
बारिश के मौसम में और सावन के सीजन में अगर अगर झूले का मजा नहीं लिया तो क्या इंजॉय किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि झूला-झूलना केवल मनोरंजन के लिए ही नहीं है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं? जी हां, आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि झूला झूलने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं। साथ ही जानेंगे कि बच्चों के विकास में झूला झूलना कैसे मददगार है। इसके लिए हमने गेटवे ऑफ हीलिंग साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी (Dr. Chandni Tugnait, M.D (A.M.) Psychotherapist, Lifestyle Coach & Healer) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...

1 - एक अच्छा व्यायाम है झूला झूलना
झूला झूलने को एक अच्छे व्यायाम के रूप में देखा जा सकता है। आपने देखा होगा जब हम झूला झूलते हैं तो इस प्रक्रिया में हम आगे और पीछे की तरफ जाते हैं। इसका पूरा श्रेय आपके वेट और स्पीड दोनों पर जाता है। ऐसा करने से शरीर की कसरत होती है, जिससे शरीर को शारीरिक फायदे भी होते हैं।
2 - तनाव को कम करता है झूला
स्ट्रेस को कम करने में झूला झूला एक बेहतर विकल्प है। बता दें कि अगर आप तनावग्रस्त है या खराब मूड में हैं तो आप झूला झूल सकते हैं और अपने तनाव को दूर कर सकते हैं। बता दें कि झूला झूले से व्यक्ति को शारीरिक फायदों के साथ-साथ मानसिक फायदे भी होते हैं।
इसे भी पढ़ें- खुद को मोटिवेट कराने के 12 तरीके, जानें मनोवैज्ञानिक से
3 - मूड अच्छा करता है झूला झूलना
खराब मूड को अच्छा करने में झूला आपके बेहद काम आ सकता है। झूले झूले से व्यक्ति के शरीर में हैप्पी हारमोंस रिलीज होते हैं, जिससे व्यक्ति अच्छा महसूस करता हैय़ ऐसे में आप अपने मूड को अच्छा करने के लिए झूला झूल सकते हैं।
4 - बॉडी अवेयरनेस बढ़ाता है झूला
बॉडी अवेयरनेस को बढ़ाने के लिए आप झूले की मदद ले सकते हैं। बता दें कि जब कोी व्यक्ति झूला झूलता है तो उसके दिमाग के साथ साथ वॉडी भी एक्टिव हो जाती है। शरीर पैरों के माध्यम से झूले को धकेलता है। ऐसा करने से शरीर की सतर्कता बढ़ती है और बॉडी उस झूले के साथ आगे और पीछे रन करती है।
इसे भी पढ़ें - Sawan Special: सावन की इस बारिश में नहाने के हैं कई गजब फायदे, जानें बारिश में कब नहाएं और कब नहीं?
5 - मसल्स होती हैं एक्टिव
बॉडी की मसल्स भी झूला झूलने के कारण एक्टिव हो जाती हैं। जैसे कि हमने पहले भी बताया जब झूला झूलते हैं तो व्यक्ति का शरीर आगे पीछे होता है। इस दौरान शरीर को बैलेंस बनाए रखने के लिए मसल्स एक्टिव हो जाती है और इसी कारण व्यक्ति अपनी गति को तेज और धीमी कर सकता है।
6 - कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ता है झूला
झूला झूलने से कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ता है। बता दें कि शरीर के कुछ अंग झूले के साथ संपर्क बनाए रखने के लिए कड़ी परिश्रम करते हैं। ऐसे में जब व्यक्ति का शरीर पूरी गति के साथ झूला झूलता है तो व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास का भी विकास होता है।
बच्चों के लिए झूला-झूलने के फायदे
बच्चों के लिए झूला झूलना उनके विकास में बेहद मददगार है। बता दें कि झूला झूलने से बच्चे बैलेंस बनाए रखना सीखते हैं। साथ ही वह फोकस करने की क्षमता को भी बड़ा पाते हैं। झूला झूलने से उनकी गर्दन को मजबूती मिलती है और बच्चा खुद को खुश और उनका मूड अच्छा रहता है।
नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि झूला झूलने से व्यक्ति को कई फायदे होते हैं। खासकर मानसिक तौर पर व्यक्ति काफी स्ट्रांग महसूस कर सकता है। ऐसे में सावन के महीने में और बारिश के इस मौसम में झूलेा झूलना एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
इस लेख में इस्तेमाल की जानें वाली फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।
Read More Articles on mind-body in hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
- Current Version