लिए गलगल का फल मददगार माना जाता है।
6. हाई बीपी के मरीजों को गलगल का सेवन करना चाहिए, इसके सेवन से बीपी को कंट्रोल रखा जा सकता है।
7. गलगल एक खट्टा फल और इसमें मौजूद पोषक तत्व हार्ट हेल्थ बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
8. वजन कम करने के लिए आप कैलोरीज की मात्रा कम करना चाहते हैं, तो गलगल का सेवन करें। इसमें फाइबर मौजूद होता है।
स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद है गलगल
गलगल में विटामिन सी मौजूद होता है। त्वचा में एजिंग साइन्स कम करने के लिए इसे फायदेमंद माना जाता है। त्वचा को जवां बनाए रखने में ये फल फायदेमंद होता है। जिन लोगों को पिगमेंटेशन की समस्या है, उनके लिए भी इस फल का सेवन फायदेमंद है। बालों की मजबूती के लिए गलगल का फल लाभदायक होता है। गलगल एक खट्टा फल है और खट्टे फल में कोलाजन बढ़ाने वाले गुण होते हैं जिससे बाल लंबे और घने हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- उबले हुए नींबू का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कब और कैसे करें सेवन
गलगल का सेवन कैसे करें?
- गलगल के फल के रस को आप किसी डिश में मिलाकर खा सकते हैं, जैसे पोहा या उपमा। इसका अचार भी बनाया जाता है।
- गलगल के फल को मुरब्बा, चटनी, शरबत बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।
- इसका सेवन करने का सही समय सुबह का वक्त होता है। डॉक्टर सुबह ही खट्टे फल को खाने की सलाह देते हैं। लेकिन ध्यान दें कि अगर आपको एसिडिटी की समस्या रहती है, तो खाली पेट गलगल का सेवन न करें।
- इसका सेवन करने के तुरंत बाद पानी न पिएं, इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
- आप गलगल के फल को एक हफ्ते में ही इस्तेमाल कर लें क्योंकि इसके जल्दी खराब होने का डर रहता है।
- आप फ्रिज में गलगल को एक हफ्ते तक स्टोर कर सकते हैं।
गलगल खाने के नुकसान भी हैं?- Side Effects of Galgal in Hindi
- गलगल के फल में जल्दी फंगस लग सकती है इसलिए इसे खरीदकर तुरंत इस्तेमाल कर लें।
- गलगल में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इसके ज्यादा सेवन से पेट में दर्द या डायरिया की समस्या हो सकती है।
- आंखों में गलगल का रस चले जाने से जलन हो सकती है।
- जिन लोगों को हार्टबर्न की समस्या है उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
- गलगल में पोटैशियम की मात्रा भी ज्यादा होती है, अधिक पोटैशियम का सेवन सबके लिए अच्छा नहीं होता। लेकिन बीपी रोगियों के लिए पोटैशियम वाले फलों का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
- कुछ लोगों को इसमें मौजूद खटास के कारण एसिडिटी या अपच की समस्या हो सकती है।
आप किसी गंभीर बीमारी का शिकार हैं, तो डॉक्टर से सलाह लिए बगैर गलगल का सेवन न करें।
images source: masalamonk.com