पोषक तत्वों से भरपूर कुलथी की दाल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है, इसका सेवन कई तरह की गंभीर बीमारियों को कंट्रोल करने में सहायक साबित हो सकता है। कुलथी की दाल में पोषक तत्वों और प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिस वजह से इसके सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। कुलथी दाल का सेवन ज्यादातर लोग लंच या डिनर में करते हैं लेकिन अगर आप कुलथी दाल को रातभर भिगोकर सुबह इसका सेवन करेंगे तो इससे आपको अनेक लाभ मिलेंगे। इसके सेवन से न केवल वजन कंट्रोल हो सकता है बल्कि पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) खाली पेट कुलथी खाने के फायदे बता रहे हैं।
खाली पेट कुलथी खाने के फायदे - Health Benefits Of Having Horse Gram On An Empty Stomach In Hindi
कुलथी दाल में प्रोटीन के साथ-साथ फेनोलिक एसिड, फ्लेवोनोइड के साथ कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को हेल्दी रखने में सहायक होते हैं। विटामिन, खनिज के साथ घुलनशील फाइबर से भरपूर कुलथी की दाल का खाली पेट सेवन आपको कई शारीरिक समस्याओं के बचा सकता है।
1. खाली पेट भीगी हुई कुलथी या कुलथी का पाउडर पानी के साथ लेने से सेहत को अनेक लाभ मिलते हैं। इसके सेवन से पाचन प्रणाली (digestive system) को सुधारा जा सकता है और पेट से जुड़ी समस्याओं को कम किया जा सकता है।
2. खाली पेट कुलथी का सेवन वजन कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे भूख कम लगती है।
इसे भी पढ़ें: ज्यादा अरहर की दाल खाने से शरीर को पहुंचते हैं ये 6 गंभीर नुकसान, डायटीशियन से जानें
3. कुलथी दाल में मौजूद फाइबर और प्रोटीन शरीर में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। रोजाना सुबह कुलथी दाल का सेवन डायबिटीज मैनेजमेंट में सहायक हो सकता है।
4. कुलथी के सेवन से पेट संबंधी समस्याओं जैसे कि कब्ज, गैस और अपच को कम किया जा सकता है।
5. कुलथी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और अन्य श्वसन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: किस दाल को कितनी देर भिगोकर रखना चाहिए? जानें डायटिशियन से
6. कुलथी में कई तरह के विटामिन्स के साथ फॉलेट, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को हेल्दी रखने में सहायक होते हैं।
7. कुलथी के नियमित सेवन से शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है और हृदय स्वास्थ्य यानी हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाया जा सकता है।
8. रोजाना खाली पेट कुलथी के सेवन का अच्छा असर स्किन और बालों पर भी दिखाई देता है। इससे स्किन बेहतर होती है और बालों को भी पोषण मिलता है।
खाली पेट कुलथी कैसे खाएं? - How To Eat Horse Gram On An Empty Stomach
कुलथी के पाउडर को या 2 चम्मच कुलथी की दाल को रातभर के लिए 1 गिलास पानी में भिगोकर रखें। अगली सुबह इस पानी को पिएं और साथ में भीगी हुई दाल खाएं, अगर आपने इसका पाउडर भिगोया है तो आप पानी में मिक्स करके इसे पी सकते हैं।
ध्यान दें कि हर व्यक्ति का शरीर उसकी आवश्यकताओं के अनुसार भिन्न होता है, इसलिए किसी भी तरह की नई शुरुआत से पहले डॉक्टर से परामर्श करना उचित होता है।
All Images Credit- Freepik