शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए नियमित रूप से लंबी दौड़ (Running) लगाना सबसे अच्छा व्यायाम माना जाता है। शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य की बात करें तो इसके लिए रनिंग से बेहतर कोई दूसरा विकल्प नहीं है। रनिंग सुबह या शाम किसी भी वक़्त की जा सकती है लेकिन इसे सही तरीके से करना ही सेहत के लिए अच्छा हो सकता है। नियमित रूप से दौड़ लगाने से शरीर की स्टैमिना मजबूत होती है और रनिंग के लिए हमें कोई अलग से व्यवस्था नहीं करनी पड़ती। रनिंग के पहले, रनिंग करते समय या उसके बाद में की गयी गलतियां शरीर के लिए भारी भी पड़ सकती हैं। फिट रहने के लिए चाहे आप रनिंग (दौड़ना) की शुरुआत कर रहे हों या फिर आप एक पुराने रनर हैं, रनिंग के बाद आप अगर ये गलतियां करते हैं तो इसके गंभीर दुष्परिणाम भी आपको भुगतने पड़ेंगे। खासकर लंबे समय तक रनिंग करने वाले लोगों को जानकारी जरूर होनी चाहिए। आइये जानते हैं दौड़ लगाने के बाद होने वाली सामान्य गलतियां (Running Mistakes) जो फायदे की जगह नुकसान का कारण बनती हैं।
रनिंग (दौड़) के बाद ये गलतियां करने से बचें (Things you Should Never do after Running)
लंबी दौड़ लगाने के बाद अक्सर लोग अनजाने में कुछ गलतियां कर बैठते हैं जिनकी वजह से रनिंग के फायदों की जगह शरीर को नुकसान झेलना पड़ जाता है। आइये जानते हैं उन आदतों या गलतियों के बारे में (Running Mistakes to Avoid) जिन्हें रनिंग के बाद नहीं करना चाहिए।
1.रनिंग के बाद भारी काम करने से बचें (Avoid Heavy Work after Running)
दौड़ लगाने के बाद हमारा शरीर थक जाता है और शरीर के सभी अंग तेजी से काम करने लगते हैं। लंबी दौड़ लगाने के ठीक बाद किसी भी प्रकार की भारी चीज उठाने और भारी काम करने से बचना चाहिए। एक्सपर्ट्स रनिंग के तुरंत बाद कुछ समय के लिए सामान्य वातावरण में आराम करने की सलाह देते हैं। आप अगर नियमित रूप से रनिंग करते हैं तो इसके ठीक बाद कोई भारी काम या किसी भारी वस्तु को उठाने से बचें। ऐसा करने से मांसपेशियों में खिंचाव, थकान और कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
2. रनिंग के तुरंत बाद पेशाब करने से बचें (Avoid Urinating after Running)
तमाम एक्सपर्ट्स रनिंग करने वाले लोगों को रनिंग के ठीक बाद पेशाब करने की सलाह देते हैं। कुछ लोगों को रनिंग के दौरान पेशाब की समस्या होती हैं उन्हें चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। दौड़ने से पहले अधिक पानी भी नहीं पीना चाहिए। दौड़ लगाने के कुछ देर बाद जब शरीर का ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन सामान्य हो जाए ता पेशाब आदि कर सकते हैं। लंबी रनिंग के ठीक बाद पेशाब करने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है और पेशाब से जुड़ी समस्याओं के होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें : दौड़ते समय घुटनों में होने लगता है दर्द? इन 5 बातों का रखेंगे ध्यान तो दूर हो जाएगी दर्द की ये समस्या
3. लंबी दौड़ लगाने के बाद गर्म पानी से नहाने से बचें (Do Not Take Hot Water Bath after Long Running)
लंबे समय तक दौड़ लगाने के तुरंत बाद गर्म पानी से नहाना खतरनाक हो सकता है। दौड़ने से हमरे शरीर की मांसपेशियां गर्म हो जाती हैं और शरीर का तापमान भी बढ़ जाता है ऐसे में गुनगुने या गर्म पानी से स्नान करना नुकसानदायक हो सकता है। रनिंग करने के ठीक बाद स्नान करने से बचना चाहिए, रनिंग के काम से काम 30 मिनट बाद स्नान कर सकते हैं। दौड़ लगाने के कुछ समय बाद आप चाहें तो गर्म या सामान्य पानी से नहा सकते हैं। दौड़ने के आधे घंटे बाद जब शरीर रिलैक्स हो जाती है तब गर्म पानी से स्नान करने से दर्द की समस्या भी कम हो सकती है।
4. रनिंग के बाद कपड़ों को बदल लेना चाहिए (Change Your Sweaty Clothes after Running)
