Right Time To Consume Kanji: कांजी उत्तर भारत का प्रसिद्ध पेय है। इसे गाजर, चुकंदर, सरसों के बीज और हींग से तैयार किया जाता है। यह स्वाद में खट्टा और तीखा होता है। जिन लोगों को कब्ज, ब्लोटिंग और एसिडिटी होती है, उनके लिए यह ड्रिंक बहुत फायदेमंद है। ऐसा इसलिए, क्योंकि, सरसों के दानें होने से ये ड्रिंक फर्मेंट हो जाता है। इस कारण इसमें अच्छे बैक्टीरिया बढ़ जाते है और यह एक प्रोबायोटिक सोर्स बन जाता है। लेकिन कांजी के वक़्त कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अन्यथा यह सेहत को नुकसान कर सकता है। आइये लेख में जानें इसके बारे में।
कांजी पीते वक्त किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए?
कम मात्रा में सेवन करें- Focus On Quantity
कांजी का सेवन करते वक्त मात्रा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर आप ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करेंगे, तो इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। इसलिए एक बार में आधा या एक चौथाई गिलास ही कांजी का सेवन करें। इसे ज्यादा पीने से पाचन तंत्र को नुकसान हो सकता है। इससे गले में खराश भी हो सकती है।
बीपी बढ़ सकता है- Avoid In Blood Pressure
जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन रहता है, उन्हें इसका सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि कांजी में नमक की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। यह शरीर में सोडियम लेवल बढ़ा सकता है और इससे ब्लड फ्लो बढ़ सकता है। इसलिए इसका ज्यादा सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में आंवला से बनी कांजी पीने से सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे, जानें बनाने का तरीका
दिन के वक्त पिएं- Day Time
कांजी का सेवन करने का समय होता है। सुबह खाली पेट या शाम के दौरान इसका सेवन नहीं करना चाहिए। एक्सपर्ट के मुताबिक कांजी पीने का सबसे बेहतर समय दिन के वक्त है। आयुर्वेद के मुताबिक इस वक्त पाचन अग्नि तेज होती है। इसलिए इसे पचाना भी आसान होता है और पाचन को नुकसान नहीं होता है।
अल्सर में सेवन न करें- Avoid In Ulcer
जिन लोगों को पेट में अल्सर है उन्हें कांजी का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। यह खट्टा ज्यादा होता है इसलिए इसे पीने से पेट में एसिड बढ़ सकता है। इससे अल्सर की समस्या ज्यादा बढ़ सकती है। इसलिए अल्सर में इसे अवॉइड करने की सलाह ही जाती है।
इसे भी पढ़ें- चुकंदर की कांजी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 4 फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल
ज्यादा कांजी पीने से होने वाले नुकसान- Side Effects of Kanji Drink
- जिन लोगों को गैस्ट्रिक प्रॉब्लम रहती है, उन्हें कांजी अवॉइड करनी चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से पेट में एसिड बढ़ सकता है।
- अगर इसका ज्यादा सेवन किया जाए, तो इससे इम्यूनिटी भी वीक हो सकती है। यह फर्मेंटेड ड्रिंक बॉडी में बैक्टीरिया बढ़ा सकते हैं, जिस कारण इम्यूनिटी वीक हो सकती है।
- जिन लोगों को किडनी से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उन्हें कम से कम मात्रा में कांजी पीना चाहिए। इससे बॉडी में सोडियम और पोटेशियम की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे किडनी से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है।
- अगर आप इन कंडीशन को ध्यान में रखकर कांजी का सेवन करेंगे, तो आपकी सेहत को नुकसान नहीं होगा। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।