Energy Ke Liye Kya Piye: यह बात आप जानते ही होंगे कि दिन भर एक्टिव और एनर्जेटिक रहने के लिए सुबह का नाश्ता हेल्दी होना चाहिए। अगर आप हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ता नहीं करते हैं, तो दिन भर लो फील कर सकते हैं, कामकाज में मन नहीं लगेगा और कमजोरी भी महसूस हो सकती है। इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए आवश्यक है कि आप सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल करें। आप चाहें, तो कुछ हेल्दी ड्रिंक्स को भी अपने नाश्ते में जगह दे सकते हैं। किस तरह के ड्रिंक्स को अपने नाश्ते का हिस्सा बनाना चाहिए, आइए हम बताते हैं। इस बारे में हमने Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की है।
एनर्जेटिक रहने के लिए नाश्ते में पिएं हेल्दी ड्रिंक्स- Healthy Drinks For Breakfast In Hindi
पिएं स्मूदी
नाश्ते में अक्सर स्मूदी पी जाती है। यह बहुत ही हेल्दी ड्रिंक है। स्मूदी बनाने के लिए आप बरीज, केले और अपनी पसंद के अन्य फल लें। आप चाहें, तो सब्जियों की समूदी भी बना सकते हैं। इसमें पालक और अन्य हेल्दी सब्जियां मिलाएं। अब इन्हें आपस में ब्लेंड कर लें। इससे पोषक तत्वों से भरी स्मूदी तैयार होगी। आप अपनी स्मूदी में बादाम भी मिक्स करें। पोषक तत्वों से भरी यह स्मूदी आपको हेल्दी और एनर्जेटिक रखेगी।
इसे भी पढ़ें: पूरे दिन एनर्जेटिक रहने के लिए ब्रेकफास्ट में खाएं ये 6 हाई एनर्जी फूड्स
पिएं ग्रीन टी
एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत समझी जाने वाली ग्रीन-टी सबको पीनी चाहिए। नाश्ते के लिए यह बेहतरीन विकल्प है। डायबिटीज के मरीज भी सुबह-सुबह नाश्ते में इसका सेवन कर सकते हैं। ग्रीन-टी पीने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है और कई तरह की गंभीर बीमारियों का जोखिम भी कम होता है। यह आपको दिन भर एनर्जेटिक बनाए रखने में भी मदद करता है।
पिएं फ्रेश जूस
अगर आप डायबिटिक नहीं हैं, तो सुबह-सुबह संतुलित नाश्ते के साथ फ्रेश जूस का सेवन करना भी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जा सकता है। फ्रेश जूस में आप ताजे फल, गाजर और चुकंदर को शामिल करें। अपने मनपसंद फल लें और उनका जूस निकालें। एक गिलास जूस का सेवन करें। हां, अगर डायबिटीज है, तो जूस पीने से पहले एक्सपर्ट की राय लेना न भूलें। जूस में कई तरह के विटामिंस पाए जाते हैं, जो आपको पूरा एक्टिव रखने में मदद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: पूरा दिन एनर्जेटिक रहने के लिए ये 3 चीजें खाकर करें दिन की शुरुआत, दूर रहेगा आलस और थकान
पिएं प्रोटीन शेक
आपने अक्सर बॉडी बनाने वालों को ही प्रोटीन पाउडर या प्रोटीन शेक पीते देखा और सुना होगा। जबकि, स्वास्थ्य के लिए प्रोटीन शेक फायदेमंद होता है। दुकानों में कई तरह के प्रोटीन पाउडर पाए जाते हैं। इसे आप दूध या दही में मिक्स करके पी सकते हैं। इसमें आप अपने मनपसंद फल मिक्स करके पी सकते हैं। ऐसा करने से यह और भी हेल्दी हो जाते हैं।
पिएं चिया सीड ड्रिंक
चिया सीड को पानी या नारियल पानी के साथ मिक्स करे, इसमें नींबू निचोड़कर पी सकते हैं। यह भी सुबह के संतुलित नाश्ते का हिस्सा बन सकता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर और ओमेगा-3 पाए जाते हैं। इससे आपके स्वास्थ्य में सुधार होता है और दिन भर तरोताजा भी महसूस करते हैं।
All Image Credit: Freepik