दौड़ लगाने के बाद ज्यादा देर तक उन्हीं कपड़ों में रहने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। रनिंग के दौरान शरीर से पसीना ज्यादा निकलता है ऐसे में कपड़े पसीने से बिग जाते हैं। रनिंग के बाद ज्यादा देर तक पसीने से भीगे कपड़ों में रहने से बैक्टीरियल इन्फेक्शन और स्किन से जुड़ी समस्याओं के होने का खतरा रहता है। रनिंग के बाद घर पहुंचने पर कपड़ों को धुल लेना चाहिए। रनिंग करते समय पहने गए कपड़े को लम्बे समय तक ऐसे ही नहीं रखना चाहिए, तुरंत उन्हें धोकर साफ करने से बैक्टीरिया का कपड़ों में रहने की संभावना काम हो जाती है।
इसे भी पढ़ें : सुबह रनिंग के बाद खाएं ये 5 चीजें, तेजी से करेगा आपकी मसल्स की रिकवरी
5. लंबी दौड़ को अचानक बंद नहीं करना चाहिए (Do Not Stop Running Suddenly)
नियमित रूप से लंबी दौड़ लगाने वाल लोगों को अचानक दौड़ना बंद नहीं करना चाहिए। दौड़ लगाते समय आखिरी में आराम से कुछ दूर तक काम स्पीड में दौड़े या चलें। ऐसा करने से शरीर का तामपान और दिल की धड़कन धीरे-धीरे समान्य हो जाएगी। अचानक दौड़ना बंद कर देने से सांस से जुडी समस्या भी हो सकती है। दौड़ लगाने के बाद लगभग 200 से 300 मीटर तक थोड़ी स्पीड में पैदल जरूर चलना चाहिए।
6. दौड़ने के ठीक बाद आराम से बैठने से बचें (Don't Be Inactive Just after Running)
लंबी दौड़ लगाने के बाद शरीर एकदम से थक जाता है और इसके तुरंत बाद आराम करने की भी इच्छा होती है लेकिन दौड़ लगाने के ठीक बाद ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। रनिंग के बाद दिल की धड़कन भी बढ़ जाती है और शरीर का तामपान अधिक हो जाता है। लंबी दौड़ लगाने के बाद शरीर के तापमान और दिल की धड़कन को सामान्य स्थिति में आने तक एकदम से निष्क्रिय नहीं होना चाहिए। दौड़ ख़त्म करने के बाद थोड़े समय तक पैदल चल सकते हैं या फिर कोई हल्की फुल्की गतिविधि कर सकते हैं। दौड़ने के तुरंत बाद एकदम से आराम करना या सोना नहीं चाहिए।
7. दौड़ने के कुछ देर बाद शरीर को हाइड्रेट जरूर करें (Hydrate Your Body after Running)
रनिंग के ठीक बाद शरीर को ऊर्जा और पानी दोनों की जरूरत होती है। दौड़ने से पहले और बाद में शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा जरूर होनी चाहिए। दौड़ने के बाद होने वाली थकान और मांसपेशियों की कमजोरी से बचने के लिए शरीर को रीफ्यूल जरूर करना चाहिए। क्योंकि दौड़ लगाने से शरीर में ऊर्जा की कमी होती है और शरीर में मौजूद पानी पसीने के रूप में बहार निकल जाता है ऐसे में दौड़ने के आड़ शरीर को इनकी जरूरत होती है। दौड़ने के 30 मिनट के भीतर पानी और ऊर्जा दोनों में होना बहुत जरूरी होता है। हालांकि इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि दौड़ने के आड़ अधिक मात्रा में एकसाथ भोजन या पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। यदि आप काम समय के लिए दौड़ लगाते हैं तो सिर्फ पानी से भी शरीर को हाइड्रेट कर सकते हैं लेकिन लंबी दौड़ के बाद शुगर, सोडियम और माल्टोडेक्सट्रिन (धीमी गति से रिलीज कार्बोहाइड्रेट) से युक्त पेय का सेवन करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : जिम नहीं जाते हैं तो 'दौड़ना' है सबसे आसान और बेस्ट एक्सरसाइज, जानें शरीर के शेप के अनुसार रनिंग का सही तरीका
अगर आप भी नियमित रूप से रनिंग करते हैं या करना चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें। अगर आपने भी रनिंग के ठीक बाद होने वाली इन गलतियों को करते हैं तो आज से इन्हें दोहराने से बचें। दौड़ के लिए एक बात का ध्यान अवश्य रखें कि इसे अचानक शुरू या बंद नहीं करना चाहिए। दौड़ शुरू करने से पहले थोड़ी देर वार्म अप जरूर करें और रनिंग बंद करके अचानक आराम कभी मत करें। किसी भी प्रकार की दिक्कत या समस्या होने पर एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।
Read More Articles on Exercise & Fitness in Hindi