What Is The Best Way To Consume Kalonji: कलौंजी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा में किया जा रहा है। इसके अलावा, इसे स्वाद बढ़ाने के लिए खाना में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह एक देसी मसाला है जिसे आयुर्वेद में औषधि माना गया है। इसमें प्राकृतिक गुण होते हैं जिससे यह कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद होती है। कलौंजी का सेवन आप चाय बनाकर भी कर सकते हैं। अगर रोज सुबह आप एक कप कलौंजी की चाय पीते हैं, तो आपको कई फायदे मिलेंगे। इसके फायदों के बारे में जानने के लिए हमने बात कि बेंगलुरु के जिंदल नेचरक्योर इंस्टीट्यूट की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बबीना एन.एम से।
सेहत के लिए कलौंजी की चाय पीने के फायदे- Health Benefits of Drinking Kalonji Tea
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर- Full of Antioxidants
कलौंजी की चाय में थाइमोक्विनोन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो सेल्स को डैमेज होने से बचाने में मदद करते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट कैंसर, दिल से जुड़ी बीमारियों और डायबिटीज जैसी पुरानी बीमारियों के खतरे को भी कम करते हैं।
ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है- Control Blood Sugar
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो कलौंजी की चाय आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। कलौंजी की चाय में ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाले गुण पाए जाते हैं। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में भी मदद करती है।
इसे भी पढ़ें- कलौंजी खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे
शरीर की सूजन कम होती है- Reduce Inflammation
कलौंजी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इससे शरीर में दर्द और सूजन की समस्या कम होती है। यह अस्थमा और हड्डियों के दर्द में भी राहत देती है। इसके नियमित सेवन से आपको शरीर में दर्द से राहत मिल सकती है।
पाचन के लिए फायदेमंद- Good For Digestion
कलौंजी की चाय के सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। यह पाचन क्रिया को तेज करने और गट को हेल्दी रखने में मदद करता है। अगर आपको पेट में अल्सर या कब्ज जैसी समस्याएं हैं, तो आप इसका सेवन कर सकते हैं।
कलौंजी की चाय कैसे बनाएं- How To Make Kalonji Tea
कलौंजी की चाय बनाने के लिए पानी में 1 चम्मच कलौंजी डालें। उबलने के बाद इसमें थोड़ा शहद मिलाएं। पानी आधा रहने तक पकाएं और हल्का ठंडा करके सेवन करें।
इसे भी पढ़ें- कलौंजी के बीज से घटाएं वजन, इन 4 तरीकों से करें सेवन
कलौंजी की चाय का सेवन किस तरह करना चाहिए? Right Way To Consume Kalonji Tea
सुबह के समय पिएं- Morning Time
कलौंजी की चाय का सेवन आप सुबह खाली पेट कर सकते हैं। इससे आपका पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहेगा। साथ ही, बॉडी का मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए भी यह फायदेमंद है।
खाने के बाद- After Meals
मील के बाद कलौंजी की चाय लेने से खाना अच्छे से पचेगा। इससे शरीर खाने से मिलने वाले पोषक तत्वों को भी सोख पाएगा। यह खाने के बाद ब्लड शुगर के खतरे को भी रोक सकता है।
रात में सोने से पहले- Before Sleep
आप रात में सोने से पहले भी इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी बॉडी रिलैक्स होती है। साथ ही, आपको शांतिपूर्ण नींद आती है।
अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या का इलाज ले रहे हैं, तो अपने डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना न भूलें।