Expert

गर्मियों में खीरे की कांजी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें बनाने का तरीका

गर्मियों में अगर आप रोज खीरे की कांजी पीते हैं, तो इससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। जानें इसका सेवन करना क्यों फायदेमंद है।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में खीरे की कांजी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें बनाने का तरीका


Kheere ki kanji: आपने खीरे का सेवन सलाद या जूस में जरूर किया होगा। लेकिन क्या आपने कभी खीरे की कांजी का सेवन किया है? गर्मियों में ठंडी तासीर वाली चीजें ज्यादा खाई जाती हैं, जिससे शरीर ठंडा रहे। ऐसे में खीरा एक बेहतरीन ऑप्शन होता है। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है और यह बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। आपने चुकंदर और गाजर की कांजी के फायदों के बारे में जरूर सुना होगा। लेकिन क्या आप खीरे की कांजी के फायदे जानते हैं? इसके फायदों के बारे में आज हम इस लेख में बात करेंगे। साथ ही, जानेंगे इसे कैसे तैयार करना है। इस बारे में जानने के लिए हमने नोएडा के मानस हॉस्पिटल और डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी सिन्हा से बात की।

01 (72)

खीरे की कांजी पीने के फायदे- Health Benefits of Cucumber Kanji

बॉडी हाइड्रेट रहती है

खीरे की कांजी बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करती है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट और वाटर कंटेंट ज्यादा होता है। इसलिए इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। खीरे की कांजी शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है। इसे पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।

पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है

खीरे की कांजी पीने से पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। इसे फर्मेंट किया जाता है इसलिए इसमें प्रोबायोटिक्स और फाइबर अधिक होते हैं। इसके सेवन से गट हेल्थ बूस्ट होती है और पाचन से जुड़ी समस्याएं नहीं होती है। गर्मियों में जिन लोगों को ब्लोटिंग और एसिडिटी रहती है उनके लिए खीरे की कांजी एक परफेक्ट प्रोबायोटिक ड्रिंक है।

इसे भी पढ़ें- एंटी-एजिंग के लिए पिएं खीरे और गाजर से बना ये जूस, जानें फायदे और रेसिपी

इम्यूनिटी बूस्ट होती है

खीरे की कांजी पीने से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। इसके सेवन से गट हेल्थ इम्प्रूव होती है और गर्मियों में शरीर ठंडा रहता है। इससे गर्मियों में होने वाली समस्याओं का खतरा कम होता है।

शरीर को ठंडक मिलती है

खीरे की तासीर ठंडी होती है इसलिए यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसमें वाटर कंटेंट ज्यादा होता है और इससे शरीर में पानी की कमी पूरी होती है। रोज इसके सेवन से शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें- सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है आंवला और खीरे का जूस, जानें पीने का तरीका

बॉडी को एनर्जी मिलती है

गर्मियों में डिहाइड्रेशन के कारण थकावट भी ज्यादा हो जाती है। ऐसे में बॉडी को एनर्जेटिक रखने के लिए खीरे की कांजी एक अच्छा ऑप्शन है। इसके सेवन से एनर्जी लेवल मेंटेन रहता है और थकावट भी कम होती है।

खीरे की कांजी कैसे बनाएं- How to Make Cucumber Kanji

सामग्री

  • सरसों के बीज- 2 चम्मच
  • खीरा- 2-3
  • काला नमक- स्वादानुसार

बनाने की विधि

खीरे की कांजी बनाने के लिए आपको मिट्टी या कांच का बर्तन इस्तेमाल करना है। अब खीरे को छिलकर इसके छोटे-छोटे टुकड़े बर्तन में डालें। इसमें काला नमक, सरसों के बीज और थोड़ा-सा लाल मिर्च पाउडर डालें। अब आधे जार को पानी से भर दें और मलमल के कपड़े से ढककर रख दें। इसे 3-4 दिन तक धूप में रखें और फर्मेंट होने दें। इसे छानकर रोज इसका सेवन करें।

निष्कर्ष

गर्मियों में खीरे की कांजी पीने से सेहत को कई फायदे मिलेंगे। इससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहेगा और शरीर में ठंडक बनी रहेगी। खीरे की कांजी बॉडी को हाइड्रेट रखने और डिटॉक्स करने में भी मदद करेगी। लेकिन इसका सेवन कम मात्रा में ही करें। क्योंकि, एक बार में ज्यादा कांजी पीने से भी आपको समस्या हो सकती है।

Read Next

वर्कआउट के दौरान किन ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer