सर्दियों में तिल खाना सेहत के लिए है फायदेमंद, डाइट में करें जरूर शामिल

सर्दियों में कई चीजों के साथ तिल का सेवन किया जाता है। ये हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में तिल खाना सेहत के लिए है फायदेमंद, डाइट में करें जरूर शामिल

सर्दियों में लड्डू और घर में बनी सब्जियों के साथ तिल का सेवन किया जाता है। दरअसल इनके गुणों की वजह से सर्दियों में लोग तिल का इस्तेमाल करते हैं। कई रिसर्च में ये पाया गया है कि तिल हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। ये हमें कई रोगों से दूर रखते हैं और हमे मौसम की वजह से होने वाली बीमारियों से बचाते हैं। तिल में मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस, पोटेशियम, फाइबर, फैटी एसिड व कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए लाभकारी होते हैं। आगे जानते हैं तिल को किस तरह से हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। 


इस पेज पर:-


हड्डियों की मजबूती के लिए खाएं तिल 

सर्दियों में आपने तिल और गुड़ तो खाया ही होगा। इनके सेवन से हड्डियों में मजबूती आती है। तिल में कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम हड्डियों की मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि सर्दियों के सीजन में तिल और गुड़ का नियमित सेवन किया जाए तो व्यक्ति को जोड़ों में दर्द की समस्या नहीं होती है। दांतों की मजबूती के लिए भी आप तिल का सेवन कर सकते हैं। तिल के तेल से मालिश करने से मांसपेशियो में मजबूती आती है। 

इसे भी पढ़ें : सुबह खाली पेट तिल खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे


sesame seeds benefits

तनाव को दूर करने में सहायक

तिल में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जिनमें लिपोफिलिक एंटीऑक्सीडेंट भी होता है। इससे तत्व से तनाव कम होती है साथ ही ये याददाश्त को बेहतर करने का भी काम करता है। मस्तिष्क की कोशिकाओं के निर्माण भी तिल का सहायक भूमिका निभाता है। अधिक उम्र में याददाश्त की समस्या से बचने के लिए तिल का सेवन किया जा सकता है। 

तिल से चेहरे की रंगत को बेहतर बनाएं 

तिल के नियमित सेवन से आप अपने चेहरे की रंगत को बेहतर बना सकते हैं। तिल खाने के साथ-साथ आप इसका पैक बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे चेहरे की समस्याएं दूर होती है और फेस पर ग्लो आता है। 

इसे भी पढ़ें : पेट, दिल और हड्डियों से जुड़ी कई समस्याओं में फायदेमंद होता है सफेद तिल का सेवन, जानें इसके फायदे

हृदय रोगों से करता है बचाव

हृदय रोगों से बचाव के लिए आप नियमित रूप से तिल का सेवन कर सकते हैं। तिल में मोनोसैचुरेड फैटी एसिड कॉलेस्ट्रोल के स्तर को नियंत्रित करता है। इसकी वजह से आप हाई बीपी की समस्या से ग्रसित नहीं होते हैं। साथ ही हाई बीपी की वजह से होने वाली हार्ट समस्याओं से भी सुरक्षित रहते हैं। कॉलेस्ट्रोल का बढ़ता स्तर हृदय रोगों की मुख्य वजह माना जाता है। लेकिन तिल खाने से आपको हृदय संबंधी रोग होने की संभावना कम हो जाती है। 

 

बालों के लिए तिल खाना फायदेमंद 

बालों की समस्या शहरी माहौल में तेजी से बढ़ती जा रही है। यदि आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो रोजाना तिला का सेवन करें। इससे समय से पहले बालों के झड़ने की समस्या ठीक होती है। साथ ही बालों के सफेद होने की परेशानी भी दूर होती है और बाल काले व घने बनते हैं। 

यह विडियो भी देखें

Read Next

सेहत के लिए फायदेमंद है हरे प्याज का सेवन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version