Fri Sep 11, 2026 | 06:56 PM IST

Doctor Verified

क्या प्रेग्नेंसी में कुलथी की दाल खा सकते हैं? डॉक्टर से जानें जवाब

प्रेग्नेंसी के दौरान खानपान से जुड़ा एक सवाल यह भी है क्या महिलाएं कुलथी की दाल (हॉर्स ग्राम) का सेवन कर सकती हैं? आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब।

Can we eat Horse Gram Dal During Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के मन में खानपान को लेकर कई प्रकार के सवाल आते हैं। खासकर प्रेग्नेंसी के शुरुआती और आखिरी महीनों में महिलाएं अक्सर अपने डॉक्टर ये पूछती हैं कि उन्हें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। प्रेग्नेंसी के दौरान खानपान से जुड़ा एक सवाल यह भी है क्या महिलाएं कुलथी की दाल (हॉर्स ग्राम) का सेवन कर सकती हैं? कुलथी की दाल भारतीय पारंपरिक भोजन का एक अहम हिस्सा है। आज भी ग्रामीण भारत में एक बड़ी मात्रा में कुलथी की दाल का सेवन किया जाता है।

लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कुलथी की दाल (Horse Gram Dal ) सेवन करना चाहिए या नहीं इसको लेकर कंफ्यूजन बना रहता है। आज इस लेख में गुरुग्राम स्थित सी के बिड़ला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आस्था दयाल से इस कंफ्यूजन को दूर करने की कोशिश करेंगे।

इसे भी पढ़ें: क्या पीरियड्स के दौरान खट्टा खाने से ज्यादा ब्लीडिंग होती है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Can-we-eat-horse-gram-dal-during-pregnancy-inside1

क्या प्रेग्नेंसी में कुलथी की दाल खा सकते हैं?- Can we eat Horse Gram Dal During Pregnancy

डॉ. आस्था का कहना है कि कुलथी की दाल की तासीर गर्म होती है। जो महिलाएं सर्दियों के मौसम में प्रेग्नेंट रहती हैं, उन्हें कुलथी की दाल का सेवन करने की सलाह दी जाती है। कुलथी की दाल के पोषक तत्व सर्दियों में प्रेग्नेंट महिलाओं को सर्दी-ज़ुकाम और बुखार की समस्या में आराम दिलाते हैं। लेकिन गर्मी के मौसम में प्रेग्नेंट महिलाओं को कुलथी की दाल का सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही, जिन महिलाओं की प्रेग्नेंसी में किसी प्रकार की परेशानी है, उन्हें कुलथी की दाल का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः रुके हुए पीरियड्स को जल्द लाने में मदद करेगा ये हर्बल काढ़ा, न्यूट्रिश्निस्ट से जानें रेसिपी

प्रेग्नेंसी में कुलथी की दाल खाने के फायदे- Health Benefits of Consuming Horse Gram During Pregnancy

स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ का कहना है कि प्रेग्नेंट महिलाओं को अगर कुलथी की दाल का सेवन करने की सलाह दी जाती है, तो इससे उन्हें और गर्भस्थ शिशु को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। आइए आगे जानते हैं इसके बारे में...

कुलथी की दाल में पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है। प्रेग्नेंसी के दौरान कुलथी की दाल का सेवन करने से शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने में मदद मिलती है। यह एनीमिया से भी राहत दिलाता है।

प्रेग्नेंसी में कुलथी की दाल खाने से इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाने में मदद मिलती है। यह दाल प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले सर्दी, खांसी और बुखार को भी नियंत्रित करता है।

इसे भी पढ़ेंः एक दिन में पैरासिटामॉल की कितनी गोलियां खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसे ज्यादा खाने के नुकसान

कुल्थी की दाल में मौजूद फिनोल तत्व प्रेग्नेंसी के दौरान स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद कर सकता है।

इस दाल में फाइबर से भरपूर होता है, जो प्रेग्नेंसी के दौरान कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ेंः महिलाओं के शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने पर दिखाई देते हैं ये 7 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

निष्कर्ष

प्रेग्नेंसी में कुलथी की दाल का सेवन पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है। इसे खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। अगर आपको कुलथी की दाल का सेवन करने के बाद आपको पेट में दर्द, कब्ज और एसिडिटी की समस्या होती है, तो इसका सेवन करने से बचें।

Read Next

क्या प्रेग्नेंसी में अर्जुन की छाल का सेवन कर सकते हैं? जानें आयुर्वेदाचार्य से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Ashu Kumar Das

Ashu Kumar Das

Senior Sub Editor

जिंदगी एक सफर है और इस सफर को खूबसूरत बनाए रखने के लिए बॉडी को हेल्दी और फिट रखना बहुत जरूरी है। आशु इन्हीं बातों को फॉलो करती हैं। इन्हें स्वास्थ्य विषयों पर लिखना और अलग-अलग विषयों पर वीडियो बनाना खासा पसंद है। साथ ही इन्हें तरह-तरह की किताबें पढ़ना, सोलो ट्रैवलिंग करना और अजनबी लोगों को दोस्त बनाना बहुत पसंद है। इन्हें पत्रकारिता और लेखन में करीब 4 साल का अनुभव है। इन्होंने डिजिटल मीडिया में हेल्थ राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। हेल्थ के अलावा आशु राजनीति लेखन में काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 13, 2025 14:10 IST

    Published By : Ashu Kumar Das

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content