जिम नहीं जाते हैं तो 'दौड़ना' है सबसे आसान और बेस्ट एक्सरसाइज, जानें शरीर के शेप के अनुसार रनिंग का सही तरीका

दौड़ना शरीर के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में यह समझना भी हमारा फर्ज है कि दौड़ने के नियम क्या है। पढ़ते हैं आगे...
  • SHARE
  • FOLLOW
जिम नहीं जाते हैं तो 'दौड़ना' है सबसे आसान और बेस्ट एक्सरसाइज, जानें शरीर के शेप के अनुसार रनिंग का सही तरीका


जब बचपन में दौड़ सकते थे तो अब क्यों नहीं? यह सवाल अक्सर आपके मन में उठता होगा और इसी सवाल का जवाब ढूंढने के लिए हम अक्सर अचानक से दौड़ना शुरू कर भी देते हैं। जिसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव हमारे शरीर को भुगतना पड़ता है। वैसे तो अपनी फिटनेस को लेकर आज के लोग काफी जागरूक हैं। लेकिन अचानक से किसी भी काम को शुरू करने से पहले यह समझना जरूरी है कि क्या उस काम के लिए आपका शरीर भी तैयार है? आज हम बात कर रहे हैं दौड़ने की। हर व्यक्ति की शारीरिक क्षमता, उसकी जरूरतें और बॉडी टाइप अलग होता है। ऐसे में सबसे पहले यह समझना बेहद जरूरी है कि आपका बॉडी टाइप क्या है। साथ ही दौड़ने के दौरान किन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। पढ़ते हैं आगे...

running tips

बॉडी टाइप्स

ओवरवेट

जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है उन लोगों में क्षमता भले ही ज्यादा हो लेकिन एरोबिक्स करने में ऐसे लोगों को मुश्किल हो सकती है। इसलिए एक्सपर्ट पहले हल्की-फुल्की एक्सरसाइज और ब्रिस्क वॉक करने की सलाह देते हैं। यह लोग अगर अचानक से दौड़ना शुरू करें तो अपने बॉडी वेट के कारण इन्हें परेशानी का सामना उठाना पड़ सकता है। ऐसे में सबसे पहले कुछ समय व्यायाम, योगा और वॉक से अपने वजन को संतुलित करने की कोशिश करें। इसके बाद धीरे-धीरे दौड़ना शुरू करें।

स्लिम ट्रिम

जो लोग ज्यादा दुबले पतले होते हैं वह एरोबिक्स आसानी से कर पाते हैं। क्योंकि इन लोगों का वेट पहले से ही कम होता है इसलिए अगर यह अचानक से दौड़ना शुरू कर दें तब भी इनके शरीर को किसी भी तरीके का नकारात्मक प्रभाव नहीं झेलना पड़ता।

एथलेटिक

जिन लोगों की दिनचर्या में खेलकूद में व्यायाम शामिल है उनका शरीर बहुत मजबूत रहता है। ऐसे में अगर ये लोग दौड़ना शुरू कर दें तो काफी लंबे समय तक दौड़ सकते हैं। इसके पीछे का कारण यह है कि इनका फिटनेस रूटीन पहले से ही निश्चित होता है। 

इसे भी पढ़ें-ज्यादा देर बैठने से सुन्न हो जाते हैं पैर तो करें ये 5 एक्सरसाइज, बढ़ेगा पैरों में ब्लड सर्कुलेशन

दौड़ने से पहले इन चीजों को रखिए अपने पास

  • नी और एंकल कैप
  • 1 जोड़ी कंफर्टेबल रनिंग शूज
  • ट्रैक सूट
  • सपोर्टिंग स्पोर्ट ब्रा

कब नहीं दौड़ना चाहिए

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है उनके लिए दौड़ना सही नहीं है। साथ ही हार्ट पेशेंट को भी दौड़ने के लिए मना करते हैं। इन्हें दौड़ने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह लेनी जरूरी होती है। स्पाइन सर्जरी, स्लिप डिस्क या किसी भी तरह की सर्जरी के बाद दौड़ना शुरू कर रहे हैं तो उससे पहले भी डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आप वेट कम करने के लिए दौड़ रहे हैं तो केवल दौड़ना ही काफी नहीं है डाइट पर नियंत्रण रखना भी बेहद जरूरी है। कुछ लोगों की आदत होती है कि वे पानी पीते वक्त भी हल्का-हल्का वॉक करते हैं ऐसे लोगों को बता दें कि वॉक के दौरान पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। ऐसे में दौड़ने से कुछ देर पहले पानी है सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन किया जा सकता है। ‌

इसे भी पढ़ें- फिटनेस ट्रेनर से जानें सर्दियों के लिए 4 खास एक्सरसाइज और 9 टिप्स, घर पर रहकर भी खुद को फिट रख सकते हैं आप

दौड़ते वक्त रखें इन बातों का ख्याल

  • दौड़ने के लिए सुबह का वक्त अच्छा माना जाता है। इसके पीछे कारण है रात को सोने से शरीर में उर्जा का भरना। 
  • शुरुआत में दौड़ते वक्त छोटे कदमों का चुवान सही रहता है।
  • दौड़ते वक्त नाक से सांस लेना सही होता है। उस वक्त मुंह को बंद रखें। मुंह से सांस लेने पर गला जल्दी सूख सकता है और थकान भी महसूस हो सकती है।
  • भले ही आप थोड़ी देर के लिए दौड़ रहे हैं लेकिन निरंतर दौड़ते रहें।
  • कुछ लोग दौड़ते समय भी घर की या ऑफिस की चिंता में डूबे रहते हैं। ऐसे में तनाव में दौड़ने से शरीर को अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दौड़ते समय तनाव मुक्त रहें। अपने मन को शांत रखें। 

Read More Articles on fitness in hindi

Read Next

पहली बार जा रहे हैं जिम? एक्सरसाइज शुरू करने से पहले अपनाएं ये नियम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version