Expert

चुकंदर की कांजी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 4 फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल

चुकंदर की कांजी एक फर्मेंटेड ड्रिंक है जो गट को हेल्दी रखता है। इसे रोज पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। जानें इसे कैसे तैयार करना है।
  • SHARE
  • FOLLOW
चुकंदर की कांजी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 4 फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल


Benefits of Beetroot Kanji: कांजी उत्तर भारत का प्रसिद्ध पेय है जिसे फर्मेंट करके बनाया जाता है। इसे लाल गाजर और चुकंदर से बनाया जाता है। इसमें मेथी दाना और राई जैसे मसाले इस्तेमाल किये जाते हैं, जिससे इसका स्वाद खट्टा हो जाता है। कांजी का स्वाद खट्टा होने के साथ हल्का तीखा भी होता है। इसे बनाने के बाद कुछ दिन धूप में रखते हैं, इसलिए ये फर्मेंट हो जाता है। गाजर की तरह चुकंदर की कांजी भी सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसे डेली डाइट में शामिल करने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इसके फायदों और रेसिपी पर बात करते हुए न्यूट्रिशनिस्ट और गट हेल्थ एक्सपर्ट अवन्ती देशपांडे ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए लेख के माध्यम से जानें चुकंदर की कांजी के फायदे।

01 - 2024-12-26T174745.905

चुकंदर की कांजी पीने के फायदे- Health Benefits of Beetroot Kanji

पोषक तत्वों से भरपूर है- Nutrition

चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। इसमें डाइट्री फाइबर, विटामिन के, विटामिन सी, पोटेशियम और मैग्नीज जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये पोषक तत्व स्वस्थ रहने के लिए जरूरी होते हैं।

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद- Good For Digestion

कांजी फर्मेंटेड ड्रिंक है जिसमें प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं। इसके सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलता है। चुकंदर की कांजी पीने से ब्लोटिंग, एसिडिटी और कब्ज से भी राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें- सफेद कांजी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें इसकी आसान रेसिपी

वेट लॉस में मदद मिलती है- Helps in Weight Lose

अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं तो आपको कांजी रोज पीनी चाहिए। कांजी के सेवन से काफी देर तक भूख नहीं लगती है। इससे कैलोरी इनटेक कम होता है और वेट लॉस में मदद मिलती है। इसके सेवन से लिवर, हार्ट और ब्रेन हेल्थ को भी फायदा होता है।

एसिडिटी से राहत दें- Reduce Acidity

अगर आपको सीने में जलन या एसिडिटी रहती है, तो चुकंदर की कांजी जरूर पिएं। इसके सेवन से पाचन क्रिया तेज होती है। यह एसिडिटी कम करने में मदद करती है। इसके साथ ही रोज कांजी पीने से खाना भी अच्छे से पचता है।

इसे भी पढ़ें- पेट के लिए बेहद फायदेमंद है चावल की कांजी, जानें रेसिपी और खाने के फायदे 

चुकंदर की कांजी बनाने की विधि- How To Make Beetroot Kanji

सबसे पहले ताजे चुकंदर और गाजर को छीलकर काट लें। अब एक लीटर का कांच का जग लीजिए। इसमें 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 2 चम्मच नमक और 1 चम्मच मेथी पाउडर डालें। इसमें करीब 6 कप पानी भरकर रख दें। ढ़ककन को कपड़े से कवर करें और इस जग को किसी ठंड़ी जगह पर 3-4 दिन के लिए रख दें। अब जब भी इसका सेवन करना हो इसमें से कांजी लें और ढ़ककर दुबारा रख दें। करीब 3 से 4 दिन में आपकी कांजी बनकर तैयार हो जाएगी।

लेख में हमने जाना चुकंदर की कांजी सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद है। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें। अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन करें।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by NutritionistAvaantiDeshpaande (@nutritionist.avanti)

Read Next

दिमाग को तेज बनाने के लिए बच्चों को जरूर खिलाएं खजूर और ड्राई फ्रूट्स से बने लड्डू, डॉक्टर से जानें रेसिपी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version