डक वॉक एक्सरसाइज (बत्तख की तरह चलने) से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इसे करने का तरीका

कैटरीना कैफ जैसी बॉलीवुड सेलेब्स भी डक वॉक की बड़ी प्रशंसक हैं। यदि आप भी उनके जैसे ही टोंड बाॅडी चाहती हैं तो, डक वॉक को अपने वर्कआउट में शामिल करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
डक वॉक एक्सरसाइज (बत्तख की तरह चलने) से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इसे करने का तरीका


आपने ‘कैटवॉक’ के नाम से तो आप वापस होंगी और शायद कभी ना कभी आपने इसे ट्राई भी किया होगा। लेकिन यदि आपके पास एक अच्छी टोन बॉडी नहीं है, तो अच्छा होगा यदि आप कैटवॉक की बजाय डक वॉक करें (Duck Walk Exercise) असल में यह न सिर्फ आपके पेट को सही शेप देगी बल्कि आपको टोन्ड और कसावदार लोअर बॉडी भी मिलेगी!  डक वॉक एक्सरसाइज (बत्तख की तरह चलने(Duck Walk Exercise) शरीर के निचले पेट, क्वाड्स, ग्लूट्स और जांघो पर काम करती है। इसके अलावा, कई छोटी मांसपेशियां के लिए भी लाभदायक है। भले ही यह आप को अजीब एक्सरसाइज महसूस हो, क्योंकि इसे करते समय आप एक डक की तरह बन जाते हैं। इसलिए लोअर बॉडी में मजबूती के लिए यह एक अच्छी एक्सरसाइज है(Duck Walk Exercise)।

Insideduckexercisebenefits

डक वॉक एक्सरसाइज (बत्तख की तरह चलने) के फायदे (Health Benefits of Duck Walk)

1. पेट अंदर होता है (Flat Belly)

डक वॉक पूरे शरीर की कसरत है। भले ही यह कम असरदार हो पर निकले पेट को सपाट करने में बहुत असरदार है। क्योंकि यह उन मांसपेशियों पर काम करती है जो पेट की मांसपेशियों को सख्त और अधिक टोंड बनाती हैं।

2. स्टेमिना बढ़ाती है (Increases Stamina)

पैरों की मांसपेशियों का स्टैमिना बढ़ाना चाहती है तो डक वॉक बेहतर विकल्प है। इसका एक कारण यह भी है कि डक वॉक  करते समय आपके दिल की धड़कन एकदम से बढ़ती है। जिसकी वजह से शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई भी अच्छी हो जाती है।

3. कसावदार जांघे (Tone thighs)

ध्यान से इस कसरत को किया जाए तो आप देखेंगी कि आप की जांघों को इस कसरत में ज्यादा मेहनत पड़ती है। जिसकी वजह से आपका यह हिस्सा और अधिक टोन हो जाता है।

InsideDUCKEXERCISE

इसे भी पढ़ें : हाथ मोटे हैं तो रोज करें ये 5 आसान एक्सरसाइज, बिना भारी वजन उठाए कम होगी हाथ की चर्बी

4. स्ट्रेंथ और कार्डियो एक्सरसाइज (Strength And Cardio Exercises)

बहुत सी अन्य एक्सरसाइज की तरह ही यह एक्सरसाइज भी स्ट्रेंथ एक्सरसाइज और कार्डियो दोनों ही है। इसे आप जिस तरह से करती हैं उस हिसाब से आप इसे स्ट्रेंथ या कार्डियो का नाम दे सकती हैं। अगर आपको अपने वर्कआउट लक्ष्य के लिए मजबूती चाहिए है तो यह एक्सरसाइज आपको वह मजबूती प्रदान करती है। अगर आप इसे कार्डियो बनाना चाहती हैं तो इसे कुछ समय अधिक के लिए परफॉर्म कर सकती है।

5. डक वॉक देती है अच्छा पोश्चर ( Improves Posture) 

डक वॉक करने के लिए आपको स्क्वाट की सबसे डीप फॉर्म में जा कर एक अच्छे पोश्चर में रहना होता है। इसके लिए आप अपने पेट को मजबूत रखें, अपने कंधों को पीछे रखें और अपनी छाती को ऊपर की ओर रखें। अगर आपका ऐसा पोश्चर नहीं है तो आपको दुबारा से इसी अवस्था में आने की प्रैक्टिस करने चाहिए। इसके साथ साथ आपको यह ध्यान में रखने की भी जरूरत है कि आप इसे करते समय जितना स्क्वाट में झुकती हैं उससे भी थोड़ा नीचे जाएं। अगर आपसे यह नही हो रहा है तो किसी ऐसे प्वाइंट को पकड़ें जिस कारण आप यह नहीं कर पा रही हैं और उसे मजबूत बनाने पर ध्यान दें। 

इसे भी पढ़ें : महिलाएं जरूर अपनाएं ये 15-मिनट का 'फुल बॉडी वर्कआउट प्लान', सिर से पांव तक मिलेगी मजबूती

कैसे करें डक वॉक?

इसे करने के लिए अपने पैरों को एक दूसरे से दूरी पर रखें और अपने पंजों को बाहर की तरफ रखें। अपने कंधों को पीछे और अपनी छाती को ऊपर रखने के साथ साथ अपने पेट को भी मजबूत बना कर रखें। अब अपने हिप्स को नीचे की ओर लेकर जाना शुरू करें और साथ साथ अपने घुटनों को भी मोड़ती रहें और उन्हें अपने टखने तक लेकर जाएं। जैसे जैसे आप स्क्वाट करती जाएं अपने हाथों को अपने आगे रखें। जब आप इस अवस्था में आ जाएं तो कुछ कदम आगे बढ़ाएं और फिर पीछे जाएं।

अगर आप अपने शरीर के अंदर मजबूती और लचीलापन चाहती हैं तो यह एक्सरसाइज आपके लिए एक बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज हो सकती है। डक वॉक करते समय आपको स्क्वाट की गहराई में जाना पड़ता है और इससे आपके ज्वाइंट्स भी मजबूत होते हैं। आपको इस अवस्था में कई देर तक रहना होता है, इसलिए बहुत से लोगों को यह एक्सरसाइज मुश्किल लग सकती है। यदि आपके घुटनों, हिप्स या टखनों में कोई क्रोनिक पेन है तो आपको यह एक्सरसाइज अवॉइड करनी चाहिए।

Read more articles on Exercise and Fitness in Hindi

Read Next

रनिंग के ठीक बाद भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां वरना हो सकता है नुकसान

Disclaimer