
Health Benefits of Undhiyu In Hindi: भारत में खानपान में भी भिन्नता देखने को मिलती है। हर जगह के मौसम और वातावरण के मुताबिक खानपान अलग होता है। जैसे कि पंजाब में मक्के का सेवन ज्यादा होता है, तो वहीं राजस्थान में बाजरा ज्यादा खाया जाता है। इसी तरह गुजरात में उंधियू का सेवन काफी ज्यादा किया जाता है। दरअसल, यह कई सारी सब्जियों को मिलाकर तैयार की गई डिश होती है, जिसे सर्दियों के दौरान ज्यादा खाया जाता है। ये डिश न सिर्फ स्वाद बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। तो आइये इस लेख में जानें गुजराती उंधियू के फायदे।
सेहत के लिए उंधियू के फायदे- Health Benefits of Undhiyu
पाचन स्वस्थ रखे- Helps In Digestion
सर्दियों के दौरान लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं ज्यादा होती हैं। ऐसे में उंधियू का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में सब्जियां पाई जाती हैं, जिससे पाचन स्वस्थ रहता है। सब्जियों में फाइबर होता है, जो कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत देता है।
पोषक तत्वों से भरपूर
इस रेसिपी को तैयार करने के लिए कई सारे बीन्स इस्तेमाल किये जाते हैं। इसलिए इसमें बी-विटामिन, फोलेट, फाइबर और प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है। ये सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए जरूरी माने जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- देसी अंदाज में बनाएं सर्दियों के लिए ये 4 हेल्दी रेसिपीज, Luke Coutinho से जानें सेहत के लिए क्यों है फायदेमंद
इम्यूनिटी बनाए रखे- Boost Immunity
सर्दियों के दौरान हमारी इम्यूनिटी कम हो जाती है। ऐसे में उंधियू एक पॉवर पैक साबित हो सकता है। उंधियू में कई सारी अलग-अलग सब्जियां और मसाले इस्तेमाल होते हैं। इसलिए इसके सेवन से सर्दियों में इम्यूनिटी बनी रहती है। यह डिश शरीर में गरमाहट बनाए रखने में भी मदद करती है।
आयरन का बेहतरीन सोर्स- Best source of Iron
उंधियू में कई सारी हरी सब्जियां इस्तेमाल की जाती हैं, इसलिए इसमें आयरन की मात्रा ज्यादा होती है। इसके सेवन से आयरन लेवल मेंटेन रहता है, जिससे शरीर मे खून की कमी नहीं होती है।
शरीर में गरमाहट बनाए रखे
सर्दियों में गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन ज्यादा किया जाता है, जिससे शरीर में गरमाहट बनी रहे। ऐसे में उंधियू का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इसमें मौसम के मुताबिक मसालों और सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए इसके सेवन से शरीर में गरमाहट बनी रहती है। यह डिश शरीर में गरमाहट बनाए रखने में मदद कर सकती है। जिससे शरीर में इम्यूनिटी भी बनी रहती है और सर्दी-खांसी की समस्या नहीं होती है।
इसे भी पढ़ें- छाछ या लस्सीः जानें इनमें से वजन घटाने के लिए क्या है ज्यादा हेल्दी और इन्हें पीने के सभी फायदे
इन बातों का रखें ध्यान
ध्यान रखें कि आप अधिक तेल और मसालों के साथ उंधियू न बनाएं। अन्यथा यह पाचन के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। उंधियू का सेवन रोज किया जा सकता है। लेकिन इसमें सब्जियों को अपने मुताबिक बदलते रहें, जिससे शरीर को सभी पोषक तत्व मिल सके।
लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। इस तरह के अन्य आर्टिकल्स आप ओनलीमायहेल्थ की वेबसाइट से पढ़ सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version