कोरोना काल के बाद फिर से स्कूल अपनी पूरी स्ट्रेंथ के साथ खुलने लगे हैं। पेरेंट्स बच्चों को स्कूल भेजने, तैयार करने से लेकरउनकी छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान रखते हैं, ताकि उनके बच्चे को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। इसके अलावा पेरेंट्स एक और चीज में बहुत ज्यादा दिमाग लगाते हैं और वो है- सुबह बच्चे को लंच में क्या देना है? आजकल बहुत सारे पेरेंट्स बच्चों के लंच बॉक्स में पास्ता, नूडल्स, सैंडविच, बर्गर आदि देने लगे हैं, जो कि अनहेल्दी होते हैं। आपको अपने बच्चे के टिफिन बॉक्स में कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर चीजेे देनी चाहिए। इससे वे अंदर से मजबूत होते हैं और उनके शरीर का विकास भी अच्छे से होता है। इसके लिए हम आपको कुछ हेल्दी लंच आइडियाज बता सकते हैं, जो बच्चों को पसंद भी आएंगे और हेल्दी भी हैं।
बच्चों के लिए आसान लंच रेसिपीज
1. बच्चों को लंच में आप ओट्स, संतरा और किशमिश से बने मफिंस खाने को दे सकते हैं। इसके साथ आप खीरा और गाजर से बना सलाद और ड्राई नट्स लंच में पैक करके दे सकते हैं।
2. आप बच्चे को लंच में बेसन का चीला, साथ में टमाटर की बनी चटनी और मिक्स वेजिटेबल खाने को दे सकते हैं। इससे उनकी सेहत अच्छी रहेगी और वे खुशी से अपना लंच खा लेंगे।
3. इसके अलावा आप बच्चे को लंच में वेजीटेबल्स को कद्दूकस करके बेसन बैटर में डालकर बनाए गए लाइट स्नैक्स दे सकते हैं, जो देखने में सुंदर, खाने में स्वादिष्ट और पोषण में हेल्दी होते हैं। इसके साथ आप बच्चे को पुदीना-धनिया की चटनी दे सकते हैं। साथ में फ्रूट सलाद भी खाने दे दें, तो उससे उनकी न्यूट्रीशनल जरूरत काफी हद तक पूरी हो जाएगी।
4. आप बच्चे को दोपहर के खाने में स्प्राउट्स फ्राई करके खाने को दे सकते हैं। इसमें आप हींग और जीरे का तड़का लगा सकते हैं। साथ ही सूजी वाला पास्ता या घर में सब्जियां डालकर बना बर्गर भी खाने में दे सकते हैं। आप स्प्राउट्स में अलग-अलग तरह की फलियां शामिल कर सकते हैं।
5. बच्चों को एग रोल या अन्य तरह के रोल खूब स्वादिष्ट लगते हैं। ऐसे में आप घर पर उनके लिए सब्जियों से बना रोल बना सकते हैं। इसके लिए आप गाजर, बीटरूट, प्याज और फूलगोभी आदि को फ्राई करके रोल तैयार कर सकते हैं। इसके साथ आप ब्रेड को सब्जियों के साथ फ्राई करके भी उन्हें खाने को दे सकते हैं।
6. आप उन्हें लंच में पालक या मेथी के बने पराठे और हरी सब्जियां दे सकते हैं। अगर बच्चे को हरी सब्जियां पसंद नहीं हैं, तो उन्हें पुदीना और धनिया से बनी चटनी खाने को दे सकते हैं।
इसे भी पढे़ं- घर का खाना नहीं खाता है आपका बच्चा? तो इन 5 तरीकों से खिलाएं जिद्दी बच्चों को हेल्दी फूड्स
7. आपके बच्चे को अगर साउथ इंडियन फूड पसंद हैं, तो आप उन्हें खाने में इडली, डोसा और सांभर दे सकती हैं। इसके अलावा संतरा, सेब और अलग-अलग तरह के फल भी साथ में जरूर खाने को दें।
(All Image Credit- Freepik.com)