Expert

बच्चों को खिलाएं ये 4 प्रकार की मछलियां, शरीर और दिमाग का विकास होगा तेज

Healthy Fish Choices for Kids good health: बच्चों के विकास में मछली अहम भूमिका निभा सकती है। लेकिन उनके लिए कौन सी मछली सही है ये पेरेंट्स को जानना जरूरी है।
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों को खिलाएं ये 4 प्रकार की मछलियां, शरीर और दिमाग का विकास होगा तेज


Healthy Fish Choices for Kids good health : बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए सही और पोषणयुक्त आहार का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। बच्चों के पोषण वाले खाने में मछली की भी अहम भूमिका है। मछली में प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन डी और मिनरल्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। बच्चों की डाइट में मछली को शामिल करने से उनका शारीरिक और मानसिक विकास तेजी से होता है। लेकिन जब बच्चों को मछली खिलाने की आती है, तो पेरेंट्स कंफ्यूज रहते हैं कि उन्हें कौन सी किस्म की मछली खिलानी चाहिए। इस लेख में हम इसी कंफ्यूजन को दूर करेंगे।

बच्चों को कौन-सी मछली खिलानी चाहिए?

फरीदाबाद के सेक्टर-8 स्थित सर्वोदय अस्पताल की चीफ डाइटिशियन मीना कुमारी का कहना है कि बाजार में मिलने वाली सभी खाने वाली मछलियां बच्चों के स्वास्थ्य के लिए उपयुक्त नहीं होती है। कुछ मछलियों में मरकरी की मौजूदगी होती है। बच्चे अगर मरकरी का सेवन ज्यादा मात्रा में करें, तो इससे उनके गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए हल्की, पौष्टिक और कम मरकरी वाली मछलियां ही बच्चों को खिलानी चाहिए।

fish-powder-kids-inside

इसे भी पढ़ेंः छोटे बच्चों को मच्छरों से बचाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, जानें कैसे दूर भगाएं मच्छर 

1. रोहू मछली- Health Benefits of Rohu

बिहार, बंगाल और दक्षिणी भारतीय राज्यों में रोहू मछली का सेवन काफी प्रचलित है। रोहू मछली में मरकरी की मात्रा बहुत कम होती है। साथ ही, रोहू मछली में विटामिन A, D और कैल्शियम पाया जाता है। डाइटिशियन मीना कुमारी के अनुसार, रोहू मछली का सेवन करने से बच्चों में ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने और शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। रोहू कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित करता है, जिससे हार्ट प्रॉब्लम का खतरा कम होता है।

2. सालमन- Salmon fish Health Benefits

सालमन मछली बच्चों के दिमागी विकास को बेहतर बनाती है। इस मछली में फाइबर पाया जाता है, जो बच्चों के पाचन तंत्रिका को बेहतर बनाकर कब्ज, पेट में दर्द और एसिडिटी को कम करता है। सालमन मछली में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है। सालमन मछली के पोषक तत्व बच्चों की एनर्जी को भी बूस्ट करता है।

इसे भी पढ़ेंः गले की खराश और कफ से छुटकारा दिलाएगी अनार के छिलके की चाय, जानें अन्य फायदे

3. हिलसा- Health Benefits of Hilsa

रोहू, सालमन और मांगूर मछली के मुकाबले में हिलसा मछली में हड्डियां ज्यादा पाई जाती हैं। हिलसा ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। यह बच्चों की दिमागी कार्यक्षमता को बढ़ाता। जिससे उनकी चीजों को याद रखने की क्षमता तेज होती है। डाइटिशियन मीना कुमारी का कहना है कि सप्ताह में एक बार हिलसा मछली का सेवन करने से चीजें जल्दी याद होती हैं। इसमें मौजूद DHA (Docosahexaenoic Acid) बच्चों के ब्रेन डेवेलपमेंट और कॉग्निटिव स्किल्स को बेहतर करता है।

इसे भी पढ़ेंः बच्चे की दूध की बोतल साफ करते समय जरूर रखें इन 5 बातों का ध्यान, वरना बीमार पड़ सकता है बच्चा 

fish-powder-kids-inside2

4. कैटफिश (Singhara)

कैटफिश को मांगूर मछली भी कहा जाता है। कैटफिश में हाई प्रोटीन पाया जाता है। यह बच्चों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने और चोट की तेजी से रिकवरी में मदद करता है। हालांकि कैटफिश का मरकरी लेवल थोड़ा हाई होता है। इसलिए 2 साल की उम्र के बाद ही बच्चों को कैटफिश खिलानी चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः चाय के साथ खाएं ये 5 ग्लूटेन फ्री स्नैक्स, वजन घटाने में मिलेगी मदद

बच्चों को मछली खिलाने के फायदे- Health Benefits of Fish for kids

- मछली के पोषक तत्व बच्चों के दिमागी विकास को बेहतर बनाते हैं।

- विभिन्न प्रकार की मछलियों में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड आंखों के विकास को बढ़ावा देता है, जिससे नजरें तेज होती हैं।

- मछली में प्रोटीन और जिंक होता है, जो इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाकर बच्चों में बीमारियों के खतरे को कम करता है।

- मछली के पोषक तत्वों बालों की चमक और त्वचा की रंगत को बेहतर बनाते हैं।

निष्कर्ष

बच्चों को सही मछली खिलाने से उनके विकास में मदद मिल सकती है। बच्चों को ठोस आहार खिलाने की शुरुआत के बाद ही मछली का सेवन करना सुरक्षित होता है। लेकिन ध्यान रहे कि मछली की हड्डियां काफी पतली होती है। बच्चों को मछली खिलाने से पहले हड्डियों को सही तरीके से जरूर निकालें। अगर मछली की हड्डी बच्चे के गले में फंस जाए, तो तुरंत डॉक्टर से मदद मांगे।

Read Next

क्या बच्चों की त्वचा पर बेसन का इस्तेमाल करना सुरक्षित है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer