क्या सर्दी में इस्तेमाल करने चाहिए तांबे के बर्तन, जानें सेहत पर पड़ने वाले प्रभाव

आयुर्वेद में तांबे के बर्तनों के कई फायदे बताए गए हैं। जानें क्या इन्हें सर्दियों में इस्तेमाल करना चाहिए।   
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सर्दी में इस्तेमाल करने चाहिए तांबे के बर्तन, जानें सेहत पर पड़ने वाले प्रभाव


सदियों से खाने में तांबे के बर्तनों का उपयोग किया जाता है। तांबे के बर्तन में खाना खाने या पानी पीने से शरीर कई तरह के फायदे मिलते हैं। लेकिन आयुर्वेद के मुताबिक सर्दियों में तांबे के बर्तनों का उपयोग करना चाहिए। तांबे के बर्तन में रखे पानी का सेवन करने से शरीर में सर्दियों के कारण होने वाली कई बीमारियां दूर होती है। इस पानी की तासीर गर्म होती है, साथ ही ये संक्रमण को खत्म करने में सहायक होता है। इसलिए आप सर्दियों के दिनों में तांबे के बर्तन का इस्तेमाल कर सकते हैं। आगे जानते हैं सर्दियों में तांबे के बर्तन में खाने या पानी पीन के फायदे। 

जोड़ों के दर्द को करें कम

सर्दियों में बुजुर्गों को मुख्य रूप से जोड़ों का दर्द होने लगता है। तांबे में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह जोड़ों में सूजन की वजह से होने वाले दर्द को दूर करने में सहायक होता है। सर्दियों में गठिया या रूमेटाइड गठिया के मरीजों को सुबह तांबे के बर्तन में पानी पीना चाहिए। इससे उनको जोड़ों के दर्द में आराम मिलेगा। तांबे के बर्तन में पानी पीन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है और हड्डी  संबंधी कई रोग दूर होते हैं। 

इसे भी पढ़ें : तांबे के बर्तन में रखा पानी भी सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान, जानें कब नहीं पीना चाहिए इसे

cooper utensil in winter in hindi

आयरन की कमी को दूर करने में सहायक

तांबे के जल से आपको कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। तांबे के बर्तन में भोजन खाने या पानी पीने से आपको आयरन के अवशोषण व कोशिकाओं के निर्माण में सहायता मिलती है। 

पाचन क्रिया को दुरूस्त बनाता है

तांबे के बर्तन में खाने से आपकी पाचन क्रिया ठीक होती है। तांबे पेट के बैक्टीरिया को कम करने का काम करता है। इसके साथ ही पेट में इंफेक्शन, अलसर और पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। कॉपर आपके पेट को साफ करने में मदद करता है। साथ ही आपके लीवर और किडनी के काम को नियंत्रित करता है। इसके अलावा भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषित करने में सहायक होता है। 

हृदय की समस्याओं को दूर करना 

तांबे के बर्तन में खाने या पानी पीने से आपको हृदय संबंधी रोगों की खतरा कम हो जाता है, क्योंकि तांबे में हृदय रोग को दूर करने के गुण पाए जाते हैं। तांबा शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। 

आपकी त्वचा व आंखों के लिए आवश्यक

तांबे के बर्तन इस्तेमाल करने से आपके शरीर में मेलेनिन बनने लगता है। इसके अलावा कॉपर नई कोशिकाओं को निर्माण में सहायक होता है। इससे त्वचा की ऊपरी परत स्वस्थ और बेहतर बनती है। 

इसे भी पढ़ें : सुबह खाली पेट पिएं तांबे के बर्तन में रखा पानी, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे


तांबे के बर्तन में कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए

तांबे के बर्तनों में दूध या दूध से बनी चीजें नहीं खानी चाहिए। इसके साथ ही खट्टी चीजें या खट्टे फलों के जूस को तांबे के ग्लास में नहीं पीना चाहिए। इससे फूड पॉयजिंग की संभावना बढ़ जाती है। 

Read Next

किडनी डायलिसिस के बाद मरीज जरूर बरतें ये 5 सावधानियां, नहीं पहुंचेगा सेहत को नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version