फेस्टिव सीजन चल रहा है। इस मौके पर एक-दूसरे को गिफ्ट देने का सिलसिला शुरू हो चुका है। कुछ लोग शो पीस, कुछ लोग कपड़े, तो कुछ लोग खाने-पीने की चीजें गिफ्ट में देते हैं। इस मौके पर बाजारों में हेल्दी से लेकर अनहेल्दी सभी चीजें लगी होती हैं, जिन्हें अकसर लोग एक-दूसरे को उपहार के तौर पर देते हैं। अगर आप भी अपनों को कुछ गिफ्ट देने का सोच रहे हैं, तो कुछ हेल्दी चीजों को ऑप्शन में रख सकते हैं। वैसे तो लोग हमेशा अच्छा गिफ्ट देने की ही सोचते हैं, लेकिन जाने-अनजाने में हम कई बार ऐसी चीजें गिफ्ट कर देते हैं जो हेल्थ के लिए सही नहीं माने जाते हैं। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे फूड आइट्म्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने अपनों को गिफ्ट में दे सकते हैं। यह उनकी हेल्थ के अनुकूल भी होंगे। हेल्दी चीजें आपके अपनों को हमेशा स्वस्थ रखते हैं और इससे उनके स्वास्थ्य को भी लाभ मिलता है। आप चाहें तो नीचे बताए जा रहे चीजों को गिफ्ट में दे सकते हैं।
इन फूड्स को करें गिफ्ट
दिवाली का मौका सभी के लिए खास होता है। इस मौके पर लोग एक-दूसरे को गिफ्ट देकर खुशियां बांटते हैं। आप इन फूड आइट्म्स को गिफ्ट में दे सकते हैं।
1. डार्क चॉकलेट्स
डार्क चॉकलेट्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसे आप फेस्टिव सीजन के मौके पर एक-दूसरे को गिफ्ट दे सकते हैं। डार्क चॉकलेट्स विटामिंस, मिनरल्स से भरपूर होता है। यह हृदय के लिए बेहद लाभदायक होता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। साथ ही डार्क चॉकलेट्स कमजोरी, डिप्रेशन और थकान को भी दूर करता है।
इसे भी पढ़ें - क्या दिवाली के बाद सच में जरूरी है बॉडी डिटॉक्स? Rujuta Diwekar से जानें इसके नुकसान
2. नट्स या ड्राय फ्रूट्स
वैसे तो अधिकतर लोग दिवाली के मौके पर एक-दूसरे को ड्राय फ्रूट्स गिफ्ट में देते हैं, लेकिन कुछ लोग इसे अपने गिफ्टिंग ऑप्शन में नहीं रखते हैं। अगर आप भी कुछ अच्छा गिफ्ट देना चाहते हैं, तो ड्राय फ्रूट्स को भी इसमें शामिल करें। इसमें आप अखरोट, बादाम, काजू, पिस्ता आदि को ड्राय फ्रूट्स बॉक्स में शामिल करवा सकते हैं। ये सभी हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। नट्स या ड्राय फ्रूट्स न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है।
3. हेल्दी बार
हेल्दी बार गिफ्टिंग का एक अच्छा ऑप्शन है। अगर आप जिसको गिफ्ट दे रहे हैं, उनके घर में छोटे बच्चे हैं तो हेल्दी बार गिफ्ट में दिया जा सकता है। इसे बच्चे बहुत शौक से खाते हैं, यह हेल्दी भी होता है। हेल्दी बार प्रोटीन का भी अच्छा सोर्स होता है। हेल्दी बार विटामिंस, मिनरल्स से भरपूर होता है।
4. मखाना
मखाना को स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। मखाना सेहत का खजाना है। प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, नमी, हेल्दी फैट, फॉस्फोरस, आयरन, कैल्शियम और विटामिंस से भरपूर होता है। दिवाली के मौके पर अपनों को मखाना गिफ्ट करना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इससे आपके अपनों की सेहत हमेशा तंदुरुस्त रहेगी। मखाना को गिफ्टिंग बॉक्स में रखकर दिया जा सकता है।
5. फ्रेश फ्रूट्स
आप सोच रहे होंगे कि फलों को गिफ्ट में देना क्या अच्छा विकल्प है? तो हां, आप दिवाली के मौके पर फल भी एक-दूसरे को गिफ्ट में दे सकते हैं। इसमें रंग-बिरंगे फलों को शामिल किया जा सकता है। आप संतरा, सेब, केला, अनार, अनानास, स्ट्रॉबेरी, कीवी, चीकू आदि की एक टोकरी तैयार करवा सकते हैं और इसे दिवाली के मौके पर गिफ्ट में दे सकते हैं। वैसे भी फल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं।
इन फूड्स को गिफ्ट में देने से करें परहेज
- पैक्ड जूस
- कूकीज
- मिठाइयां जैसे- सोनपापड़ी, रसगुल्ला, लड्डू, बर्फी आदि।
- चॉकलेट्स
- केक
- नमकीन, चिप्स पैक्ड फूड आइट्म्स
इसे भी पढ़ें - इस दिवाली को खूबसूरत बनाने के लिए अपनी मां को गिफ्ट करें ये चीजें, जल उठेंगे मुस्कुराहट के दीपक
आप इन चीजों को गिफ्ट में देना पूरी तरह से अवॉयड कर सकते हैं। ये चीजें सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होती हैं, बल्कि इससे सेहत को नुकसान ही पहुंचता है।.
अगर आपने अभी तक अपनों को दिवाली गिफ्ट नहीं दिया है, तो हेल्दी फूड आइटम्स को ही अपने गिफ्ट की लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इससे आपको अपनों को भी लगेगा कि आप उनकी सेहत को लेकर फ्रिकमंद हैं। फेस्टिव सीजन खुशियों को होता है, इसलिए इस मौके पर सेहत में सुधार करनी वाली चीजों को ही गिफ्ट में देना अच्छा विकल्प होता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version